wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य-भेद(रचना के आधार पर)

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

मनुष्य के विचारों को पूर्णता से प्रकट करने वाले पद-समूह को क्या कहते हैं ?

a)

वर्ण

b)

शब्द

c)

वाक्य

d)

कोई नहीं

2.

वाक्य के कितने अंग होते हैं ?

a)

तीन

b)

दो

c)

चार

d)

कोई नहीं

3.

वाक्य के अंगों के क्या नाम हैं ?

a)

उद्देश्य और विधेय

b)

उद्देश्य और उद्देश्य विस्तार

c)

विधेय और विधेय विस्तार

d)

कोई नहीं

4.

रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?

a)

दो

b)

तीन

c)

चार

d)

कोई नहीं

5.

रचना के आधार पर वाक्य के भेदों का नाम बताएँ |

a)

सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य

b)

तत्सम,तद्भव,देशज और विदेशज

c)

सरल और संयुक्त

d)

कोई नहीं

6.

वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाता है, उसे क्या कहते हैं ?

a)

उद्देश्य

b)

विधेय

c)

कर्म

d)

क्रिया

7.

वाक्य में उद्देश्य के बारे में कुछ कहा जाता है उसे क्या कहते हैं ?

a)

उद्देश्य

b)

विधेय

c)

कर्म

d)

कर्ता

8.

मोहन पढ़ता है| वाक्य में उद्देश्य बताएँ |

a)

मोहन

b)

पढ़ता

c)

है

d)

कोई नहीं

9.

सीता गाती है| वाक्य में विधेय बताएँ |

a)

सीता

b)

गाती है

c)

सीता गाती है

d)

कोई नहीं

10.

जिस वाक्य में एक क्रिया और एक कर्ता होता है उस वाक्य का नाम बताएँ |

a)

सरल या साधारण वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

कोई नहीं

11.

जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा अंगवाक्य हो,उस वाक्य का नाम बताएँ|

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

कोई नहीं

12.

आश्रित उपवाक्य के कितने भेद होते हैं ?

a)

तीन

b)

चार

c)

दो

d)

कोई नहीं

13.

आश्रित उपवाक्य के भेदों के नाम बताएँ|

a)

संज्ञा,विशेषण व क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य

b)

संज्ञा, सर्वनाम व विशेषण आश्रित उपवाक्य

c)

संज्ञा व क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य

d)

कोई नहीं

14.

राम ने कहा कि मैं पढ़ूँगा|वाक्य में 'मैं पढ़ूँगा' आश्रित उपवाक्य के भेद का क्या नाम है ?

a)

संज्ञा आश्रित उपवाक्य

b)

विशेषण आश्रित उपवाक्य

c)

क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य

d)

कोई नहीं

15.

जो आदमी पत्र बाँटता है वह डाकिया होता है | वाक्य में'जो आदमी पत्र बाँटता है' आश्रित उपवाक्य के भेद का नाम बताएँ |

a)

संज्ञा आश्रित उपवाक्य

b)

विशेषण आश्रित उपवाक्य

c)

क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य

d)

कोई नहीं

16.

जब पानी बरसता है तब मेंढ़क बोलते हैं | वाक्य में 'जब पानी बरसता है' आश्रित उपवाक्य के भेद क्या नाम है ?

a)

संज्ञा आश्रित उपवाक्य

b)

विशैषण आश्रित उपवाक्य

c)

क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य

d)

कोई नहीं

17.

बच्चों ने नाश्ता किया और विद्यालय गए|(संयुक्त वाक्य) को सरल वाक्य में बदलें |

a)

बच्चों ने नाश्ता किया और विद्यालय गए

b)

जब बच्चे नाश्ता किए तब विद्यालय गए

c)

बच्चे नाश्ता करके विद्यालय गए

d)

कोई नहीं

18.

कवि की कविता सुनकर श्रोता हँस पड़े|(सरल वाक्य) को मिश्र वाक्य में बदलें |

a)

जेसे ही कवि ने कविता सुनाई वैसे ही श्रोता हँस पड़े

b)

कवि की कविता सुनते ही ‌श्रोता हँस पड़े

c)

कवि ने कविता सुनाई और ‌श्रोता हँस पड़े

d)

कोई नहीं

19.

हमारे घर से बाहर निकलते ही बारिश होने लगी |(सरल वाक्य) को संयुक्त वाक्य में बदलें |

a)

जैसे ही हम घर से बाहर निकले, वैसे ही बारिश होने लगी

b)

हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी

c)

हमारे घर से बाहर निकलने पर बारिश होने लगी

d)

कोई नहीं

20.

जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है,उस वाक्य का नाम बताएँ |

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

कोई नहीं