Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

सही मुहावरे लिखकर वाक्य पूर्ण कीजिए।

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.
पुलिस को देखकर चोर ---------------------------।
a)
दुम पकड़कर भाग गया 
b)
दुम दबाकर भाग गया 
c)
दुम के बिना भाग गया 
d)
दुम उठाकर भाग गया 
2.
जब से सलमा कॉलेज गई है, उसके तो ---------।
a)
पर फैल गए 
b)
परों पर पानी नहीं पड़ने देती 
c)
पर कट गए 
d)
पर निकल आए 
3.
रंगे हाथों पकड़े जाने पर मोहन पानी -------।
a)
पीने लगा
b)
से नहा गया
c)
पानी हो गया
d)
नहीं पी पाया
4.
जब से डेटशीट मिली है, मेरी तो नींद ---------।
a)
आँखों में नहीं
b)
नहीं खुलती
c)
हराम हो गई
d)
खुल गई
5.
अमेरिका से चाचा जी के आने पर तुम्हारी तो पौ --------।
a)
फट गई
b)
पौ-पौ हो गई
c)
बारह हो गई
d)
पी गई
6.
यदि तुम सत्य की राह पर चलोगे, तो कोई तुम्हारा बाल -------।
a)
भी नहीं तोड़ पाएगा
b)
काट लेगा
c)
बाँका भी नहीं कर पाएगा
d)
खींच लेगा
7.
परीक्षा में प्रथम स्थान पाकर गीतेश बाग ----------।
a)
में भाग गया
b)
बाग़ हो गया
c)
में घूमने गया
d)
में पिकनिक मना रहा है
8.
पिता जी घर आ गए हैं, अब देखना सुजीत की शरारतें बंद हो जाएँगी और वह भीगी -----------। 
a)
कमीज़ में चुप बैठेगा
b)
ज़मीन पर भी सो जाएगा
c)
बिल्ली बन जाएगा
d)
चाय पीएगा
9.
मैं तुम्हें वार्षिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कह रहा हूँ और तुम हो कि इधर -----।
a)
देखते ही नहीं
b)
उधर कर रहे हो
c)
से भाग गए
d)
से फुट लिए
10.
यदि इस वर्ष भी कंपनी को ऑर्डर न दिला पाए, तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा, इसलिए साल के शुरू मे ही कमर -----।
a)
टूट गई
b)
थक गई
c)
पतली हो गई
d)
कस लो
11.
दिनभर नंदा की सास ताने देती रहती है, नंदा है कि खून ------।
a)
का घूँट पी लेती है
b)
पी जाती है
c)
करना चाहती है
d)
पिलाती है
12.
यदि पाकिस्तान ने फिर से भारत पर आक्रमण किया, तो हमारे सैनिक एक बार फिर उनके छक्के ------।
a)
मारेंगे
b)
छुड़ा देंगे
c)
छूट देंगे
d)
मारना भूल जाएँगे
13.
कक्षा में प्रथम आने पर सभी अध्यापकों ने अमन की ------।
a)
तारीफ की
b)
पीठ थपथपाई
c)
दाँतों तले अँगुली दबा ली
d)
नाक ऊँची कर दी
14.
मज़दूर दिनभर ----- की तरह काम में लगे रहते हैं, फिर भी अपनी ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाते।
a)
नौकरों की तरह
b)
आस्तीन के साँप
c)
कोल्हू के बैल
d)
ऊँट के मुँह में जीरा
15.
भारतीय मेहमानों के स्वागत में --------।
a)
अंगारे उगलते हैं
b)
अपने मुँह मिया मिट्ठू बनते हैं
c)
आपे से बाहर हो जाते हैं
d)
आँखें बिछा देते हैं