
कक्षा 6 पाठ 5 और 6 भूगोल
Authored by Manish Kumar
Geography, Computers
6th Grade
Used 4+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
30 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
1 min • 1 pt
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये?
1. इस महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर है।
2. विश्व की सबसे लंबी पर्वतशृंखला एंडीज इसके उत्तर से लेकर दक्षिण की ओर फैली है।
3. इस महाद्वीप में विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी अमेजन बहती है। उपरोक्त कथनों में से कौन-से सत्य है/हैं?
1.) 1 और 2
2.) 2 और 3
3.) 1 और 3
4.) उपरोक्त सभी
1
2
3
4
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः कथन 1 गलत है। इस महाद्वीप के पूर्व में अटलांटिक महासागर है तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
1 min • 1 pt
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन गैस सभी प्रकार के जीव धारियों की वृद्धि में सहायक होती है।
2. कार्बन डाइऑक्साइड गैस पेड़-पौधों की वृद्धि में सहायक होती है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. केवल 1
2. केवल 2
3. 1 और 2 दोनों
4. इनमें से कोई नहीं
1
2
3
4
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः वायुमंडल में 78 प्रतिशत नाइट्रोजन, 21 प्रतिशत ऑक्सीजन तथा 1 प्रतिशत अन्य सभी गैसें है। वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन गैस सभी प्रकार के जीवधारियों की वृद्धि में सहायक होती है। ऑक्सीजन साँस लेने के लिये आवश्यक है। कार्बन डाइऑक्साइड यद्यपि बहुत कम मात्रा में है, लेकिन यह पृथ्वी के द्वारा छोड़ी गई उष्मा को अवशोषित करती है, जिससे पृथ्वी गर्म रहती है। तथा यह पौधों की वृद्धि के लिये भी आवश्यक है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
45 sec • 1 pt
वायुमंडल में मध्यमंडल किन दो मंडलों के बीच पाया जाता है।
1. क्षोभमंडल और समताप मंडल
2. समताप मंडल और आयन मंडल
3. बहिर्मंडल और आयन मंडल
4. इनमें से कोई नहीं
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः वायुमंडल को उसके घटकों, तापमान तथा अन्य आधार पर पाँच परतों में बाँटा गया है। इन परतों को पृथ्वी की सतह से शुरू करते हुए क्षोभमंडल,समतापमंडल मध्यमंडल, आयन मंडल तथा बहिर्मंडल कहा जाता है।
वायुमंडल 1600 किमी. ऊँचाई तक फैला हुआ है। यह हमें ऐसी वायु प्रदान करती है जिससे हम लोग साँस लेते हैं तथा हमारी सूर्य की कुछ हानिकारक किरणों से बचाव करती है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
1 min • 1 pt
नीचे दिये गए युग्मों को सही सुमेलित कीजिये:
(A) प्रशांत महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) हिंद महासागर
(D) आर्कटिक महासागर कूट
1. त्रिभुजाकार आकृति
2. अंग्रेजी भाषा के S अक्षर के समान
3. लगभग वृत्ताकार
4. उत्तर ध्रुव के चारों ओर
1. 2 3 1 4
2. 3 2 1 4
3. 1 4 3 2
4. 3 1 2 4
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः प्रशांत महासागर लगभग वृत्ताकार है। एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका इसके चारों ओर स्थित हैं।
अटलांटिक महासागर अंग्रेजी अक्षर S के आकार का है।
हिंद महासागर ही एक ऐसा सागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर, यानी भारत के नाम पर रखा गया है। यह महासागर लगभग त्रिभुजाकार है। इसके उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका तथा पूर्व में आस्ट्रेलिया है।
आर्कटिक महासागर उत्तर ध्रुव वृत्त (66 1/2° उ.) में स्थित तथा यह उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
व्यापार की दृष्टि से विश्व का सबसे व्यस्त महासागर कौन-सा है?
1. प्रशांत महासागर
2. हिंद महासागर
3. दक्षिणी महासागर
4. अटलांटिक महासागर
Answer explanation
Explanation
व्याख्या: व्यापार की दृष्टि से विश्व का सबसे व्यस्त महासागर अटलांटिक महासागर है।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
1 min • 1 pt
नीचे दिये गए कथन एवं कारणों पर विचार कीजिये
कथनः अटलांटिक महासागर की तट रेखा पोताश्रयों एवं पत्तनों के निर्माण के लिये आदर्श स्थिति रखता है।
कारणः अटलांटिक महासागर की तट रेखा सीधे एवं चौड़े हैं।
1. कथन एवं कारण सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
2. कथन एवं कारण सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
3. कथन सही है, एवं कारण गलत है।
4. कथन गलत है, एवं कारण सही है।
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। इसके पश्चिमी किनारे पर उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका हैं तथा पूर्वी किनारे पर यूरोप एवं अफ्रीका हैं। अटलांटिक महासागर की तट रेखा बहुत अधिक दंतुरित (कटी-फटी) है। यह अनियमित एवं दंतुरित तट रेखा प्राकृतिक पोताश्रयों एवं पत्तनों के लिये आदर्श स्थिति है।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
1 min • 1 pt
नीचे दिये गए कथन किस महासागर से संबंधित हैं
1. यह महासागर पृथ्वी के एक-तिहाई भाग पर फैला है अर्थात् इसका क्षेत्रफल सभी महाद्वीपों के कुल क्षेत्रफल से भी बड़ा है। 2. यह अन्य महासागरों के अपेक्षा अधिक गहरा है।
3. इस महासागर के एक ओर एशिया और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप हैं तथा दूसरी ओर उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप है।
1. प्रशांत महासागर
2. अटलांटिक महासागर
3. आर्कटिक महासागर
4. हिंद महासागर
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः ऊपर दिये गए कथन प्रशांत महासागर के संदर्भ में है। प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर है। पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में ही स्थित है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?