NEW
Font size
Worksheets(Hindi) Pre & Post Test 7,9,10
Total questions: 14
Worksheet time: 7mins
शिशु के प्रति दिन के आहार के संबंध में कौन सा कथन सही है ?
(A) 12 माह का शिशु 300 ग्राम या 3 कटोरी भोजन खा सकता है
(B) 6 माह का शिशु 400 ग्राम या 4 छोटी कटोरी भोजन खा सकता है
(C) 18 माह का शिशु 500 ग्राम या 5 कटोरी भोजन खा सकता है
(D) A एवं C दोनो सही है
शिशु पर्याप्त रूप से खाना खा रहा है इसको सुनिश्चित करने के लिए गृह भ्रमण के समय इनमें से क्या जानकारी लेकर हम परिवार की सहायता कर सकते हैं ?
क्या शिशु को खाने में अलग अलग भोजन दिये जा रहे हैं
यदि शिशु को बोतल के द्वारा दूध पिलाया जा रहा है तो इसे रोकने की सलाह देकर
कटोरी द्वारा शिशु कितना खाना खा रहा है
उपर्युक्त सभी
हेमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर एक व्यक्ति को आमतौर पर क्या दिक्कत आएगी ?
दिन भर हल्का बुखार
जल्द थकान एवं कमजोरी
बार बार दस्त
बार बार संक्रामण
बच्चों द्वारा विविध पोषण युक्त भोजन खाना क्यों आवश्यक है
वृद्धि के लिए
सीखने एवं क्रियाशीलता हेतु
संक्रमण से लड़ने हेतु
उपर्युक्त सभी
हम किस प्रकार से अपने खाने में लौह तत्व का अवशोषण बढ़ा सकते हैं ?
(A) खट्टे भोज्य पदार्थों का खाने में समावेश कर , जैसे – नींबू, नारंगी, आंवला आदि
(B) खाना खाने के तुरंत बाद एवं पहले चाय एवं कॉफी के सेवन से परहेज कर
(C) घी और तेल का खाने में समावेश कर
(D) A एवं B दोनो सही है
एक नौ माह के शिशु को औसतन पूरे दिन भर (24 घंटा) में कितना भोजन खाना चाहिए ?
100 ग्राम या एक कटोरी (मानक आकार की)
200 ग्राम या दो कटोरी (मानक आकार की)
500 ग्राम या दो कटोरी (मानक आकार की)
इनमें से कोई भी नहीं
शिशु को स्तनपान कराने का उपयुक्त आसन इनमे से क्या है ?
माँ द्वारा केवल बैठ कर
माँ द्वारा केवल लेट कर
माँ द्वारा बैठ एवं लेट कर दोनों ही प्रकार से
शिशु की सुविधा के अनुसार
किसी व्यक्ति में अनेमिया की पहचान निम्न में से किस स्थिति द्वारा किया जा सकता है ?
(A) हथेली एवं नाखूनों का फीकापन
(B) बार बार बुखार आना
(C) जीभ एवं होठों का फीकापन
(D) A एवं C दोनो सही है
हमारे रक्त में उपस्थित हेमोग्लोबिन का मुख्य कार्य क्या है ?
संक्रमण से लड़ना
शारीरिक एवं मानसिक विकास करना
फेफड़ों से शरीर की सभी कोशिकायों तक आक्सीजन पहुंचाना
हड्डियों के विकास में सहायक
अल्बेण्डाज़ोल की गोली का क्या कार्य है ?
संक्रमण से बचाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास
आंत में उपस्थित कीड़ा को मारना
भूख बढ़ाना
उपर्युक्त सभी
शिशु को बोतल द्वारा दूध पिलाने के खतरों हेतु इनमें से कौन सा कथन सत्य है ?
(A) बोतल एवं चुसनी की सफाई भली भांति नहीं हो पाती है |
(B) बोतल द्वारा दूध पिलाने से शिशु का विकास तीव्रता से होता है एवं वे अधिक स्वस्थ होते हैं
(C) बोतल एवं चुसनी में सफाई के अभाव में ये कीटाणुओं द्वारा संक्रमित हो जाते हैं और कई प्रकार की बीमारियाँ फैलाते हैं
(D) A एवं C दोनो सही है
इनमें से किस सामान्य बीमारी द्वारा खून की क्षति अथवा अनीमिया हो सकता है ?
कृमि संक्रमण
बवासीर
मलेरिया
उपर्युक्त सभी
लौह युक्त भोज्य पदार्थों के साथ इनमें से किस किस प्रकार के भोज्य पदार्थों का समावेश करने से लौह तत्व का अवशोषण बढ़ता है ?
विटामिन ‘ए’ युक्त भोज्य पदार्थ
वसा एवं तेल युक्त भोज्य पदार्थ
विटामिन ‘बी ’ युक्त भोज्य पदार्थ
विटामिन ‘सी’ युक्त भोज्य पदार्थ
6 माह से कम उम्र का एक शिशु जिसे बोतल द्वारा दूध पिलाया जा रहा है, के परिवार को आंगनवाड़ी सेविका द्वारा क्या सलाह दी जानी चाहिये ?
तुरंत बोतल से दूध पिलाना रोक दें
कटोरी द्वारा पशु दूध पिलाएँ
पाउडर दूध को पिलाने से मना करना
उपर्युक्त सभी
