Worksheetsमुहावरे
Total questions: 15
Worksheet time: 30mins
1. रोहन ने विद्यालय से आते ही माँ से कहा - खाना दो मेरे ____________________रहे हैं |
पेट में चूहे नाच
पेट में चूहे कूद
पेट में घोड़े दौड़
दिमाग में दर्द
1. जब तुम नौकरी करोगे तब तुम____________________ हो जाएगा |
ख़ुशी का ठिकाना न रहेगा
हाथ मलते
दिन में तारे निकल
आटे दाल का भाव मालूम
1. पुलिस को देखते ही चोर __________________________________ हो गया |
नौ दो ग्यारह
भाग
घोड़े बेच कर सो
आग बबूला
1. अध्यापिका ने छात्रों से कहा आगामी परीक्षा के लिए सभी विद्यार्थी अपनी _________________ लो |
कमर बाँध
तैयार हो
कमर कस
ईद का चाँद हो
1. चलचित्र में डरावना दृश्य देख समीरा के __________________ हो गए |
मुँह मियाँ मिट्ठू
नौ दो ग्यारह
रोंगटे खड़े हो
आंसू बह
हिंदी की पहेलियों को हल करना सुबोध के____________________ है |
बाएँ हाथ का खेल
आते दाल का भाव मालूम होना
डींगे हाँकना
पेट में चूहे कूदना
1. मुझे वह लोग पसंद नहीं जो ___________________________बनते हैं |
हाथ बँटाना
मुंह मियाँ मिट्ठू बनना
नौ दो ग्यारह होना
मुँह में पानी आना
1. महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक जब दौड़ता था तो सब कहते वह _____________________ है |
आटे दाल का भाव मालूम होना
आग बबूला
ईद का चाँद
आसमान से बातें करता
1. मेरी छोटी बहिन ने माँ से मेरी शिकायत लगाईं वह हर छोटी बात को ___________________बना देती है |
बाएँ हाथ का खेल होना,
राई का पहाड़ बनाना
रोंगटे खड़े होना
हाथ बँटाना
हिंदी की परीक्षा में मेरे कम अंक देख मेरे पिताजी______________________ हो गए |
अँगूठा दिखाना
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
आग बबूला
कमर कसना
घर में यदि सभी माँ के काम में _____________________________ तो काम भी जल्दी समाप्त होगा और माँ को कुछ आराम भी मिलेगा |
आग बबूला होना
नौ दो ग्यारह होना
पेट में चूहे कूदना
हाथ बंटाना
1. मदन हमेशा राम की सहायता करता था किंतु जब मदन की सहायता का समय आया तो राम ने उसे ___________________________दिया |
अँगूठा दिखाना
राई का पहाड़ बनाना
रोंगटे खड़े होना
हाथ बँटाना
1. गोलगप्पे और चाट की बात सुनते ही बच्चों के _____________________________________ आ गया |
आग बबूला
मुँह में पानी आना
अंगूठा दिखाना
हक्का बक्का रह जाना
1. राजेश तो आजकल दिखता ही नहीं वह तो ___________________________हो गया है |
पेट में चूहे कूदना
ईद का चाँद
हक्का बक्का रह जाना
आटे दाल का भाव मालूम पड़ना
1. मोहन सदैव अपने नए खिलौनों के बारे में ________________________रहता है |
ईद का चाँद
डींगे हाकना
अपने मुह मियां मिट्ठू होना
हक्का बक्का रह जाना
