Worksheetsचंद्रकांत देवताले - यमराज की दिशा
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
'यमराज की दिशा' कविता में कवि ने किस ओर संकेत किया है ?
चारों ओर फैलती विनाशकारी शक्तियों की ओर
शोषक शक्तियों की ओर
सभ्यता के विकास की खतरनाक दिशा की ओर
उपरोक्त सभी
'जताने' शब्द का क्या अर्थ है ?
बताना
विश्वास दिलाना
समझाना
उपरोक्त सभी
कवि को किस बात का भरोसा नहीं है ?
माँ की ईश्वर से भेंट का
ईश्वर द्वारा माँ को सलाह देने का
ईश्वर द्वारा समस्याओं के समाधान बताने का
उपरोक्त सभी
माँ को ईश्वर की सलाह पाकर क्या लाभ मिलता था ?
वह ज़िन्दगी जीने के तरीके सीख लेती हैं |
वह दुखों को सहन करने के मार्ग भी खोज लेती हैं |
वह समस्याओं का समाधान कर पाती हैं |
उपरोक्त सभी
माँ के अनुसार दक्षिण दिशा किसकी दिशा है ?
यमराज की दिशा
कुबेर की दिशा
चित्रगुप्त की दिशा
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
कवि की माँ यमराज को क्रुद्ध न करने की बात क्यों कहती है ?
वह अपने पुत्र की सुरक्षा चाहती है |
वह यमराज को मृत्यु का देवता मानती है |
वह यमराज के क्रोध से पुत्र को बचाना चाहती है |
उपरोक्त सभी
माँ ने पुत्र को क्या चेतावनी दी ?
बिना बताए घर से बाहर न जाने की
कार्य में लापरवाही न करने की
दक्षिण दिशा में पैर न करके सोने की
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
माँ की सलाह मानने का क्या शुभ परिणाम हुआ ?
कवि को दक्षिण दिशा की ठीक पहचान हो गई
दक्षिण दिशा के खतरों का ज्ञान हो गया
वह दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोया
उपरोक्त सभी
कवि कैसा पुत्र था ?
उद्दंड
आज्ञाकारी
लापरवाह
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
दक्षिण दिशा का छोर न होने का प्रतीकार्थ क्या है ?
पूँजीवादी विचारधारा के खतरों का कोई अंत नहीं
शोषण की शक्तियाँ सभी जगह विद्यमान हैं
विनाश की शक्तियाँ सभी जगह फ़ैल चुकी हैं
उपरोक्त सभी
'दहकती आँखें' क्या व्यक्त करती है ?
क्रोध
हिंसा
शोषण
उपरोक्त सभी
'यमराज के आलीशान मकान' का क्या अर्थ है ?
यमराज के सुन्दर महल
मृत्यु के देवता का बंगला
शोषितों के मकान
शोषणकर्ताओं की स्थापित व्यवस्था
कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में कभी मुश्किल क्यों नहीं हुई ?
दिशा सूचक यन्त्र के कारण
अपने मित्र की सहायता के कारण
बचपन से मिले गहरे संस्कारों के कारण
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
कवि के अनुसार दक्षिण दिशा को लाँघ लेना संभव क्यों नहीं था ?
दक्षिण दिशा का कोई ओर-छोर नहीं है
दक्षिण दिशा अनंत है
शोषण व्यवस्था का कोई निश्चित स्वरुप नहीं होता
उपरोक्त सभी
कवि को कब अपनी माँ की याद आई ?
जब वह माँ से दूर हो गया
जब वह दक्षिण दिशा के खतरों को जानने के लिए दूर गया
जब उसकी माँ की मृत्यु हो गई
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
