Search Header Logo
लिंग

लिंग

Assessment

Presentation

•

Other

•

7th Grade

•

Hard

Created by

Sulagna Nandi

Used 1+ times

FREE Resource

10 Slides • 0 Questions

1

media
​ लिंग

2

media
​

​शब्द के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो, वह लिंग कहलाता है। स्त्री तथा पुरुष जाति का बोध कराने के आधार पर लिंग के दो भेद हैं-

  1. पुल्लिंग

  2. स्त्रीलिंग

3

media
​पुल्लिंग

​पुरुष जाति को बोध कराने वाले शब्द पुल्लिंग कहलाते है; जैसे-पिता, नौकर, घोड़ा, स्टेशन, अखबार, पेड़ आदि।

4

media
स्त्रीलिंग​

​स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द स्त्रीलिंग कहलाते हैं; जैसे-माँ, सेठानी, घोड़ी, चिड़िया, मेज, कुरसी, चम्मच, लड़की, शेरनी, टोकरी आदि।

5

media
​पुल्लिंग की पहचान

​जिन शब्दों के पीछे ‘आ’ 'पन', ‘पा’ ‘अक’ तथा ‘न’ आता हो। वे पुल्लिंग शब्द होते है; जैसे-लड़का, बचपन, बुढ़ापा, गायक।

6

media
​स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान

​जिन शब्दों के पीछे, 'ई' 'या' 'आवट' 'आनी’ ‘आइन’ ‘ता’ ‘इन’ आदि लगा होता है, वे स्त्रीलिंग होते हैं- बोली, डिबिया, थकावट, महारानी, पंडिताइन, मित्रता, धोबिन आदि।

प्राणियों के लिंग समझने व बताने में कठिनाई नहीं होती है।

7

media
​याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

​

  1. कुछ शब्दों में नर तथा मादा लगाकर पुल्लिंग या स्त्रीलिंग शब्द बनाया जाता है - नर भालू, मादा भालू, नर कौआ, मादा कौआ

  2. ​कुछ संज्ञा शब्द स्त्री तथा पुरुष के लिए समान रूप में प्रयोग किए जाते है; जैसे-प्रधानमंत्री, मंत्री, डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी, राष्ट्रपति आदि।

  3. ​पुल्लिंग शब्दों की पहचान - दिनों के नाम, महीनों के नाम, पहाड़ों के नाम, पेड़ों के नाम (इमली को छोड़कर), ग्रहों के नाम (पृथ्वी को छोड़कर), देशों के नाम, समुद्रों के नाम

  4. ​स्त्रीलिंग शब्दों की पहचानजो नाम स्त्रीलिंग होते हैं, वे इस प्रकार हैं-भाषा के नाम, नदियों के नाम, तिथियों के नाम कोमल भावों के नाम (दया, करूणा, ममता), शक्तिसूचक नाम (पुलिस, सेना, समिति), बोलियों के नाम, लिपियों के नाम (देवनागरी, फारसी)।

  5. कुछ शब्द सदैव स्त्रीलिंग रहते हैं; जैसे-मक्खी, कोयल, मछली, छिपकली आदि।

8

media

पुल्लिंग​

​प्रत्यय

​स्त्रीलिंग

​पुत्र

​ई

​पुत्री

​नर

​ई

​नारी

​आचार्य

​आ

​आचार्या

​बूढ़ा

​आ

​बुढ़िया

​चूहा

​ईया

​चुहिया

​सुत

​आ

​सुता

​बेटा

​ई

​बेटी

​लड़का

​ई

​लड़की

9

media
​आइन या आनी लगाकर

पुल्लिंग​

​स्त्रीलिंग

​पंडित

​पंडिताइन

​ठाकुर

​ठकुराइन

​चौधरी

​चौधराइन

​चौबे

​चौबाइन

10

media
​कुछ सदैव अलग रूप

माता – पिता

भाई – बहने

गाय – बैल

वर – वधू

ससुर – सास

विद्वान – विदुषी​

pattern-tertiary
media
​ लिंग

Show answer

Auto Play

Slide 1 / 10

SLIDE