wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

सत्यनिष्ठा / Integrity

Total questions: 15

Worksheet time: 17mins

Name
Class
Date
1.
 समाज के किस समूह  के  व्यक्तियों  का उदाहरण  पूर्ण सत्यनिष्ठा  से कार्य  करने  वाले  समूह  के  रूप में  दिया  जा  सकता है 
Which of the following is an example of a category of people that  societies expect to act with integrity?
a)
डॉक्टर/ Doctor 
b)
 पुलिस  / Police 
c)
 राजनेता / Politicians 
d)
 उपरोक्त सभी  / All  of  these 
2.
 किसी अन्य  व्यक्ति के  कार्य की नकल करना एवं  उसे  अपने द्वारा  किए  गए  कार्य  के रूप  में  दर्शाना  क्या  कहलाता  है 
The act of copying another person's work and submitting it as though it were your own is known  as 
a)
सत्यनिष्ठा /  Integrity 
b)
साहित्यिक चोरी / Plagiarism
c)
सृजनात्मकता / Creativity 
d)
इनमें  के कोई  नहीं / None  of  these 
3.
सत्यनिष्ठा है?
Integrity  is : 
a)
  एक भौतिक लक्षण/ A Physical  feature
b)
 एक व्यक्तिगत लक्षण /A Personal  Feature   
c)
 एक  जबरदस्ती थोपा गया लक्षण /A Forced  feature
d)
 इनमें  से कोई  नहीं / None  of  these
4.
 विद्यार्थी X एक विषय पर कुछ  लिख रहा था l उस विद्यार्थी  ने  उस विषय पर जानकारी  प्राप्त  करने हेतु  गूगल पर सर्च  किया l गूगल सर्च  करने पर उसकी सर्च का पहला  परिणाम विकीपीडिया  द्वारा प्रदत्त  जाकनारी  आयी l अपना लेख लिखते समय उस विद्यार्थी ने  विकीपीडिया  के  लेख को  हूबहू  उतार दिया एवं  विकीपीडिया  का  नाम भी  उतधृत नहीं  किया l  क्या विद्यार्थी X   का  व्यवहार शैक्षणिक सत्यनिष्ठा  प्रकट करताहै ?
Student X was writing a paper on topic Y. He decided to try to find information on this topic and searched Google. The first item that appeared in his list of results was an article from Wikipedia. While writing his paper Student X  directly cut and paste paragraphs from the Wikipedia article into his paper without using quotations.
Did student X demonstrate academic integrity?
a)
   हॉ,क्यूंकि  विकीपीडिया  के लेखों  का  कोई  लेखक  नहीं  होता  है अत:उन्हें  कोई  भी प्रयोग कर  सकता  है
Yes, because Wikipedia articles have no author, therefore,  anyone can use them.
b)
हॉ,क्यूंकि विकीपीडिया  अन्य विश्वकोश  की  तरह हैं एवं  उसमें  सामान्य जानकारी   उपलब्ध  है  अत: मूल साधन को श्रेय  देना अथवा  उतधृत  करना  आवश्यक  नहीं  है   Yes, because Wikipedia is like any other encyclopedia and contains only common knowledge so it is not necessary to quote or give credit to the source.
c)
 नहीं , क्यूंकि  उसने  विकीपीडिया  से साहित्यिक चोरी  की है अत:उसे  संदर्भ प्रकट करना चाहिए
No, because he plagiarised the material from Wikipedia and should have used quotation marks and cited the source.
d)
 नहीं ,उसे विकीपीडिया  को  प्रथम  स्थान  के  रूप में कभी  भी प्रयोग  नहीं  करना  चाहिए क्यूकि  यह एक भरोसेमंद साधन नहीं है
 No, because he should have never used Wikipedia in the first place  because it is not a reliable source.
5.
  सार्वजनिक  परिवहन का उपयोग करते समय किराये  के भुगतान  से  बचना ?
Avoiding paying the fare on public transport is...
a)
 कदापि  न्यायोचित  नहीं है /
Never justified 
b)
 कदाचित  न्यायोचित है /
Rarely justified
c)
कभी-कभार न्यायोचित है  /
Sometimes  justified 
d)
हमेशा न्यायोचित है /
Always  justified 
6.
 यदि आपको  मौका मिले तो  कर वंचना ?
Cheating on taxes if you have a chance is.
a)
 न्यायोचित  नहीं है /Never justified 
b)
कदाचित  न्यायोचित है /Rarely justified
c)
कभी-कभार न्यायोचित है  /Sometimes
d)
हमेशा न्यायोचित है / Always  justified 
7.
केंद्रीय विद्यालयों  के  कर्मचारियों  पर लागू  आचार  संहिता ?
Code  of  Conduct   applicable on   KVS  employees  is ? 
a)
  यथासंभव  परिवर्तनशील है /Mutatis Mutandis
b)
परिवर्तनशील  नहीं है /  can  not  be  amended 
c)
  प्राचार्य द्वारा  परिवर्तनशील है /
Can  be  amended  by  the  Principal 
d)
 इनमें  से  कोई नहीं  / None  of  these 
8.
 आचार संहिता  का  उल्लंघन  करने  पर किस  नियम  के तहत के.वि.के  कर्मचारियों  के विरूद्ध  कार्यवाही  की जाती  है 
By which rule will  action be taken against KV   employees  on violation of code of conduct?
a)
CCS (CCA) RULES 1964
b)
CCS (CCA) RULES 1965
c)
CCS (CCA) RULES 1966
d)
CCS (CCA) RULES 1967 
9.
 के.वि. के  कर्मचारी  इनमें  से किसके सदस्य नहीं  बन सकते?
KV employees  are not permitted to be a member of any
a)
  साहित्यिक संघ /Literary Association
b)
   वैज्ञनिक  संघ /Scientific Association
c)
 राजनैतिक  दल / Political Party
d)
   व्यावसायिक संघ / Professional Organisation
10.

