wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Poshan Quiz

Total questions: 77

Worksheet time: 39mins

Name
Class
Date
1.

राष्ट्रीय पोषण मिशन कब लांच हुआ?

a)

8 अप्रैल, 2018

b)

8 मार्च, 2018

c)

18 मार्च, 2018

d)

18 अप्रैल, 2018

2.

इनमें से क्या घटाना पोशन अभियान के लक्ष्य में नहीं आता है?

a)

ठिगनापन

b)

कुपोषण

c)

एनीमिया

d)

मोटापा

3.

पूर्वी चंपारण मे कितना प्रतिशत एनीमिया का प्रसार है|

a)

65.7

b)

58.6

c)

42.5

d)

51

4.

गर्भवती महिला को albendazole की गोली कब दी जाती है?

a)

पहले तिमाही में

b)

दूसरे तिमाही में

c)

तीसरे तिमाही में

d)

हर तिमाही में एक बार

5.

गेहूं व् चावल में कौन सा पोषक तत्व बहुतायत में होता है?

a)

वसा

b)

प्रोटीन

c)

कार्बोहायड्रेट

d)

कोई भी सही नहीं है

6.

खट्टे फलों में कौन सा विटामिन बहुतायत में होता है?

a)

विटामिन-A

b)

विटामिन-C

c)

विटामिन–D

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

7.

कौन सा विटामिन हड्डियां व् दांत बनाने व् हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए ज़रूरी है?

a)

विटामिन-A

b)

विटामिन-C

c)

विटामिन-D

d)

उपरोक्त सभी

8.

खाने में ऊर्जा का मुख्य स्रोत्र क्या है?

a)

वसा

b)

प्रोटीन

c)

कार्बोहायड्रेट

d)

कोई भी नहीं

9.

खाने में रेशा(फाइबर) युक्त खाद्य प्रदार्थ किस लिए फायदेमंद होता है?

a)

दिल के स्वास्थ्य के लिए

b)

पाचन क्रिया के स्वास्थ्य के लिए

c)

दिमागी स्वास्थ्य के लिए

d)

सभी के लिए

10.

इन् सब में से मिनरल के बारे में क्या सही नहीं है-

a)

ये शरीर में ही बनते हैं

b)

ये मज़बूत हड्डियां व् दांत बनाने में ज़रूरी हैं

c)

ये शरीर में ज़रूरी प्रणालियाँ संचालित करने में सहायक हैं

d)

ये शरीर में नहीं बनते

11.

आयरन को सोखने के लिए शरीर में किस विटामिन की ज़रूरत होती है?

a)

विटामिन-A

b)

विटामिन-C

c)

विटामिन-D

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

12.

दूध, मक्खन, पनीर व् दही किस के लिए उपयोगी हैं?

a)

मज़बूत हडियों के लिए

b)

मज़बूत दांतो के लिए

c)

मज़बूत मांसपेशियों के लिए

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

13.

एक व्यसक महिला व् पुरुष को दिन में कितनी बार खाना चाहिए

a)

5

b)

3

c)

4

d)

6

14.

किन तत्वों से ऊर्जा नहीं मिलती?

a)

वसा

b)

कार्बोहायड्रेट

c)

विटामिन

d)

प्रोटीन

15.

कौन सा पोषक तत्व मांसपेशियां बनाने में सहायक होता है?

a)

वसा

b)

कार्बोहायड्रेट

c)

विटामिन

d)

प्रोटीन

16.

पौष्टिक खाना क्यों आवश्यक है?

a)

शरीर में ऊर्जा के लिए

b)

बिमारियों से लड़ने के लिए

c)

स्वस्थ जीवन जीने के लिए

d)

सभी

17.

कौन सा विटामिन संक्रमण से लड़ने व् शरीर में घाव आदि को भरने में सहायक है?

a)

विटामिन-A

b)

विटामिन-C

c)

विटामिन-D

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

18.

विटामिन-D हमारे लिए क्यों उपयोगी है?

a)

ये संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करता है

b)

ये ब्लड प्रेशर में सामान्य रखने में मदद है

c)

ये शरीर में कैल्सियम सोखने में काम आता है

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

19.

बच्चे की वृद्धि में किस पोषक तत्व की कमी मुख्य रूप से बाधक बनती है?

a)

प्रोटीन की कमी

b)

वसा की कमी

c)

कार्बोहायड्रेट की कमी

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

20.

