NEW
Font size
S
M
L
XL
Worksheetsकाल (Tense) - वर्तमानकाल
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
Name
Class
Date
1.
निम्न वाक्यों में से सामान्य वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
मुझे पढ़ना अच्छा लगता है।
b)
वह रात को देर से सोया।
c)
मैं बहुत परिश्रम कर रहा हूँ।
d)
वह ज़िद्दी लड़का था।
2.
निम्न वाक्यों में से अपूर्ण वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास गए थे।
b)
वह बहुत शोर करता है।
c)
मैं उसका दुश्मन हूँ।
d)
रितिका गाना गा रही है।
3.
निम्न वाक्यों में से अपूर्ण वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
मैं परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ।
b)
तुम विद्यालय कब जाते हो?
c)
मैं फिल्म देखने गया था।
d)
उसने मुझे दूर से ही देखा।
4.
निम्न वाक्यों में से सामान्य वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
वह ऊँचा सुनता है।
b)
मैं पिछले महीने लंदन गया था।
c)
वह ऑस्ट्रेलिया जाएगा।
d)
ज़ोरदार वर्षा हो रही है।
5.
निम्न वाक्यों में से सामान्य वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
बंदर बारिश में पूरी तरह से भीग गया।
b)
माँ को मुझ पर बहुत क्रोध आया।
c)
मैं विद्यालय जा रहा हूँ।
d)
हम दिन में ३ से ४ घंटे खेलते हैं।
6.
निम्न वाक्यों में से सामान्य वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
पिताजी अखबार पढ़ते हैं।
b)
पिताजी ने अखबार पढ़ा।
c)
माताजी अखबार पढ़ा करती थीं।
d)
बच्चे खेलने जा रहे हैं।
7.
निम्न वाक्यों में से अपूर्ण वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
शिक्षक पढ़ाते हैं।
b)
शिक्षिका जी ने इतिहास पढ़ाया।
c)
मैं हिंदी सीख रहा हूँ।
d)
वह क्रिकेट खेलता था।
8.
निम्न वाक्यों में से अपूर्ण वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
मुझे गुस्सा आ रहा है।
b)
वह बाज़ार जाती है।
c)
वह बहुत शरारत करता है।
d)
हम गोवा जाने वाले हैं।
9.
निम्न वाक्यों में से अपूर्ण वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
मैंने उसे मॉल में देखा।
b)
वह बहुत गुस्सा करता है।
c)
वह मेरा भाई है।
d)
मैं अपना गृहकार्य पूरा कर रहा हूँ।
10.
निम्न वाक्यों में से सामान्य वर्तमानकाल दर्शाने वाले वाक्य को चुनिए।
a)
वह पिकनिक जाएगा।
b)
मैं खाना खाऊँगा।
c)
मैं खाना खाता हूँ।
d)
मैंने खाना खाया।
Reset
