Search Header Logo

अध्याय 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरुप

Authored by Manish Kumar

Geography

6th Grade

Used 1+ times

अध्याय 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरुप
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

10 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

पृथ्वी के विभिन्न स्थलरूपों उदाहरण पर्वत, घाटी, पठार एवं मैदानों का निर्माण किन प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप हुआ है?

आंतरिक प्रक्रिया के कारण

बाह्य प्रक्रिया के कारण

आंतरिक एवं बाह्य दोनों प्रक्रियाओं के कारण

इनमें से किसी प्रक्रिया के द्वारा नहीं

Answer explanation

Explanation व्याख्याः विभिन्न प्रकार के स्थलरूपों का निर्माण दो प्रक्रियाओं से होता है। प्रथम या आंतरिक प्रक्रिया के कारण बहुत से स्थानों पर पृथ्वी की सतह कहीं ऊपर उठ जाती है, तो कहीं धँस जाती है। दूसरी या बाह्य प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने या टूटने की प्रक्रिया है।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं।

2. पृथ्वी की नई सतहों के निर्माण की प्रक्रिया को निक्षेपण कहते हैं।

केवल 1

केवल 2

1 और 2 दोनों

न तो 1 और न ही 2

Answer explanation

Explanation व्याख्याः पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं। अपरदन की क्रिया के द्वारा सतह नीची हो जाती है, तथा निक्षेपण की प्रक्रिया के द्वारा इनका फिर से निर्माण होता है। ये दोनों प्रक्रिया बहते हुए जल, वायु तथा बर्फ के द्वारा होती है। साथ ही यह स्थलाकृति निर्माण की बाह्य प्रक्रिया के अंतर्गत आती है।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

यूराल पर्वत

अरावली पर्वत

रॉकी पर्वत

अप्लेशियन पर्वत

Answer explanation

Explanation व्याख्याः भारत की अरावली पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वतशृंखला है। अपरदन की प्रक्रिया के कारण यह श्रृंखला घिस गई है। उत्तरी अमेरिका के अप्लेशियन तथा रूस के यूराल पर्वत गोलाकार दिखाई देते हैं एवं इनकी ऊँचाई कम है। ये बहुत पुराने वलित पर्वत हैं। भारत का हिमालय भी वलित पर्वत का उदाहरण है।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:

1. जिन पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं, उन्हें हिमानी कहते हैं।

2. पर्वतों के एक रेखा क्रम में व्यवस्थित होने को श्रृंखला कहा जाता है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

केवल 1

केवल 2

1 एवं 2 दोनों

इनमें से कोई नहीं।

Answer explanation

Explanation व्याख्याः दोनों कथन सही हैं। कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं उन्हें हिमानी कहा जाता है। कुछ ऐसे भी पर्वत हैं, जो समुद्र के भीतर हैं जिन्हें हम नहीं देख सकते। पर्वत एक रेखा क्रम में भी व्यवस्थित हो सकते हैं, जिसे श्रृंखला कहा जाता है। बहुत से पर्वतीय तंत्र समानांतर श्रृंखलाओं के क्रम में होते हैं जैसे-हिमालय, आल्प्स तथा एंडीज़ पर्वत श्रृंखलाएँ।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

जिन पर्वतों की सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होती हैं ऐसे पर्वतों को क्या कहा जाता है?

वलित पर्वत

भ्रंशोत्थ पर्वत

ज्वालामुखी पर्वत

इनमें से कोई नहीं

Answer explanation

Explanation व्याख्याः जिन पर्वतों की सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होती हैं उन्हें वलित पर्वत कहते हैं। हिमालय तथा आल्प्स वलित पर्वत के उदाहरण हैं।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

नीचे दिये गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(1) यूराल पर्वत ज्वालामुखी पर्वत

(2) वॉसजेस पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत

(3) माउंट किलिमंजारो ज्वालामुखी पर्वत

(4) फ्यूज़ियामा पर्वत वलित पर्वत

केवल 1और 4

केवल 2 और 3

1 और 3

उपरोक्त सभी।

Answer explanation

Explanation व्याख्याः उत्तरी अमेरिका का अप्लेशियन तथा रूस के यूराल पर्वत गोलाकार दिखाई देते हैं तथा इनकी ऊँचाई बहुत कम है। ये बहुत पुराने वलित पर्वत हैं। जब कोई बहुत बड़ा भाग टूट जाता है तथा ऊर्ध्वाधर रूप से विस्थापित हो जाता है तब भ्रंशोत्थ पर्वतों का निर्माण होता है। ऊपर उठे हुए खंड को उत्खंड (हार्स्ट) तथा नीचे धँसे हुए खंडों को द्रोणिका भ्रंश (ग्राबेन) कहा जाता है। यूरोप की राइन घाटी तथा वासजेस पर्वत इसी तरह के पर्वत तंत्र के उदाहरण हैं। अफ्रीका का माऊंट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजियामा पर्वत ज्वालामुखी पर्वत के उदाहरण हैं। ज्वालामुखी पर्वतों का निर्माण ज्वालामुखी प्रक्रियाओं के कारण होता है।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

45 sec • 5 pts

मॉनाकी पर्वत किस महासागर में अवस्थित है?

अटलांटिक महासागर

प्रशांत महासागर

हिंद महासागर

दक्षिण महासागर

Answer explanation

Explanation व्याख्याः प्रशांत महासागर में स्थित मॉनाकी पर्वत (हवाई द्वीप) सागर की सतह के नीचे स्थित है। इसकी ऊँचाई (10,205m) एवरेस्ट शिखर से भी अधिक है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?

Discover more resources for Geography