खाने में क्या शामिल करने से हम पानी की मात्रा शरीर में बढ़ा सकते हैं?

a)

खाने में खीरा व् तरबूज़ शामिल करने से

b)

पानी की बोतल साथ रखने से

c)

दिनचर्या में चाय-कॉफ़ी की मात्रा घटाना

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

21.

विश्व स्तनपान सप्ताह कब मनाया जाता है?

a)

1-7, जुलाई

b)

1-7, अगस्त

c)

1-7, जून

d)

1-7 , सितम्बर

22.

क्या 0-6 माह के बच्चे को बहुत गर्मी पड़ने पर पानी देना चाहिए?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

पता नहीं

23.

माँ के कोलोस्ट्रम (colostrum) दूध के क्या उपयोग हैं?

a)

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है

b)

इसमें विटामिन-A होता है

c)

आंतो की सुरक्षा करता है

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

24.

नवजात शिशु को कितनी देर के भीतर माँ का दूध पिलाना चाहिए?

a)

2 घंटे के भीतर

b)

1 घंटे के भीतर

c)

24 घंटे के भीतर

d)

माँ का पहला दूध बच्चे को नहीं पिलाना चाहिए

25.

कब तक नवजात बच्चे को सिर्फ माँ का दूध देना चाहिए?

a)

3 महीने तक

b)

6 महीने तक

c)

12 महीने तक

d)

जब तक ठीक लगे

26.

स्तनपान कराने के क्या फायदे हैं?

a)

ब्रैस्ट कैंसर से बचाव करता है

b)

माँ को शरीर की सुडौलता बनाये रखने में सहायक होता है

c)

बच्चे व् माँ में अटूट रिश्ता बनता है

d)

उपरोक्त सभी

27.

बच्चे को कितनी बार स्तनपान करना चाहिए?

a)

6 -7 बार तक

b)

4 -5 बार तक

c)

जितनी बार बच्चा मांगे

d)

8-10 बार तक

28.

आहार में क्या शामिल करने से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है?

a)

हरी पत्तेदर सब्ज़ियां

b)

माँस

c)

तेल/घी

d)

फल

29.

दिमाग के विकास के लिए कौनसा पोषक तत्व मददगार है?

a)

आयरन

b)

कैल्शियम

c)

आयोडीन

d)

विटामिन-ए

30.

आपकी खाने की थाली का कितना हिस्सा दाल/मांस से आना चाहिए

a)

1/4 से थोड़ा कम

b)

1/3 से थोड़ा कम

c)

1/2 से थोड़ा कम

d)

2/3 से थोड़ा कम

31.

मूंगफली को खानपान में शामिल करने के क्या फायदे हैं ?

a)

इनमे प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है

b)

इनमे प्रचुर मात्रा में विटामिन-E व् आयरन होता है

c)

इनमे लगभग बादाम के बराबर पोषक तत्व होते हैं

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

32.

हाथ धोने की सही प्रक्रिया के कितने स्तर हैं?

a)

5

b)

6

c)

10

d)

8

33.

आपकी खाने की थाली का कितना हिस्सा मौसमी हरे पत्तेदार सब्ज़ियों से आना चाहिए

a)

1/4

b)

1/3

c)

1/2

d)

2/3

34.

आयरन फोलिक एसिड की गोली शरीर में क्या फायदा करती हैं?

a)

दिमाग तेज़ करते है

b)

शरीर में मोटापा लाती है

c)

खून की कमी को पूरा करती है

d)

हडियों को मज़बूत करते है

35.

भोजन में कौन सा नमक इस्तेमाल करना चाहिए?

a)

आयरन युक्त

b)

आयोडीन युक्त

c)

विटामिन-A युक्त

d)

कैल्शियम युक्त

36.

सहजन (मुनगा) के क्या फायदे हैं?

a)

इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन व् कैल्शियम है

b)

इसमे औषधिय गुण हैं

c)

प्रोटीन

d)

उपरोक्त सभी सही हैं

37.

0-6 माह तक के शिशु को खाने मे क्या क्या देना चाहिए?

a)

केवल माँ का दूध

b)

आटा बिस्किट

c)

शहद व् घुटी

d)

चीनी का पानी

38.

