wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बस की यात्रा

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

गलत कथन छांटिए

a)

हम चार मित्रों ने तय किया कि शाम पांच बजे की बस से चलें।

b)

हम पांच मित्रों ने तय किया कि शाम 6 बजे की बस से चलें।

c)

हम पांच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें।

d)

कुछ भी तय नहीं किया।

2.

लेखक और उसके मित्रों को

a)

पन्ना से सतना जाना था।

b)

सतना से पन्ना जाकर जबलपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

c)

पन्ना से सतना जाकर जबलपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

d)

कह नहीं सकते कि क्या करना था।

3.

लोगों ने लेखक और उसके मित्रों को सलाह दी थी कि

a)

समझदार आदमी इसी बस से सफर करते हैं

b)

बेवकूफ आदमी इस बस से सफर नहीं करते हैं

c)

समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफर नहीं करते

d)

कह नहीं सकते कि क्या सलाह दी थी।

4.

बस के बारे में लेखक ने कहा है कि

a)

बस पूजा के योग्य थी।

b)

देखते ही श्रद्धा उमड़ पड़ी

c)

सदियों के अनुभव के निशान लिए हुई थी।

d)

उपर्युक्त सभी।

5.

किसने कहा कि डरो मत बस अनुभवी है और नयी नवेली बसों से ज्यादा विश्वसनीय है।

a)

इंजीनियर मित्र ने

b)

डॉक्टर मित्र ने

c)

बस कम्पनी के हिस्सेदार ने

d)

बस ड्राइवर ने।

6.

लेखक और उनके मित्रों को छोड़ने आए लोग नीचे लिखी गई बातों में से क्या नहीं सोच रहे थे

a)

आना जाना तो लगा ही रहता है

b)

आया है सो जाएगा राजा रंक फकीर

c)

आदमी को कूच करने के लिए कोई साधन चाहिए।

d)

बस से ये सब कल अपने घर पहुंच जाएंगे।

7.

बस का इंजन स्टार्ट हो जाने पर लेखक को कैसा लगा

a)

ऐसा,जैसे सारी बस ही इंजन है

b)

जैसे लेखक अपने मित्रों के साथ इंजन के अंदर बैठें हो।

c)

जैसे उनकी सीट के नीचे ही इंगन हो।

d)

ये सभी

8.

गांधीजी के किन दो आंदोलनों की चर्चा की गई है

a)

असहयोग और सविनय अवज्ञा आन्दोलन

b)

दिल्ली चलो और जय जवान जय किसान आंदोलन

c)

चंपारण सत्याग्रह और बारदौली आंदोलन

d)

कह नहीं सकते

9.

आठ दस मील चलने पर सारे भेदभाव मिट गए__इसका अर्थ होगा

a)

यह समझ में नहीं आ रहा था कि आदमी बस है या बस आदमी

b)

कि सीट पर हम बैठें हैं या सीट हम पर बैठी है ।

c)

कि बस चल रही है या इंजन चल रहा है।

d)

आठ और दस मील मिलकर एक हो गए थे।

10.

बस के पहली बार रुकने का कारण था

a)

बस का टायर पंचर हो गया था।

b)

पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया था

c)

लोग बस से उतारना चाहते थे

d)

बस रुकी ही नहीं थी।

11.

लेखक हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था क्योंकि

a)

इन पेड़ों पर पक्षी बैठे थे।

b)

जो भी पेड़ आता, डर लगता कि इससे बस टकराएगी।

c)

लेखक को डर था कि पेड़ों पर बैठे डाकू कभी भी उतरकर बस पर हमला कर सकते हैं।

d)

ऐसी कोई बात पुस्तक में नहीं लिखी है।

12.

झील देखकर लेखक को लगता था कि

a)

वाह कितनी सुंदर झील है।

b)

इसमें बस गोता लगा जाएगी।

c)

इस झील में कितनी मछलियां होंगी

d)

न जाने और कितनी झीलें अभी रास्ते में आने वाली हैं।

13.

बस के दूसरी बार रुकने पर बस कम्पनी के हिस्सेदार ने कहा__

a)

वाह!!क्या बात है,बस फिर रुक गई।

b)

अब क्या होगा? बस कैसे चलेगी??

c)

बस तो फर्स्ट क्लास है जी!! यह तो इत्तफाक की बात है।

d)

मै अभी दूसरी बस मांगा देता हूं।चिंता मत करो ।

14.

क्षीण चांदनी में वृक्षों की छाया के नीचे खड़ी बस लग रही थी जैसे__

a)

कोई वृद्ध थककर बैठ गया हो।

b)

कोई वृद्धा थककर बैठ गई हो।

c)

कोई जानवर बैठा हो।

d)

चन्द्रमा बादलों के पीछे छिप गया हो।

15.

पुलिया के ऊपर पहुंचते ही

a)

बस जोर से पुलिया पार कर गई।

b)

एक टायर फिस्स करके बैठ गया

c)

एक टायर फिस्स करके बैठ गया और बस जोर से हिलकर थम गई

d)

बस पुलिया पर रुक गई।

16.

लेखक ने बस कम्पनी के हिस्सेदार की तरफ पहली बार श्रद्धा भाव से देखा क्योंकि

a)

वह बहुत महान हैं।

b)

ऐसी बस में टायरों की हालत जानते हुए भी सफर कर रहे हैं।

c)

इतनी बड़ी बस कम्पनी में हिस्सेदार होना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात थी।

d)

उन्होंने इंजन को खोला और सुधारा था।

17.

वह महान आदमी आ रहा है जिसने एक टायर के लिए प्राण दे दिए।मर गया पर टायर नहीं बदला__यह किसके लिए कहा गया है?

a)

लेखक के लिए

b)

कम्पनी के हिस्सेदार के लिए

c)

बस के ड्राइवर के लिए

d)

बस कम्पनी के मालिक भी उसी बस में सफर कर रहे थे उनके लिए कहा गया है।

18.

इस पाठ के लेखक हैं

a)

हरिशंकर परसाई

b)

रामधारी सिंह दिनकर

c)

शिव प्रशाद मिश्र

d)

कामतानाथ

19.

लेखक ने कहा पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी थी

a)

पन्ना

b)

सतना

c)

घर

d)

पता नहीं।

20.

चिंता जाती रही,हंसी मजाक चालू हो गया क्योंकि

a)

पृथ्वी पर उनकी अब कोई मंजिल ना रह गई थी।

b)

उन सबकी,बेताबी,तनाव खत्म हो गए थे।

c)

सब बड़े इत्मीनान से घर की तरह बैठ गए।

d)

उपर्युक्त सभी।