
अध्याय 8 : कोशिका संरचना एवं प्रकार्य
Authored by Manish Kumar
Science
8th Grade
Used 3+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
15 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
संदेश स्थानांतरण का कार्य निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिकाएँ करती हैं?
A
गोलाकार रक्त कोशिकाएँ (Spherical Red Blood Cells)
B
लंबी शाखान्वित तंत्रिका कोशिकाएँ (Long Branched Nerve Cells)
C
तर्कुरूपी पेशी कोशिकाएँ (Spindle Shaped Muscle Cells)
D
उपर्युक्त सभी।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः मानव शरीर में अनेक प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं जो कार्य और आकृति में भिन्न हो सकती हैं। संदेश प्राप्त कर उसके स्थानांतरण का कार्य तंत्रिका कोशिकाओं के द्वारा किया जाता है। ये कोशिकाएँ आकृति में लंबी और शाखांवित होती हैं। इसी प्रकार रक्त कोशिकाएँ गोलाकार तथा पेशी कोशिकाएँ तर्कुरूपी होती हैं। पादप कोशिका में अमीबा एक ऐसी कोशिका है जिसकी आकृति अनियमित होती है। अमीबा की बदलती हुई आकृति पादाभ के बनने के कारण होती है जो उसे गति प्रदान करने एवं भोजन ग्रहण करने में सहायता करता है।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
पादप और जंतु कोशिकाएँ एक-दूसरे से भिन्नता रखती हैं। इस भिन्नता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. जंतु कोशिका में पादप कोशिका से इतर कोशिका भित्ति नामक अतिरिक्त आवरण होता है।
2. प्लैस्टिड (Plastid) नामक रंगीन संरचनाएँ केवल पादप कोशिका में ही पाई जाती हैं।
3. जंतु कोशिका में अनेक छोटी-छोटी रिक्तिताएँ होती हैं, जबकि पादप कोशिका में एक बड़ी केंद्रीय रिक्तिका होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
कथन 1 गलत है, क्योंकि जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है। कोशिका भित्ति पादप कोशिका में कोशिका झिल्ली के अतिरिक्त एक अन्य आवरण के रूप में उपस्थित होती है। यह पादप कोशिका को आकार एवं दृढ़ता प्रदान करती है। जीवाणु कोशिका में भी कोशिका भित्ति पाई जाती है।
कथन 2 सही है। प्लैस्टिड (Plastid) केवल पादप कोशिका में ही पाए जाते हैं। ये विभिन्न रंगों के होते हैं। इनमें से कुछ में हरा रंजक उपस्थित होता है, जिसे क्लोरोफिल कहते हैं। हरे रंग के प्लैस्टिड्स को क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक कहते हैं जो पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते हैं।
जंतु कोशिका में अनेक छोटी-छोटी तथा पादप कोशिका में एक बड़ी केंद्रीय रिक्तिका होती है। अतः कथन 3 भी सही है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. इसमें केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है।
2. विषाणु और नीले-हरे शैवाल इसके उदाहरण हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
कथन 1 सही है। ऐसी कोशिकाएँ जिसमें सुसंगठित केंद्रक नहीं होता अर्थात् केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है, वह प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। इसके विपरीत जिनमें सुसंगठित केंद्रक पाया जाता है वह यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell) कहलाती है।
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं वाले जीव प्रोकैरियोट्स कहलाते हैं। जीवाणु और नीले-हरे शैवाल इसके उदाहरण हैं। विषाणु न तो प्रोकैरियोटिक कोशिका है न ही यूकैरियोटिक। अतः कथन 2 गलत है। यूकैरियोटिक कोशिकाओं वाले जीव यूकैरियोट्स कहलाते हैं। प्याज तथा मानव की कोशिकाएँ इसके उदाहरण हैं।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
कोशिका के मूल घटक कोशिका झिल्ली (Cell Membrane), कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) और केंद्रक (Nucleus) हैं। इन घटकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. कोशिका झिल्ली एक कोशिका को दूसरी कोशिका एवं घेरे हुए माध्यम (Surrounding Medium) से अलग करती है।
