
अध्याय 10. गुरुत्वाकर्षण
Authored by Manish Kumar
Science
9th Grade
Used 1+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
12 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित पर विचार कीजियेः
1. उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम की खोज की।
2. उन्होंने गणित की एक नई शाखा कलन (Calculus) की खोज की।
3. उन्होंने गति के नियमों का प्रतिपादन किया।
उपर्युक्त सभी विशेषताएँ निम्नलिखित में से किसकी हैं?
A
कॉपरनिकस
B
गैलीलियो
C
केप्लर
D
न्यूटन
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त सभी विशेषताएँ न्यूटन की हैं। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम की खोज और गणित की एक नई शाखा कलन (Calculus) की खोज की। उन्होंने गति के नियमों का प्रतिपादन भी किया।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
द्रवों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. किसी तरल (द्रव) में डुबोए जाने पर सभी वस्तुओं पर उत्प्लावन बल लगता है।
2. द्रव के घनत्व से अधिक घनत्व की वस्तुएँ द्रव पर तैरती हैं।
3. द्रवों के घनत्व को मापने के लिये हाइड्रोमीटर का प्रयोग किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
कथन (1) सही है। सभी वस्तुएँ किसी तरल में डूबने पर उत्प्लावन बल का अनुभव करती हैं। इस उत्प्लावन बल का परिणाम कितना होगा यह अर्किमिडीज़ के सिद्धांत से पता लगाया जा सकता है जिसके अनुसार जब किसी वस्तु को किसी तरल में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबोया जाता है तो वह ऊपर की दिशा में एक बल का अनुभव करती है जो वस्तु द्वारा हटाए गए तरल के भार के बराबर होता है।
उत्प्लावन बल का परिणाम तरल के घनत्व पर निर्भर करता है। द्रव के घनत्व से कम घनत्व की वस्तुएँ द्रव पर तैरती हैं। द्रव के घनत्व से अधिक घनत्व की वस्तुएँ द्रव में डूब जाती हैं। अतः कथन (2) गलत है।
कथन (3) सही है। द्रव का घनत्व मापने के लिये हाइड्रोमीटर का प्रयोग किया जाता है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
रेत में खड़े होने पर किसी व्यक्ति के पैर रेत में धँस जाते हैं लेकिन लेटने पर उसका शरीर अपेक्षाकृत कम धँसता है क्योंकि-
A
बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल और व्यक्ति का भार दोनों घट जाते हैं।
B
व्यक्ति का भार बढ़ जाता है।
C
बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल और व्यक्ति का भार दोनों घट जाते हैं।
D
बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल बढ़ता है परंतु व्यक्ति के भार में कमी हो जाती है।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
रेत में खड़े होने पर किसी व्यक्ति के पैर रेत में धँस जाते हैं लेकिन लेटने पर उसका शरीर अपेक्षाकृत कम धँसता है। ऐसा इसलिये होता है, क्योंकि लेटने पर बल योग्य पृष्ठ का क्षेत्रफल बढ़ जाता है और जब वहीं बल छोटे क्षेत्रफल पर लगता है तो अधिक दाब तथा बड़े क्षेत्रफल पर कम दाब लगाता है।
ऊँट का रेत पर आसानी से चल पाना, सेना के टैंक का रेत पर भी आसानी से चलना, कीलों के सिरे का नुकीला होना, चाकू की धार तेज़ होना तथा भवनों की नींव का चौड़ा होना भी इसी कारण से होता है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. हमें पृथ्वी से बांधे रखने वाला बल।
2. पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति।
3. सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति।
4. चन्द्रमा तथा सूर्य के कारण ज्वार-भाटा।
उपर्युक्त में से किन घटनाओं की व्याख्या गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम से की जा सकती है?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2, 3 और 4
C
केवल 2 और 3
D
1, 2, 3 और 4
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त चारों घटनाओं के पीछे का कारण गुरुत्वाकर्षण बल है। इन चारों ही घटनाओं की व्याख्या गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक द्वारा की जा सकती है।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
चन्द्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर भार की तुलना में होगा-
A
6 गुना अधिक
B
1/6 वाँ भाग
C
1/66 वाँ भाग
D
66 गुना अधिक
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः चन्द्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी की अपेक्षा कम होता है इस कारण चन्द्रमा वस्तुओं पर कम आकर्षण बल लगाता है। चन्द्रमा पर वस्तु का भार पृथ्वी के भार का 1/6 वाँ भाग ही होता है।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति अपकेंद्रीय बल के कारण होती है।
2. चन्द्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी की अपेक्षा कम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 2
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
कथन (1) गलत है क्योंकि पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति अभिकेंद्रीय बल के कारण होती है। अभिकेंद्रीय बल पृथ्वी के आकर्षण बल (केंद्र की ओर लगने वाला बल) के कारण मिल पाता है।
चन्द्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी की अपेक्षा कम है। अतः कथन (2) सही है।
पृथ्वी का द्रव्यमान 6×1024 kg तथा त्रित्या 6.4×106 मीटर है जबकि चन्द्रमा का द्रव्यमान 7.36×1022 तथा त्रिज्या 1.74×106 मीटर है।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. गुरुत्वीय बल पृथ्वी तल से ऊँचाई बढ़ने पर बढ़ता है परंतु ध्रुवों से विषुवत् वृत्त की ओर घटता है।
2. किसी वस्तु का द्रव्यमान पृथ्वी पर या अन्य ग्रह पर भी उतना ही रहता है परंतु भार स्थान के साथ परिवर्तित हो सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
कथन (1) गलत है क्योंकि गुरुत्वीय बल पृथ्वी तल से ऊँचाई बढ़ने पर कम हो जाता है। यह पृथ्वी तल के विभिन्न स्थानों पर भी परिवर्तित होता है और इसका मान ध्रुवों से विषुवत् वृत्त की ओर घटता जाता है।
किसी वस्तु का द्रव्यमान प्रत्येक स्थान पर चाहे पृथ्वी पर या किसी अन्य ग्रह पर, उतना ही रहता है जबकि वस्तु का भार इसके स्थान पर निर्भर करता है जो परिवर्तित हो सकता है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?