wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

ILA16,17,18 Rait

Total questions: 21

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

कंगारू के बच्चे को पूर्ण रूप से विकसित होने में कितने माह लगते हैं?

a)

1 माह

b)

5 माह

c)

8 माह

d)

इनमें से कोई नहीं

2.

कमजोर शिशु की पहचान क्या है?

a)

जो साढ़े आठ माह से पूर्व जन्मे हों

b)

जिनका जन्म के समय बज़न 2000 ग्रा. से कम हो

c)

जो स्तनपान करने में कमजोर हों

d)

उपरोक्त सभी सही

3.

कमजोर शिशु की देखभाल कैसे की जा सकती है?

a)

कंगारू मदर केयर से ।

b)

बार-बार स्तनपान।

c)

स्वच्छता का ध्यान रख कर

d)

उपरोक्त सभी सही।

4.

कंगारू मदर केयर के मुख्य चरण क्या हैं?

a)

शिशु को बिना कपड़े पहनाये शरीर से लगाकर रखना।

b)

शिशु को टोपी, जुराब पहना कर रखना।

c)

शिशु को सांस लेने में और स्तनपान करने में असुविधा न हो ।

d)

उपरोक्त सभी सही।

5.

कंगारू मदर केयर के लाभ हैं।

a)

शिशु की सही निगरानी।

b)

शिशु को स्तनपान में सुविधा।

c)

शिशु को स्वच्छ रखने में सहायक व मॉ को पर्याप्त मदद। ।

d)

उपरोक्त सभी सही।

6.

कंगारू मदर केयर कमजोर शिशु को सामान्य होने में कैसे मदद करता है?

a)

गर्माहट द्वारा।

b)

संक्रमण से बचाव व शिशु को दिक्कत होने पर तुरन्त पहचान।

c)

स्तनपान में सहायक।

d)

उपरोक्त सभी सही।

7.

कमजोर शिशु को कंगारू मदर केयर कब तक करनी चाहिए?

a)

जब तक शिशु सही से स्तनपान शुरू न करे व वज़न 2.5 किग्रा न हो जाये।

b)

जब तक शिशु ऊपरी आहार शुरू न कर दे।

c)

जब तक शिशु 6 माह का न हो जाये।

d)

उपरोक्त सभी गलत।

8.

मॉडयूल 16 की कार्य योजना है-

a)

क्षेत्र में किसी भी कमजोर शिशु को पहचान की प्रक्रिया में छूटने नहीं देना।

b)

सभी कमजोर शिशुों के यहां गृहभेंट करेंगे जब तक शिशु सामान्य नहीं हो जाते।

c)

पहचाने गये सभी कमजोर शिशुओं को कंगारू मदर केयर सुनिश्चित करेंगे।

d)

उपरोक्त सभी सही।

9.

जीवन का पहला माह शिशुओं के लिए सबसे नाजुक क्यों है?

a)

नवजात शिशु के शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता विकसित नहीं हुई होती है।

b)

शिशु बोल नहीं सकता है।

c)

शिशु कमजोर होता है।

d)

उपरोक्त सभी गलत।

10.

बीमार नवजात शिशु की पहचान क्या है?

a)

शिशु को छूने पर ठण्डा लगना।

b)

शिशु की गतिविधि में कमी आना।

c)

जन्म उपरान्त ठीक स्तनपान लेकिन बाद नें स्तनपान में कमी आना।

d)

उपरोक्त सभी सही।

11.

बीमार शिशु के लिए क्या करें?

a)

घर पर अतिरिक्त देखभाल की सलाह।

b)

घरेलू उपचार की सलाह।

c)

शिशु को अस्पताल भेजने की सलाह।

d)

उपरोक्त सभी सही।

12.

बच्चों के बीमार होने की सम्भावना कब अधिक होती है?

a)

जीवन का पहला माह।

b)

6 माह की आयु उपरान्त।

c)

उपरोक्त दोनों सही।

d)

सभी गलत।

13.

बच्चों में होने बाले संक्रमणों को हम कैसे रोक सकते हैं?

a)

केवल स्तनपान।

b)

समय पर टीकाकरण।

c)

स्वच्छ बातावरण।

d)

उपरोक्त सभी सही।

14.

हाथ धोना सिखाने के अवसर कौन-कौन से हैं?

a)

वी.एच.एस.एन.डी. एवं गृह भ्रमण।

b)

समुदाय के साथ कार्यक्रम/बैठकें।

c)

उपरोक्त दोनों सही।

d)

सभी गलत।

15.

नवज़ात शिशु में खतरे के चिन्हों की पहचान क्या है?

a)

स्तनपान में कमी और गतिविधि में कमी

b)

छूने पर ठण्डा

c)

बोतल से दूध पीने में कमी

d)

ए और बी दोनों सही

16.

कौन सी गोली खाने से शरीर में खून की कमी की पूर्ति होती है?

a)

कैल्शियम

b)

एमोक्सीसाइकलिन

c)

आयरन

d)

एल्बैन्डाजोल

17.

गर्भावस्था की Date of Maturity की गणना क्यों जरूरी है?

a)

समय से पूर्व प्रसव का पता करने के लिए

b)

EDD पता करने के लिए

c)

कमजोर शिशु की पहचान के लिए

d)

प्रसवपूर्व तैयारी करने के लिए

18.

नवजात शिशु में संक्रमण के क्या कारण हैं?

a)

अस्वच्छ क्लैंम्प से गर्भनाल बांधने से।

b)

गर्भनाल को अस्वच्छ कपड़े से पौंछने से।

c)

गंदे हाथों से शिशु को छूने से।

d)

उपरोक्त सभी सही।

19.

इनमें से कौन से विकल्प नवजात शिशु देखभाल का हिस्सा नहीं हैं?

a)

समय पर एवं केवल स्तनपान।

b)

शिशु को गर्माहट में रखना।

c)

स्वच्छ वातावरण एवं शिशु की नाभि पर कुछ न लगाना।

d)

उपरोक्त सभी सही।

20.

एल्बैंडाजोल का क्या उपयोग है?

a)

संक्रमण से बचाती है।

b)

भूख बढ़ाती है।

c)

पेट के कीड़े मारती है।

d)

इनमें से कोई नहीं।

21.

नाटेपन के मुख्य कारण क्या हैँ?

a)

ऊपरी आहार में कमी।

b)

एनिमिया।

c)

बार-बार बीमार पड़ना।

d)

ए व सी सही।