Worksheetsमहादेवी वर्मा- मेरे बचपन के दिन
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
'आधुनिक युग की मीरा' किस कवयित्री को कहा जाता है ?
कृष्णा सोबती को
सुभद्रा कुमारी चौहान
महादेवी वर्मा को
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
महादेवी वर्मा ने हिंदी किस प्रकार सीखी ?
हिंदी कक्षा में जाकर
अपनी माता के द्वारा
अपने मित्रों के द्वारा
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
महादेवी के जन्म पर अत्यधिक खुशियाँ क्यों मनाई गई ?
वह पहली पुत्री थी
वह इकलौती संतान थी
उन्हें दुर्गा की आराधना से प्राप्त किया गया था
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
बाबा ने महादेवी को पंचतंत्र क्यों पढ़ाया ?
वह उसे संस्कृत सिखाना चाहते थे
पंचतंत्र नीति विषयक ज्ञान का भंडार है
वह उसे विदुषी बनाना चाहते थे
उपरोक्त सभी
'पंचतंत्र शब्द' में कौन सा समास है ?
अव्ययीभाव समास
कर्मधारय समास
द्विगु समास
बहुव्रीहि समास
महादेवी वर्मा को कविता पाठ में प्रथम पुरस्कार के रुप में क्या मिला था ?
सुंदर घड़ी
चाँदी का कटोरा
सुंदर हार
सुंदर पेन
लेखिका के मां के व्यक्तित्व की क्या विशेषताएँ थी ?
हिंदी प्रेम
लेखन
गायन
उपरोक्त सभी
महादेवी वर्मा ने किस इच्छा से गांधी जी को अपना चांदी का कटोरा दिखाया ?
वह उन्हें देना चाहती थी
वह प्रशंसा प्राप्त करना चाहती थी
वह उसमें भोजन करना चाहती थी
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
महादेवी किस सपने के पूरा होने पर भारत की दशा बदलने की बात कहती हैं ?
हिंदू मुस्लिम एकता का सपना
अत्यधिक समृद्ध होने का सपना
अत्यधिक विकसित होने का सपना
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
चाँदी के कटोरे को देखकर सुभद्रा ने महादेवी वर्मा से क्या फरमाइश की ?
वह चाँदी का कटोरा उसे दे दें
खीर बनाकर उसे उस कटोरे में खिलाएँ
कटोरा गरीबों को दान कर दें
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
लेखिका ने बचपन में किस भाषा में लिखना प्रारंभ किया था ?
संस्कृत भाषा
अवधी भाषा
हिंदी भाषा
ब्रज भाषा
महादेवी जी को पुरस्कार में मिला चाँदी का कटोरा उनसे किसने ले लिया ?
उनकी माँ ने
सुभद्रा ने
उनकी मित्र ने
गांधी जी ने
महादेवी वर्मा अपने चांदी के कटोरे को गांधी जी को देकर भी प्रसन्न क्यों थी ?
वह गांधी जी का सम्मान करती थी
चाँदी का कटोरा देश हित में काम आने वाला था
गांधी जी ने कटोरा स्वयं उनसे मांगा था
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
महादेवी वर्मा उर्दू फारसी क्यों नहीं सीख पाई ?
यह कठिन भाषा थी
उस भाषा के जानकार उस घर में नहीं थे
लेखिका को उर्दू फारसी में बिल्कुल रुचि नहीं थी
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
महादेवी के भाई का नाम मनमोहन किसने रखा ?
बाबा ने
पिता ने
बेगम साहिबा ने
उनकी माँ ने