2. कोशिका द्रव्य कोशिका झिल्ली एवं केंद्रक के बीच पाया जाने वाला एक जेली (Jelly) जैसा पदार्थ है।
3. क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केंद्रक में उपस्थित होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं। कोशिका के विभिन्न संघटक (कोशिका द्रव्य और केंद्रक) एक झिल्ली द्वारा परिबद्ध होते हैं, जिसे कोशिका झिल्ली अथवा प्लाज्मा झिल्ली कहते हैं। ये झिल्ली एक कोशिका को दूसरी कोशिका एवं घेरे हुए माध्यम (Surrounding Medium) से अलग करती है। ये सरंध्र (Porous) होती है तथा विभिन्न पदार्थों के कोशिका में आवागमन का नियमन करती है। ये झिल्ली पौधों एवं जंतुओं की कोशिका को आकृति प्रदान करती है।
कोशिका द्रव्य एक जैली जैसा पदार्थ है, जो कोशिका झिल्ली एवं केंद्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग (माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जीकाय, राइबोसोम इत्यादि) कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते हैं।
केंद्रक गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। केंद्रक और कोशिका द्रव्य को केंद्रक झिल्ली (Nuclear Membrane) अलग करती है। यह झिल्ली भी सरंध्र होती है तथा कोशिका द्रव्य एवं केंद्रक के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है। जीवाणु कोशिका में ये केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है। केंद्रक के अंदर केंद्रिका (Nucleolus) तथा गुणसूत्र (क्रोमोसोम) उपस्थित होते हैं। गुणसूत्र जीन के धारक हैं तथा कोशिका विभाजन के समय ही दिखाई देते हैं। ये वंशानुगत अथवा आनुवांशिक गुणों के साथ-साथ कोशिका के क्रियाकलापों का भी नियंत्रण करते हैं।
सजीव कोशिका के समग्र संघटक को जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) के नाम से जाना जाता है। इसमें कोशिका द्रव्य और केंद्रिका द्रव्य दोनों सम्मिलित होते हैं। जीवद्रव्य कोशिका का जीवित पदार्थ कहलाता है।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित पर विचार कीजिये-
1. अमीबा
2. पैरामीशियम
3. मुर्गी का अंडा
4. श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC)
उपर्युक्त में से कौन-से एककोशिक (Unicellular) संरचना के उदाहरण हैं?
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
एकल कोशिका (Single Cell) से बनी संरचना एककोशिक (Unicellular) संरचना कहलाती है। अमीबा, पैरामीशियम, मुर्गी का अंडा और श्वेत रक्त कोशिकाएँ ये सभी एकल संरचना के उदाहरण हैं।
वे जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक (Multicellular) कहलाते हैं।
एक कोशिक जीवों में एकल कोशिका ही वे सभी मूलभूत प्रकार्य (जैसे- श्वसन, उत्सर्जन, वृद्धि एवं प्रजनन इत्यादि) करती हैं जो बहुकोशिक जीवों में विशिष्ट कोशिकाओं के समूह द्वारा संपादित किया जाता है।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
कोशिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. यह किसी जीव की सूक्ष्मतम जीवित रचना है।
2. सर्वप्रथम कोशिका की खोज रॉबर्ट कुक द्वारा की गई।
3. सबसे छोटी कोशिका जीवाणु कोशिका तथा सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
कथन 1 सही है। जीव की सूक्ष्मतम जीवित रचना को कोशिका कहते हैं। अतः यह जीवों में मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। कोशिकाएँ मिलकर ऊतकों का निर्माण करती हैं तथा ऊतकों से अंगों का निर्माण होता है।
सर्वप्रथम (सन् 1665 में) कॉर्क की कोशिकाओं की खोज हुई, जिसके खोजकर्त्ता रॉबर्ट हुक थे। अतः कथन 2 गलत है।
सबसे छोटी कोशिका एक जीवाणु कोशिका तथा सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा है। अतः कथन 3 भी सही है।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
सबसे छोटी एककोशिकीय जीव कौन-सा है?
a. यीस्ट
b. जीवाणु
c. अमीबा
d. माइकोप्लाज्मा
A
B
C
D
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?