NEW
Font size
Worksheetsहरिवंश राय बच्चन
Total questions: 20
Worksheet time: 14mins
हरिवंश राय बच्चन का जन्म कहां हुआ ?
बिहार
महाराष्ट्र
इलाहाबाद
मध्य प्रदेश
कवि बच्चन के द्वारा किस दर्शन को अपनाया गया ?
छायावाद
प्रगतिवाद
प्रयोगवाद
हालावाद
दिन जल्दी-जल्दी ढलता है गीत किस गीत संग्रह से लिया गया है ?
निशा निमंत्रण
मधुबाला
मधुशाला
एकांत संगीत
हरिवंश राय बच्चन पर किस फारसी कवि का प्रभाव देखा जा सकता है ?
अमीर खुसरो
ख्वाजा अबू नसरू
उमर खय्याम
अलबरूनी
स्नेह- सुरा शब्द में कौन सा अलंकार है ?
मानवीकरण
उपमा
यमक
रूपक
उर शब्द का क्या अर्थ है ?
मन
ह्रदय
शरीर
हाथ
कवि अपने साथ क्या लिए फिरता है ?
निज उर के उद्गार
निज उर के उपहार
सपनों का संसार
उपरोक्त सभी
"शीतल वाणी में आग" इस वाक्य में कौन सा अलंकार है ?
पुनरुक्ति प्रकाश
विरोधाभास
अनुप्रास
रूपक
" मैं जग जीवन का भार लिए फिरता हूं "l यह पंक्ति बच्चन जी की किस कविता से है ?
आत्म परिचय
दिन जल्दी जल्दी ढलता है
मधुबाला
मधु शाला
कवि किस के वेश में घूमते हैं ?
सन्यासी
याचक
दीवाना
लालची
"मैं और और जग और" इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?
विरोधाभास
पुनरुक्ति प्रकाश
यमक
उपमा
कविता में "दाना" शब्द का क्या अर्थ है ?
अन्न के कण
भोजन
स्वार्थ
सुविधाएं
कवि अपने प्रत्येक कदम से किस को ठुकराते हैं ?
प्रेम को
दुनिया को
पृथ्वी को
स्वार्थों को
कवि किसका संदेश लेकर घूमते हैं ?
ईश्वर का
प्रकृति का
मित्रों का
मस्ती का
कवि को क्या नहीं भाता ?
लालची लोग
दुनियादारी
अपूर्ण संसार
ईश्वर की भक्ति
'एक गीत ' में कवि के मन में किस बात की आशंका है ?
कवि के घर पहुँचने से पहले रात न हो जाए |
कवि की यात्रा में कोई रूकावट न आ जाए |
कवि अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त न कर पाए
उपरोक्त सभी
‘जल्दी –जल्दी’ में कौनसा अलंकार प्रयुक्त हुआ है ?
वीप्सा
पुनरुक्तिप्रकाश
यमक
श्लेष
चिड़िया के परों में चंचलता किस कारण आ जाती है ?
ममता के कारण
बच्चों की चिंता के कारण
उन्हें भोजन और सुरक्षा देने के लिए
उपरोक्त सभी
‘मुझसे मिलने को कौन विकल, मैं होऊँ किसके हित चंचल |
इन पक्तियों में कौनसा अलंकार है ?
विभावना
प्रश्न
विशेषोक्ति
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
बच्चे प्रत्याशा में होंगे , नीड़ों से झाँक रहे होंगे | इन पंक्तियों में कौनसा बिम्ब है ?
दृश्य बिम्ब
श्रव्य बिम्ब
स्पर्श बिम्ब
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