राजाराम जो कि एक रिक्शा चालक हैं को गम्भीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया जाता है l अस्पताल में एक सप्ताह तक उनका ईलाज चलता है किंतु उनकी स्थिति और खराब हो जाती है l राजराम की पत्नी अस्पताल के जनसूचना अधिकारी से राजाराम को दी गई दवाईयॉ एवं किए गए ईलाज का विवरण मांगती हैं l जनसूचना अधिकारी इस बावत अस्पताल के प्राधिकारियों से बात करते हैं एवं प्राधिकारी उन्हें किसी भी प्रकार की सूचना इस आधार पर न देने हेतु निर्देशित करते हैं कि इससे अस्पताल की छवि खराब होगी एवं जनसूचना अधिकारी को भी भविष्य में परेशानी हो सकती है l इस अवस्था में जनसूचना अधिकारी को क्या करना चाहिए?

Rajaram, a rickshaw-puller, has been admitted to a Private hospital in a serious condition. He has been treated at the hospital for a week but his condition has worsened. His wife has asked the PIO of the hospital to furnish details about the medicines and details of treatment administered to Rajaram after his admission. The PIO discussed the matter with hospital authorities and the authorities instructed him not to provide any information to Rajaram’s wife as it will affect the reputation of the Hospital and may affect the PIO also in future . What action should the PIO take in this situation?

a)

अपने प्राधिकारियों की बात माननी चाहिए एवं राजाराम की पत्नी को कोई भी जानकारी नहीं देनी चाहिए Follow the instructions of the Higher Authorities and not provide the information to Rajaram’s wife.

b)

तोड़-मरोड़कर जानकारी प्रदान करनी चाहिए / Can provide manipulated information

c)

कानून का पालन करना चाहिए एवं अपनी सत्यनिष्ठा प्रकट करनी चाहिए /Should follow the law and show his integrity

d)

इस केस को लम्बे समय तक खीचने का प्रयास करना चाहिए /Can keep the case pending for a long period