थकान, जीभ, हथेली व् आंखें सफ़ेद होना, चककर आना आदि किस के लक्षण हैं?

a)

सूखा रोग

b)

एनीमिया

c)

घेंगा

d)

मधुमेह

39.

नवजात शिशुओं में स्तनपान का अवलोकन करना क्यों ज़रूरी है?

a)

अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत वाले नवजात की पहचान के लिए

b)

अस्पताल में इलाज की ज़रूरत वाले नवजात की पहचान के लिए

c)

स्तनपान व ऊपरी आहार पर सलाह देने के लिए

d)

बिन्दु ‘1’ एवं ‘2’

40.

क्या नवजात को हर बार स्तनपान करवाते समय दोनों स्तनों से दूध पिलाना चाहिए?

a)

हाँ, क्योंकि यह अधिक दूध बनाने में सहायक है

b)

नहीं, क्योंकि शिशु दोनों स्तनों को ख़ाली नहीं कर पाएगा

c)

स्तन के ख़ाली होने तक एक ही स्तन से दूध पिलाएँ

d)

हाँ, क्योंकि यह शिशु की आवश्यकता को पूरा करता है

41.

शिशु को स्तनपान कराने की सही स्थिति क्या है?

a)

माँ को केवल बैठकर ही स्तनपान कराना चाहिए

b)

माँ को लेटकर स्तनपान कराना चाहिए

c)

माँ बैठकर व लेटकर दोनों ही स्थितियों में स्तनपान करवा सकती है

d)

शिशु के आराम पर निर्भर करता है

42.

निम्नलिखित में से कौनसे कथन कमज़ोर व बीमार नवजात शिशुओं के लिए सही हैं?

a)

कमज़ोर व बीमार शिशुओं की घर पर देखभाल सम्भव है

b)

कमज़ोर शिशु को घर पर विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है

c)

बीमार शिशु को घर पर विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है

d)

बीमार शिशु को अस्पताल रेफर करना चाहिए

43.

दो वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

a)

बच्चे को डाॅक्टर को दिखायें और दवा प्राप्त करें

b)

बच्चे को आलू खिलायें

c)

स्तनपान की शीघ्र शुरुआत व 6 माह तक केवल स्तनपान तथा 6 माह के बाद स्तनपान के साथ पर्याप्त ऊपरी आहार

d)

उपर्युक्त सभी

44.

हम कमज़ोर नवजात शिशु की पहचान कैसे कर सकते हैं?

a)

8.5 माह पूर्ण होने से पहले जन्मा शिशु

b)

जन्म के समय शिशु का वज़न 2 किलोग्राम से कम

c)

शिशु का आवश्यकतानुसार ताकत से स्तनपान ना करना

d)

उपर्युक्त सभी

45.

हम कमज़ोर नवजात शिशु का जीवन बचाने के लिए क्या कर सकते हैं?

a)

अतिरिक्त स्तनपान करवाएँ

b)

कंगारू मदर केयर प्रदान करवाएँ

c)

अतिरिक्त स्तनपान, गर्माहट व स्वच्छता सुनिश्चित करें

d)

शिशु को जीवनरक्षक एण्टीबायोटिक दवाएँ दें

46.

परिवार को स्वच्छता बनाए रखने के लिए क्या सलाह दे सकते हैं?

a)

शिशु को छूने से पहले हाथ धोएँ

b)

शिशु के लिए स्वच्छ व जीवाणुरहित बोतल का प्रयोग

c)

गर्भनाल को स्वच्छ एवं सूखा रखें

d)

बिन्दु ‘1’ एवं ‘2’

47.

7-8 माह की आयु के शिशु को क्या खाद्य पदार्थ दिए जा सकते हैं?

a)

दाल का पानी

b)

चाय के साथ नरम बिस्किट

c)

खिचड़ी

d)

चावल का पानी

48.

शरीर-निर्माण के लिए कौनसा खाद्य समूह महत्वपूर्ण है?

a)

अनाज व ज्वार-बाजरा

b)

दालें, फलियाँ, मेवे व माँसाहारी खाद्य पदार्थ

c)

हरे पत्तेदार सब्ज़ियाँ

d)

खाने के तेल

49.

