Worksheetsमाखनलाल चतुर्वेदी - कैदी और कोकिला
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
माखनलाल चतुर्वेदी की कविताएँ राष्ट्रीय भावना से युक्त होने के कारण उन्हें क्या कहा जाता है ?
एक भारतीय आत्मा
एक देशभक्त इंसान
एक महान कवि
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
'कैदी और कोकिला' कविता किस का विश्लेषण करती है ?
कैदियों के जीवन का
कोकिला के जीवन का
ब्रिटिश उपनिवेशवाद के शोषण तंत्र का
उपरोक्त सभी
कवि ने इस कविता में किसके प्रति आक्रोश व्यक्त किया है ?
कोयल के प्रति
कैदियों के प्रति
ब्रितानी शासन के प्रति
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कवि के अनुसार कोयल पूरे देश को किस रूप में देखने लगी है ?
वन के रूप में
उपवन के रूप में
कारागार के रूप में
उपरोक्त सभी
कवि के अनुसार कोयल को कैसे गीत सुनाने चाहिए ?
मधुर गीत
कटु गीत
दुख भरे गीत
मुक्ति के गीत
'कैदी और कोकिला' कविता में किस का मार्मिक वर्णन हुआ है ?
भारतीय स्वाधीनता सेनानियों के साथ जेल में किए गए दुर्व्यवहारों का
कोयल के जीवन का
कैदियों के जीवन का
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कवि को हाथ में पहनाई गई हथकड़ियाँ किसके समान प्रतीत होती हैं ?
गहने के समान
बंधन के समान
मरण के समान
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
जेल की कोठरी , लोहे की जंजीर आदि कवि की निराशा को क्यों बढ़ा रहे हैं ?
कठोर होने के कारण
कालिमा से युक्त होने के कारण
लोहे के बने होने के कारण
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कोल्हू के बैल के समान काम करते हुए उसकी चरक चूं की ध्वनि कवि को क्या संदेश देती है ?
जीवन के संगीत का संदेश
मरण का संदेश
देशभक्ति का संदेश
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कवि ऐसी विषम परिस्थिति में कोयल से क्या जानना चाहता है ?
कि वह किस का संदेश लेकर आई है ?
कि वह चिल्ला क्यों रही है ?
कि वह स्वयं देश के लिए क्या योगदान कर सकता है ?
उपरोक्त सभी
कवि किस को अपनी सखी मानता है ?
कैदियों को
कोकिला को
जंजीरों को
उपरोक्त से कुछ भी नहीं
कवि कोयल को भाग्यशाली क्यों मानता है ?
क्योंकि वह पेड़ की हरी-भरी डाली पर बैठ सकती है
क्योंकि वह खुले आसमान में विचरण कर सकती है
क्योंकि उस की मधुर आवाज सुनकर लोग वाह-वाह करते हैं
उपरोक्त सभी
कवि के रोने को लोग क्या मानते हैं ?
गुनाह
अपराध
दोष
उपरोक्त सभी
कवि कारागार में कैसे हैं ?
मस्त
व्यस्त
एकाकी और उदास
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कवि के अनुसार कोयल क्यों चीत्कार कर रही है ?
मानो उसने जंगल की आग देखली है |
मानो उसका कुछ लुट गया है |
मानो उसने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध विद्रोह को देख लिया है |
उपरोक्त सभी