11.
मि. X  एक  केंद्रीय  विद्यालय  में  स्नातकोत्तर  शिक्षक  हैं  एवं  विद्यालय  की  क्रय  समिति  के  सदस्य   हैं l  विद्यालय  हेतु  200  कुर्सियों  का  क्रय   किया  जाना  है  जिसके  लिए  बाजार  सर्वेक्षण  किया  जा  चुका  है  एवं  प्रतिदर्श  एवं  न्यूनतम  दर  के  आधार  पर  एक  प्रदता  का  चयन  किया  जा चुका  है   तथापि  मि. X प्रदाता  द्वारा  प्रदत्त  की  जाने  वाली  कुर्सियों  की  गुणवत्ता  से  संतुष्ट  नहीं  हैं  l क्रय  समिति  के  अन्य  सदस्य मि. X  पर  तुल्नातमक  विवरण  पत्र  पर  हस्ताक्षर  करने  हेतु  दवाब  बना  रहे  हैं  एवं  मि. X   अपने  साथियों  का  विश्वास  जीतने  हेतु  अपने  हस्ताक्षर  कर  देते  हैं  l मि. X के  व्यवहार  के  बारे  में  क्या  कहा  जा  सकता  है 
Mr. X  is  PGT  in  a  K.V.  and  a  member  in the  purchase  committee  of the  Vidyalaya.  200  chairs  are  to be  purchased  for  the Vidyalaya  for  which  market  survey  is  done  and  samples  have  been  seen and  one  supplier  is  selected  on the  basis  of  lowest  rate.  However  Mr. X is  not  satisfied  with the  quality  of  chairs  which are  to  be  supplied  by the  selected  supplier. Other  Members  of  the purchase  committee  force  him to  sign  on the  comparative  statement.  Mr. X signed it to win the confidence of  other  members
a)
मि.X  का कृत्य न्यायोचित है क्यूंकि उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ लम्बे समय तक  कार्य करना है 
Mr. X’s action is justified as  he has  to work  with  colleagues  for  a  long 
  period  of  time 
b)
मि.X का कृत्य न्यायोचित है क्यूंकि प्रदाता ने न्यूनतम दर उतधृत की है 
Mr. X’s action is justified as the supplier has quoted the lowest rate.
c)
मि.X का कृत्य न्यायोचित नहीं है एवं उन्हें किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए 
Mr. X’s action is not justified and he  should not  have to  sign  the  document
d)
मि.X का कृत्य नायोचित नहीं है,क्रय समिति का सदस्य होने के नाते यह उनका उत्तरदायित्व बनता है कि वे अपने प्राचार्य को कुर्सियों की निम्न गुणवत्ता  के  बारे  में  बताएं 
Mr. X’s action is not justified , as  a member  of  purchase  committee  it  is  his  responsibility  to inform the  Principal  about the  low  quality  of  chairs. 
12.

श्रीमती T एक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक हैं l कक्षा 5 की एक विद्यार्थी उन्हें सूचित करती है कि एक पुरूष शिक्षक अपनी कक्षा के दौरान अन्य विद्यार्थियों को अनुचित ढंग से स्पर्श करते हैं l श्रीमती T उस विद्यार्थी की शिकायत को अनदेखा कर देतीं हैं क्यूंकि जिस शिक्षक के बारे में वह शिकायत कर रही है उनका विद्यालय में काफी रूतबा है एवं वे प्राचार्य के काफी नजदीक हैं l श्रीमती T के व्यवहार के बारे में क्या कहा जा सकता है

Mrs. T is a PRT in a Vidyalaya . A student of class V reports to her regarding a male teacher, Mr M who touches the students inappropriately during his class. Mrs. T ignores the student as the teacher she was complaining about has a good reputation in the school and has close relations with the Principal. What can be said about Mrs. T?

a)

श्रीमती T ने सही किया क्यूंकि वे एक महिला हैं एवं उन्हें उसी विद्यालय में कार्य करना है / Mrs. T has done the right thing as she is a female teacher and has to stay in the same Vidyalaya for a long time.

b)

श्रीमती T को तुरंत कार्रवाही करनी चाहिए एवं प्राचार्य को सूचित करना चाहिए साथ ही एक प्राथमिकि भी दर्ज कराना चाहिए / Mrs. T should have taken immediate action on the child’s complaint and reported it to the Principal and also lodged an FIR

c)

श्रीमती टी को मामले की जांच पड़ताल करने के बाद निर्णय लेना चाहिए / Mrs. T should have enquired about the incident and then taken a decision

d)

श्रीमती टी को उस शिक्षक से बात करना चाहिए एवं तथ्यों का पता लगाना चाहिए /Mrs. T should talk to the teacher against whom the complaint has been made and find out the facts

13.
  निम्न  में से क्या  CCS(CCA)  नियम 1964  के अधीन आता है?
Which  of  the  following  is  covered  under  CCS(CCA) Rules  1964 : 
a)
Absolute integrity 
b)
Devotion to Duty 
c)
Sincerity 
d)
All of  these 
14.

मि. P एक सरकारी कार्यालय के प्रशासनिक विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत हैं एवं स्थानांतरण संबंधी कार्य करते हैं l एक कर्मचारी जो कि एक राजनेता का रिश्तेदार भी है अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरण हेतु उनसे सम्पर्क करता है एवं भविष्य में कुछ लाभ देने का प्रलोभन भी देता है l मि. P को ज्ञात है कि जिस स्थान पर स्थानांतरण हेतु वह व्यक्ति प्रलोभन दे रहा है उस स्थान पर स्थानांतरण हेतु कोई अन्य कर्मचारी पात्र है l मि. P को इस स्थिति में क्या निर्णय लेना चाहिए ?