3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे का वज़न कब अथवा कितने समय में लेना चाहिए?

a)

हर माह में एक बार

b)

हर माह में दो बार

c)

हर दो माह में एक बार

d)

हर तीन माह में एक बार

50.

ऐसे घर जहाँ माँसाहारी खाना खाया जाता है, वहाँ शिशु को निम्नलिखित में से कौन से खाद्य पदार्थ दिए जा सकते हैं?

a)

अण्डे का मसला हुआ सफेद भाग

b)

अण्डे का मसला हुआ पीला भाग

c)

खिचड़ी, खीर, मसले हुए फल व सब्ज़ी

d)

अच्छी तरह से पकाया व मसला हुआ कोई भी माँसाहारी खाद्य पदार्थ

51.

छोटे बच्चों को तरह-तरह के पोषक आहार खिलाना क्यों महत्वपूर्ण है?

a)

शरीर की बेहतर बढ़त के लिए

b)

सीखने व गतिविधियों की बेहतर क्षमता हेतु

c)

संक्रमणों से लड़ने के लिए

d)

उपर्युक्त सभी

52.

दुबलेपन (वेस्टिंग) का मापन कैसे करें?

a)

लम्बाई/ऊँचाई के अनुसार वज़न

b)

आयु के अनुसार वज़न

c)

एम.यू.ए.सी.

d)

आयु के अनुसार लम्बाई/ऊँचाई

53.

किस आयु में शिशु को विभिन्न खाद्य समूहों से आहार दिया जा सकता है?

a)

शिशु जैसे ही 6 माह की आयु का हो

b)

जब शिशु 1 वर्ष की आयु का हो

c)

जब शिशु 10 माह की आयु का हो

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

54.

क्या ऐसे शिशुओं की पहचान सम्भव है जिनकी मृत्यु की आशंका अधिक होती है?

a)

नहीं, ऐसी पहचान सम्भव नहीं है

b)

हाँ, गर्भावस्था की अवधि का अवलोकन करके

c)

हाँ, जन्म के समय शिशु का वज़न मापकर

d)

बिन्दु ‘2’ एवं ‘3'

55.

परिपक्वता की अवधि’ की गणना क्यों महत्वपूर्ण है?

a)

यह कमज़ोर शिशु की पहचान में सहायक है

b)

‘प्रसव की सम्भावित तिथि’ जानना अधिक महत्वपूर्ण है

c)

यह समय से पूर्व जन्मे शिशु की पहचान में सहायक है

d)

यह प्रसव-योजना बनाने में सहायक है

56.

विटामिन-‘ए’ का क्या महत्व है?

a)

नया ख़ून बनाने में मददगार है

b)

बुद्धि एवं स्मरण शक्ति बेहतर होती है

c)

आँखों को स्वस्थ रखने में सहायक है

d)

बिन्दु ‘1’ एवं ‘3’

57.

छोटे बच्चों के ऊपरी आहार में किस प्रकार विविधता लाई जा सकती है?

a)

हर आहार अलग खाद्य समूह से हो

b)

हर माह एक नया खाद्य समूह शुरू कराएँ

c)

हर आहार में कम-से-कम 4 खाद्य समूह हों

d)

एक वर्ष की आयु होने पर तरह-तरह के खाद्य पदार्थ देना शुरू करें

58.

बौनेपन (स्टण्टिंग) का मापन कैसे करें?

a)

लम्बाई/ऊँचाई के अनुसार वज़न

b)

सिर की परिधि

c)

आयु के अनुसार वज़न

d)

आयु के अनुसार लम्बाई/ऊँचाई

59.

शिशु को पानी/दूध पिलाने हेतु बोतल का प्रयोग खतरनाक क्यों है?

a)

यह संक्रमण का स्रोत है

b)

शिशु को दस्त हो सकता है

c)

शिशु की जान भी जा सकती है

d)

उपर्युक्त सभी

60.

किन अवसरों पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हाथ धोना सिखा सकती हैं?

a)

वी.एच.एस.एन.डी.

b)

गृह भ्रमण

c)

सामुदायिक/समूह की बैठक

d)

उपर्युक्त सभी

61.

शिशु का वज़न लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

a)

शिशु की उम्र सुनिश्चित करें

b)

माप लेते समय शिशु को स्थिर रखें

c)

माप लेते समय शिशु शान्त रहे

d)

बिन्दु ‘1’, ‘2’ एवं 3

62.

