Search Header Logo

Chapter 3 उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण-एक समीक्षा

Authored by Manish Kumar

Social Studies

11th Grade

Used 2+ times

Chapter 3 उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण-एक समीक्षा
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

9 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

1991 में अपनाई गई नई आर्थिक नीतियों के परिणामों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये-

1. कृषि की संवृद्धि दर में गिरावट आई।

2. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि हुई।

3. विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

उपरोक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः उपरोक्त तीनों कथन सही हैं। 1991 में अपनाई गई आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप कृषि और उद्योगों की संवृद्धि दरों में कुछ गिरावट आई। आर्थिक सुधार कार्यों से कृषि को कोई लाभ नहीं हो पाया और कृषि की संवृद्धि दर कम होती गई। औद्योगिक संवृद्धि की दर में भी शिथिलता आई है। यह औद्योगिक उत्पादों की गिरती हुई मांग के कारण है। मांग में गिरावट के कई कारण हैं। जैसे- सस्ते आयात, आधारित संरचना में अपर्याप्त निवेश आदि। अर्थव्यवस्था के खुलने से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तथा विदेशी विनिमय रिज़र्व में तेज़ी से वृद्धि हुई।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है-

A

विकासशील देशों को उनके भुगतान संतुलन में मदद करना।

B

गरीब देशों को आधारभूत संरचना के विकास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।

C

विश्व के सभी देशों को व्यापार में समान अवसर सुलभ कराना।

D

विकसित एवं विकासशील देशों को पर्यावरण संरक्षण हेतु धन उपलब्ध करवाना।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः विश्व व्यापार संगठन का उद्देश्य, विश्व व्यापार में सभी देशों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। विश्व व्यापार संगठन का ध्येय ऐसी नियम आधारित व्यवस्था की स्थापना करना है, जिसमें कोई देश मनमाने ढ़ंग से व्यापार के मार्ग में बाधाएँ खड़ी नहीं कर पाए। साथ ही इसका ध्यये सेवाओं के सृजन और व्यापार को प्रोत्साहन देना भी है, ताकि विश्व के संसाधनों का इष्टतम स्तर पर प्रयोग हो और पर्यावरण का भी संरक्षण हो सके।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का गठन किस वर्ष किया गया?

A

1994

B

1995

C

1999

D

2001

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः व्यापार और सीमा शुल्क महासंधि (GATT) के स्थान पर 1995 में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना की गई। GATT की रचना विश्व व्यापार प्रशासक के रूप में 23 देशों ने मिलकर 1948 में की थी।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

आयात के परिमाण को सीमित करने के लिये सरकार द्वारा किन उपकरणों का प्रयोग किया जाता है?

1. प्रशुल्क (Tariff)

2. कोटा

3. सब्सिडी

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

1, 2 और 3

D

केवल 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः सरकार आयात के परिमाण को सीमित करने के लिये प्रशुल्क (Tariff), कोटा और सब्सिडी का प्रयोग करती है।

प्रशुल्क आयातित वस्तुओं पर लगाया गया कर है। प्रशुल्क लगाने पर आयातित वस्तुएँ अधिक महँगी हो जाती हैं, जो वस्तुओं के आयात को हतोत्साहित करती है।

कोटे में वस्तुओं की मात्र निर्दिष्ट की होती है, जिन्हें आयात किया जा सकता है।

सब्सिडी के तहत निर्यात को बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही साथ घरेलू उद्योगों को विदेशी सामानों से प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु सहायता भी प्रदान की जाती है, जो कहीं न कहीं आयात को हतोत्साहित करती है।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

नब्बे के दशक में भारत ने वित्तीय संकट के समय किन अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त किया था?

1. विश्व बैंक

2. एशियाई विकास बैंक

3. बैंक ऑफ अमेरिका

4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 3 और 4

C

केवल 2 और 4

D

केवल 1 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः नब्बे के दशक में भारत सरकार द्वारा वित्तीय संकट का सामना करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय पुननिर्माण और विकास बैंक (आई.बी.आर.डी.) जिसे सामान्यतः विश्व बैंक के नाम से जाना जाता है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 7 बिलियन डॉलर का ऋण लिया गया।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

कथनः भारत सरकार ने 1990 में नई आर्थिक नीति की घोषणा की।

कारणः वित्तीय संकट के समय विश्व बैंक और आई.एम.एफ. द्वारा वित्तीय सहायता उदारीकरण और निजीकरण की शर्तों पर दी गई थी।

कूटः

A

कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

B

कथन सही है, कारण भी सही है, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।

D

कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः कथन गलत है तथा कारण सही है। भारत सरकार ने नई आर्थिक नीति की घोषणा 1991 में की थी। नब्बे के दशक में जब भारत सरकार के पास आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिये भी विदेशी मुद्रा नहीं बची तब उस स्थिति में सरकार ने विश्व बैंक और आई.एम.एफ. का दरवाज़ा खटखटाया। इस वित्तीय संकट का सामना करने के लिये इन संस्थानों द्वारा कुछ शर्तों के साथ ऋण दिया गया, जैसे- सरकार उदारीकरण करेगी, निजी क्षेत्रों पर लगे प्रतिबंधों को हटाएगी तथा अनेक क्षेत्रों में सरकारी हस्तक्षेप कम करेगी।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

नई आर्थिक नीति के तहत औद्योगिक क्षेत्र में किये गए सुधारों से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये-

1. निजी क्षेत्रों के लिये सभी उद्योगों के लिये लाइसेंसिंग व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।

2. सार्वजनिक क्षेत्र के सभी आरक्षित उद्योगों को निजी क्षेत्र के लिये खोल दिया गया।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन असत्य हैं।

1991 के बाद से आरंभ हुई सुधार नीतियों ने इनमें से अनेक प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया। एल्कोहल, सिगरेट, जोखिम भरे रसायनों, औद्योगिक विस्पफोटकों, इलेक्ट्रोनिकी, विमानन तथा औषधि-भेषज; इन छः उत्पाद श्रेणियों को छोड़ अन्य सभी उद्योगों के लिए लाइसेंसिंग व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।

सार्वजनिक क्षेत्रक के लिए सुरक्षित उद्योगों के लिये प्रतिरक्षा उपकरण, परमाणु ऊर्जा उत्पादन और रेल परिवहन बचे हैं थे। लघु उद्योगों द्वारा उत्पादित अनेक वस्तुएँ भी अब अनारक्षित श्रेणी में आ गई हैं। अनेक उद्योगों में अब बाज़ार को कीमतों के निर्धारण की अनुमति मिल गई है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?