Mr. P is working as an assistant in the administration department of a government office and is engaged in transfer related work . A lot of people visit this office regarding their transfer problems. An employee who is a relative of a politician approaches him for his transfer to a choice place and offers him some favour in future. Mr. P knows that some other person is eligible for transfer at the place for which the person is offering him the favour. What action should Mr. P take in this situation ?

a)

मि. P को उस व्यक्ति के प्रलोभन को स्वीकार कर लेना चाहिए एवं भविष्य में लाभ लेने चाहिए / Mr. P should accept the offer of the person and take the favours that will benefit him in future.

b)

मि. P को उस व्यक्ति का प्रलोभन स्वीकार कर लेना चाहिए एवं अभिलेखों को इस तरह बना देना चाहिए कि उसके प्राधिकारियों को यह लगे कि केवल वही व्यक्ति उस स्थान पर स्थानांतरण हेतु पात्र है / Mr. P should accept the offer and make manipulations in the records to show to his authorities that the person is eligible for transfer at his place

c)

मि.P को सत्यनिष्ठा प्रकट करनी चाहिए एवं अपने प्राधिकारियों को उस व्यक्ति द्वारा दिए गए प्रलोभनों से अवगत कराना चाहिए /Mr. P should show integrity and report to his higher authorities immediately regarding the offer.

d)

मि. P को भविष्य में अपने परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वयं कोई निर्णय लेना चाहिए /Mr. P should take his own decision keeping in mind the need of his family and future.

15.
मि. T  अपने  विद्यालय  में  प्रवेश  प्रभारी  हैं  एवं  कक्षा  1  में  प्रवेश  हेतु  प्रक्रिया  जारी  है l एक  विद्यार्थी  जिसके  अभिभावक  उच्च  आय  वर्ग  से  हैं  , की  आयु  कक्षा  1  में  प्रवेश  हेतु  न्यूनतम  आयु  से  अधिक  पाई  जाती  है  l मि.T  उस  विद्यार्थी  के  अभिभावकों  को  बुलाकर  स्थिति  से  अवगत कराते  हैं l  उस  विद्यार्थी  के  अभिभावक  मि. T   को  उनके  द्वारा  जमा  किया  गया  मूल  जन्म  प्रमाण-पत्र  वापस  करने  को  कहते  हैं  एवं  यह  भी  बताने  को  कहते  हैं  कि  किस  जन्म्तिथि  से  नया  प्रमाण  पत्र  बनवाया  जाए  जिससे  उनके  बच्चे  को  कक्षा1  में  प्रवेश  मिल  सके   एवं  इस  कार्य  को  करने  हेतु वे  मि. T.  को  एक  धनराशि  का  प्रलोभन  भी  देते  हैं  l मि. T को इस  स्थिति  में  क्या  निर्णय  लेना  चाहिए  ?
 Mr. T is  admission in-charge  in his  Vidyalaya  and  process  of  admission in class  I  is  going  on. One  of the  child of a  parent  with sound economic background  was  found  overaged  for  class  I . Mr. T  called upon the  parents  and told them the  situation . Parents asked  Mr.T  to return the  original  birth certificate that they  have  submitted and  to  tell the  exact  date  for which  they  can get a  new  birth certificate prepared   so that their  child  can get admission in class I  and also offered  some  amount  for  doing this  work.  What action will Mr. T has to  take in this situation ? 
a)
मि. T.  को  अभिभावक  द्वारा  दिए  गए  प्रलोभन  को  स्वीकार  कर  लेना  चाहिए  एवं  मूल   जन्म  प्रमाण-पत्र  में  छेड़-छाड़  कर  देनी  चाहिए 
Mr. T should  made  corrections  in  original  birth certificate and  accept the    offer  made  by  the  parents . 
b)
मि. T.  को  मूल जन्म प्रमाण-पत्र  को  नए  से  बदल  देना  चाहिए  एवं  अभिभावक  का  प्रलोभन  स्वीकार  कर  लेना  चाहिए 
Mr. T  should  replace the  original  birth certificate  with the  new  one  and    accept the  offer  made  by  the  parents . 
c)
मि. T.  को  प्रलोभन  को अस्वीकार  कर  देना  चाहिए  तथापि  उसे  जन प्रमाण-पत्र  बदल  कर  अभिभावक  की  सहायता  करना  चाहिए 
 
Mr. T  should  deny the  offer however  he can help  the  parents  by    replacing the  orinignal  birth certificate with the  new  one. 
d)
 मि.T  को  मूल  जन प्रमाण  -पत्र  किसी  भी  प्रकार  की  छेड़-छाड़  हेतु  वापस  नहीं  करना  चाहिए  क्यूंकि  यह  सत्यनिष्ठा  के  विरूद्ध  है  एवं  प्राचार्य  को  इस  बात  से  तुरंत  अवगत  कराना  चाहिए 
 
Mr. T  should  not  give back the  original  birth certificate  for  any  kind  of    manipulation as  it is  agianst  intergity and report the  matter  to the     Principal  immediately .