wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अलंकार परिचय

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

अलंकार का शाब्दिक अर्थ है -

a)

पद्मभूषण

b)

आभूषण

c)

कानों का कुंडल

d)

पैरों की पायल

2.

अलंकार कितने प्रकार के होते हैं ?

a)

दो प्रकार की

b)

तीन प्रकार के

c)

चार प्रकार के

d)

पांच प्रकार के

3.

अलंकारों के प्रकारों के नाम हैं -

a)

शब्दालंकार

b)

अर्थालंकार

c)

उपरोक्त दोनों

d)

इनमें से कोई नहीं

4.

अनुप्रास अलंकार में होती है -

a)

एक वर्ण की निश्चित स्थान पर आवृत्ति

b)

एक शब्द की निश्चित स्थान पर आवृत्ति

c)

एक व्यक्ति की निश्चित स्थान पर आवृत्ति

d)

इनमें से कोई नहीं

5.

अनुप्रास अलंकार का उदाहरण है ।

a)

चारु चंद्र की चंचल किरणें खेल रही थी जल थल में

b)

कर कह जाता कौन कहानी

c)

कल कानन कुंडल मोर पखा

d)

उपरोक्त सभी

6.

जब एक शब्द एक से अधिक बार आता है और उनके अर्थ भिन्न भिन्न होते हैं तब अलंकार होता है -

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

यमक अलंकार

d)

अनुप्रास अलंकार

7.

'कर का मनका डारि दे मन का मनका फेर' में अलंकार है -

a)

यमक अलंकार

b)

अनुप्रास अलंकार

c)

उपमा अलंकार

d)

इनमें से कोई नहीं

8.

यमक अलंकार का एक उदाहरण है -

a)

काली घटा का घमंड घटा

b)

तेरी बरछी ने बर छीने हैं खलन के

c)

उपरोक्त दोनों

d)

इनमें से कोई नहीं

9.

जब एक ही शब्द में से कई अर्थ निकाले जा सकते हो तब अलंकार होता है -

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

श्लेष अलंकार

10.

श्लेष अलंकार का उदाहरण है -

a)

रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरे मोती मानुष चून।।

b)

सुबरन को ढूंढ फिरत कवि व्यभिचारी चोर।

c)

जो रहीम गति दीप की कुल कपूत गति सोय ।

बारे उजी यारों करें बढ़े अंधेरो होय।।

d)

उपरोक्त सभी

11.

जब वाक्य या चंद को अर्थों के आधार पर सजाया या अलंकृत किया जाए तो उसे (a)   कहते हैं

12.

जहां किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना या समानता का वर्णन रूप गुण या स्वभाव के आधार पर किया जाए तो वहां कौन सा अलंकार होता है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

शब्दालंकार

13.

सरिस, सम, सा, जस, जैसा आदि शब्द किस अलंकार की पहचान हैं ?

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उपमा अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

14.

उपमा अलंकार का उदाहरण है -

a)

हाय फूल सी कोमल बच्ची हुई राख की ढेरी।।

b)

पीपर पात सरिस मन डोला

c)

चांद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा

d)

उपरोक्त सभी

15.

जहां गुणों की समानता दर्शाने के लिए दोनों वस्तुओं को एक दूसरे का रूप मान लिया जाता है वहां कौन सा अलंकार होता है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

यमक अलंकार

16.

रूपक अलंकार का उदाहरण है -

a)

मैं तो चंद्र खिलौना लै हों ।

b)

चरण कमल बंदों हरिराइ ।

c)

ॲंसुवन जल सींचि सींचि प्रेम बेलि बोई।

d)

उपरोक्त सभी

17.

जहां उपमेय में उपमान की संभावना प्रकट की जाती है वहां कौन सा अलंकार होता है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

अन्योक्ति अलंकार

18.

उत्प्रेक्षा अलंकार की पहचान है -

a)

मानो, मनु

b)

जानो, जनु

c)

उपरोक्त दोनों

d)

इनमें से कोई नहीं

19.

'मानो हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा' में अलंकार है

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

अनुप्रास अलंकार

20.

'हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग ।

लंका सिगरी जरि गई गए निशाचर भाग' में कौन सा अलंकार है

a)

समासोक्ति अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

अन्योक्ति अलंकार

d)

इनमें से कोई नहीं