
Chapter 10 उपनिवेशवाद और देहात
Authored by Manish Kumar
History
12th Grade
Used 1+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
15 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
क्या कारण था/थे कि ‘इस्तमरारी बंदोबस्त’ बंगाल में लागू करने के बाद बिरले ही किसी क्षेत्र में लागू किया गया ?
1. 1810 के बाद उपज के मूल्य में वृद्धि हुई।
2. बंगाल के ज़मींदारों की आमदनी में इज़ाफा हुआ जिसमें अंग्रेज़ों की कोई हिस्सेदारी नहीं थी।
3. इस व्यवस्था के विरोध में बंगाल में कृषि विद्रोहों की शुरुआत हो गई।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या :
‘इस्तमरारी बंदोबस्त’ बंगाल में लागू करने के बाद बिरले ही किसी क्षेत्र में लागू किया गया। इसका कारण यह था कि 1810 के बाद खेती की कीमतें बढ़ गईं, जिससे उपज के मूल्य में वृद्धि हुई और बंगाल के ज़मींदारों की आमदनी में इज़ाफा हुआ। अतः कथन 1 सही है।
चूँकि, राजस्व की मांग ‘इस्तमरारी बंदोबस्त’ के तहत तय की गई थी इसलिये औपनिवेशिक सरकार को अपने भू–राजस्व को अधिक-से-अधिक बढ़ाने के तरीकों पर विचार करना पड़ा। इसलिये उन्नीसवीं शताब्दी में औपनिवेशिक शासन में शामिल किये गए प्रदेशों में राजस्व बन्दोबस्त किये गए। अतः कथन 2 सही है।
इस व्यवस्था के विरोध में बंगाल में कृषि विद्रोहों की शुरुआत के उदाहरण नहीं मिलते, अतः कथन 3 गलत है।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
रैयतवाड़ी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह राजस्व प्रणाली बम्बई में लागू की गई।
2. इसमें राजस्व की राशि सीधे रैयत के साथ तय की जाती थी।
3. हर 30 वर्ष बाद राजस्व पुनः निर्धारित कर राजस्व की दर बढ़ा दी जाती थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
जो राजस्व प्रणाली बम्बई दक्कन में लागू की गई उसे रैयतवाड़ी कहा जाता है। इसके अंतर्गत राजस्व की राशि सीधे रैयत के साथ तय की जाती थी। अतः कथन 1 सही है।
इस राजस्व प्रणाली में भिन्न-भिन्न प्रकार की भूमि से होने वाली औसत आय का अनुमान लगा लिया जाता है। रैयत की राजस्व अदा करने की क्षमता का आकलन लगा लिया जाता था और सरकार के हिस्से के रूप में उसका एक अनुपात निर्धारित कर दिया जाता था। इसमें राजस्व की राशि सीधे रैयत के साथ तय की जाती थी। अतः कथन 2 सही है।
हर 30 वर्ष बाद ज़मीन का सर्वेक्षण पुनः किया जाता था तथा राजस्व की दर तदनुसार बढ़ा दी जाती थी। अतः कथन 3 सही है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
संथालों द्वारा ‘दिकू’ शब्द प्रयोग किसके लिये किया जाता था?
A
साहूकारों
B
किसानों
C
शिल्पी वर्ग
D
अंग्रेज़ी सरकार
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः दिकू शब्द संथालों द्वारा साहूकारों के लिये प्रयुक्त किया जाता था जो ऋण पर ऊँची ब्याज दर लगाते थे और कर्ज़ न अदा किये जाने पर उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेते थे।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
दामिन-इ-कोह’ का संबंध निम्नलिखित में से किससे था?
A
अनुदान में दी गई भूमि
B
संथाल परगना
C
संथालों की धार्मिक पुस्तक
D
संथालों के देवता
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः अंग्रेजों द्वारा संथालों को ज़मीनें देकर राजमहल पहाड़ी की तलहटी में बसने के लिये तैयार किया गया। ज़मीन के बड़े भाग को दामिन-इ-कोह (संथाल परगना) के रूप में सीमांकित किया गया। इसे संथालों की भूमि घोषित किया गया। उन्हें इस इलाके के भीतर रहना था, हल चलाकर खेती करनी थी और स्थायी किसान बनना था। संथालों को दी गई भूमि के अनुदान-पत्र में यह कहा गया कि दी गई भूमि के दसवें भाग को साफ करके पहले दस वर्षों के भीतर जोतना है।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
अंग्रेज़ों द्वारा संथालों को राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में बसाने संबंधी कारणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये लोग झूम खेती का प्रयोग कर जंगल साफ करते थे।
2. आरंभ में संथाल ब्रिटिश सरकार के प्रति वफादार थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।
जब ब्रिटिश सरकार पहाड़िया जनजाति को अपने नियंत्रण में नहीं कर पाई तो राजमहल पहाड़ी के आस-पास के जंगलों को साफ करके खेती योग्य बनाने के लिये संथालों को ज़मीनें देकर राजमहल की तलहटी में बसने के लिये तैयार किया। ये लोग हल का प्रयोग कर पहाड़ी भूमि को पूरी ताकत लगाकर खेती योग्य बनाते थे।
शुरू में संथाल खानाबदोश जीवन जीते थे, परंतु जब वे एक जगह पर बस गए तो कई तरह की वाणिज्यिक खेती करने लगे और व्यापारियों तथा साहूकारों के साथ लेन-देन करने लगे। ब्रिटिश सरकार ने उनका उपयोग केवल ज़मीन को उपजाऊ बनाने के लिये किया। उनको दी गई ज़मीन पर शुरू के दस वर्षों में दसवें भाग को साफ कर खेती करना आवश्यक था।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
पहाड़िया जनजाति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये राजमहल की पहाड़ियों में निवास करते थे।
2. ये झूम खेती करते थे।
3. ज़मींदार और व्यापारी इन्हें नियमित रूप से कर अदा करते थे।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
पहाड़िया लोग राजमहल की पहाड़ियों के इर्द-गिर्द रहा करते थे। ये झूम खेती करते थे। ये लोग बेचने के लिये महुआ के फूल एकत्रित करते थे, इसके अतिरिक्त रेशम के कोया और राल तथा काठकोयला बनाकर अपना जीवन निर्वाह करते थे।
इनके मुखिया अपने समूह में एकता बनाए रखते थे और आपसी झगड़ों को निपटाते थे।
मैदान में रहने वाले ज़मींदार अपने तंत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारी इनके इलाकों से सुरक्षित आवागमन के लिये पथकर नियमित रूप से देते थे।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
जोतदार’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह धनी किसानों का वर्ग था।
2. यह ज़मींदारों की राजस्व वसूलने में सहायता करता था।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
बंगाल में धनी किसानों को जोतदार कहा जाता था। वे लोग बड़े-बड़े रकबे (भूमि) पर फैले होते थे। उनका स्थानीय व्यापार और साहूकार के कारोबार पर भी नियंत्रण होता था। अतः कथन 1 सत्य है।
जोतदार ज़मींदारों की शक्ति की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली वर्ग था। ये गाँवों में ही रहते थे जिसके कारण ग्रामवासियों पर इनका सीधा प्रभाव पड़ता था। ये लोग ज़मींदारों द्वारा गाँव की जमा (लगान) को बढ़ाने के लिये किये जाने वाले प्रयत्नों का प्रतिरोध करते थे। अतः कथन 2 असत्य है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?