wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे

Total questions: 11

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

दुबई की इमारतें -------------------------- करती हैं।

a)

अंगारों से खेलती

b)

आसमान सर पर उठाती

c)

आसमान से बातें

d)

आपे से बाहर

2.

भारतीय सेना ने शत्रु सेना की ------------------------------ दी।

a)

खरी-खोटी सुना

b)

नमक-मिर्च लगा

c)

ईंट से ईंट बजा

d)

जली-कटी सुना

3.

मनीष तो ---------------- है, कितना भी समझाओ उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

a)

खून का प्यासा

b)

गागर में सागर

c)

चिकना घड़ा

d)

लाल-पीला

4.

चोरी पकड़े जाने पर दीपक के ------------------------------- लगीं।

a)

तिल का ताड़

b)

चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने

c)

ठोकर

d)

कलेजा ठंडा

5.

अमेरिका जाकर उसकी तो -------------------------------------हो गई ।

a)

अँगूठा दिखाना

b)

आस्तीन का साँप

c)

काया -पलट

d)

आना-कानी

6.

रितेश वैसे तो मेरा दोस्त बनता है, पर जब मैंने उससे सहायता माँगी तो ------------करने लगा।

a)

आपे से बाहर

b)

आना-कानी

c)

अँगारों से खेलने

d)

अँधे की लकड़ी

7.

भारत में लोग अपने पुत्र को -------------------------- मानते हैं।

a)

बुढ़ापे की लाठी

b)

गागर में सागर

c)

आस्तीन का साँप

d)

ठन-ठन गोपाल

8.

मेरे मित्र के दादाजी कल रात को ही ----------------।

a)

चल बसे

b)

आकाश के तारे तोड़ना

c)

तिल का ताड़ बनाना

d)

अँगारे उगलना

9.

आजकल न जाने कितने पढ़े-लिखे लोग भी दर-दर की ----------------------------रहे हैं।

a)

ठोकरें खा

b)

नमक - मिर्च लगा

c)

जली-कटी सुना

d)

छाती पर मूँग - दल

10.

अपना परीक्षा-परिणाम देखकर सुरभि का --------------------------------।

a)

खून का प्यासा

b)

कटे पर नमक छिड़कना

c)

ठगी सी रह गई

d)

मुँह उतर गया

11.

रात के अँधेरे में वह आवाज़ सुनकर मनीषा का चेहरा ------------------------ पड़ गया ।

a)

नीला

b)

लाल

c)

सफेद

d)

हरा