तीन साल से छोटे शिशु का वजन किस अन्तराल पर लेना चाहिए?

a)

प्रत्येक सप्ताह

b)

प्रत्येक माह

c)

प्रति तीन माह पर

d)

बिन्दु ‘2’ एवं ‘3’

63.

इन्फैण्टोमीटर का प्रयोग किस हेतु होता है?

a)

शिशु की लम्बाई मापने हेतु

b)

शिशु की ऊँचाई मापने हेतु

c)

ऊपरी-मध्य बाँह की गोलाई मापने हेतु

d)

बिन्दु ‘1’ एवं ‘3’

64.

दो वर्ष से अधिक आयु के शिशु की ऊँचाई का माप किस अन्तराल पर होता है?

a)

प्रत्येक माह

b)

प्रत्येक तीन माह पर

c)

प्रत्येक छह माह पर

d)

वर्ष में एक बार

65.

शिशु की अधिकतम वृद्धि कब होती है?

a)

जन्म से दो वर्ष तक

b)

दो से चार वर्ष तक

c)

चार से छह वर्ष तक

d)

बिन्दु ‘1’ एवं ‘2’

66.

नवजात शिशु में खतरों के चिह्नों की पहचान क्या है?

a)

स्तनपान में कमी

b)

गतिविधि में कमी

c)

निमोनिया के चिह्न

d)

उपर्युक्त सभी

67.

नवजात शिशु में संक्रमण कैसे फैलता है?

a)

गर्भनाल द्वारा

b)

अस्वच्छ वातावरण

c)

बोतल से दूध पिलाना

d)

उपर्युक्त सभी

68.

ऐसे नवजात शिशु जो स्तनपान नहीं कर पाते, उनके लिए क्या कर सकते हैं?

a)

गाय/भैंस के दूध को बोतल से पिलाना

b)

डब्बेवाले दूध को कटोरी-चम्मच से पिलाना

c)

माँ के स्तन से निकाला हुआ दूध पिलाना

d)

अन्य तरल पदार्थ पिलाना

69.

शिशु को स्तन से निकाला हुआ दूध कितने घण्टे बाद तक दिया जा सकता है?

a)

2 घण्टे बाद तक

b)

6 घण्टे तक

c)

12 घण्टे बाद तक

d)

24 घण्टे बाद तक

70.

कमज़ोर नवजात शिशु की देखभाल घर पर सम्भव है और बीमार शिशु को अस्पताल रेफ़र करना चाहिए।

a)

यह पूर्ण रूप से सही है

b)

यह आंशिक रूप से सही है

c)

यह पूर्ण रूप से ग़लत है

d)

दोनों स्थितियों में शिशु को केवल अस्पताल में ही भर्ती करना चाहिए

71.

नवजात शिशु को स्तनपान करवाने में किस तरह की समस्याएँ आ सकती हैं?

a)

शिशु का स्तन से जुड़ाव ठीक न होना

b)

कमजोर शिशु का पूरी ताकत से स्तनपान न कर पाना

c)

बीमार शिशु में स्तनपान करने की इच्छा कम होना

d)

उपर्युक्त सभी

72.

शिशु को स्तन से निकाला हुआ दूध कैसे पिलाना चाहिए?

a)

बोतल के द्वारा

b)

चम्मच व कप/कटोरी के द्वारा

c)

किसी भी साफ बर्तन के द्वारा

d)

बिन्दु ‘1’ एवं ‘2’

73.

गर्भवती महिला को किस महीने से IFA का सेवन करना चाहिए?

a)

चौथे महीने से

b)

पहले महीने से

c)

नौवे महीने से

d)

छटे महीने से

74.

गर्भवती महिला को IFA की कितनी गोलियों का सेवन करना चाहिए?

a)

100

b)

150

c)

180

d)

200

75.

एनीमिया मे प्रति वर्ष कितने दर से कमी लाने का लक्ष्य है।

a)

2%

b)

3%

c)

4%

d)

5%

76.

प्रति माह किस तारिक को आंगनवाड़ी सेंटर पर वजन लिया जाता है।

a)

9

b)

12

c)

14

d)

11

77.

अतिकुपोषित बच्चे को कहाँ रेफेर किया जाता है।

a)

SNCU

b)

HSC

c)

PHC

d)

NRC