Font size
WorksheetsQuiz व्याकरण
Total questions: 40
Worksheet time: 20mins
जिस समास में पहला पद अव्यय हो वो समास क्या कहलाता है
तत्पुरुष
द्वंद्व
अव्ययी भाव
कर्मधारय
अव्ययीभाव समास का एक उदाहरण यथाशक्ति का सही विग्रह क्या होगा
जैसी शक्ति
जिसकी शक्ति
शक्ति के अनुसार
जिसके लिए शक्ति
देश प्रेम में कौन सा समास है
अव्ययी भाव
तत्पुरुष
कर्मधारय
द्विगु
राजदूत शब्द के समस्त पद का विग्रह होगा |
राज का दूत
राजा और दूत
राजा के लिए दूत
राजा द्वारा दूत
तीन मंजिल वाला शब्द का समस्त पद बनाइये
तीन है जो मंजिल
तिमंजिला
तीन-मंजिल
तीनों मंजिल
आनंदमग्न- समस्तपद के समास का नाम है -
द्व्न्द समास
कर्मधारय समास
तत्पुरुष समास
बहुव्रीहि समास
नवनिधि - समस्तपद के समास का नाम है -
द्विगुसमास
द्व्न्द समास
कर्मधारय समास
तत्पुरुष समास
समास का शाब्दिक अर्थ क्या होता है-
संक्षेप
.विस्तार
विग्रह
विच्छेद
निम्न में कौन सा बहुब्रीहि समास समास है?
प्रतिदिन
गृहागत
श्वेतांबर
माता - पिता
देवासुर में कौन सा समास है?
.कर्मधारय
तत्पुरुष
द्वंद्व
बहुव्रीहि
त्रिलोचन में कौन सा समास है?
अव्ययीभाव
कर्मधारय
बहुव्रीहि
इनमे से कोई नहीं
विशेषण और विशेष्य के योग से कौन सा समास बनता है?
द्विगु
द्वंद्व
कर्मधारय
तत्पुरुष
निम्नलिखित में से सरल वाक्य नहीं है
मुसीबत से डरना नहीं चाहिए
समय निकल जाने पर पछाताने से कुछ हासिल नहीं होता
बिजली चली गई थी इसलिए चारों ओर अँधेरा छा गया था
इसा समय हाथ-पैर धोकर ही अंदर आना चाहिए
बड़े भाई साहब ने भी उस उम्र में पढ़ना शुरू किया था, जब मैंने शुरू किया था। - रचना की दृष्टि से वाक्य है
सरल
संयुक्त
मिश्रित
सभी
"अच्छे कार्यक्रमों को सभी पसंद करते हैं।" का मिश्रित वाक्य बनेगा
कार्यक्रम अच्छा है, सबको पसंद आएगा
सभी पसंद करते हैं, अच्छे कार्यक्रमों को
जो कार्यक्रम अच्छे होते हैंं, उन्हें सभी पसंद करते हैंं
जो कार्यक्रम अच्छे नहीं होते, उन्हें कोई भी पसंद नहीं करता
सालाना इम्तिहान हुआ और भाई साहब फेल हो गए। - रचना की दृष्टि से वाक्य है
सरल
संयुक्त
मिश्रित
उपरोक्त में से कोई नहीं
निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्रित वाक्य है
सूर्योदय भी सुंदर लगता है और सूर्यास्त भी सुंदर लगता है
सूर्योदय सूर्यास्त की तुलना में अधिक सुंदर लगता है
सूर्योदय हो या चंद्रोदय दोनों की सुंदरता देखते ही बनती है
उपर्युक्त वाक्यों में से कोई भी वाक्य मिश्रित नहीं है क्योंकि उनमें कोई भी आश्रित उपवाक्य नहीं है
"राम घर गया। उसने माँ को देखा।" का संयुक्त वाक्य बनेगा
राम ने घर जाकर माँ को देखा
राम घर गया और उसने माँ को देखा
राम घर गया अत: उसने माँ को देखा
जब राम घर गया तब उसने माँ को देखा
मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में अथवा संयुक्त को सरल वाक्य में बदलने को कहते हैं
वाक्य निर्माण
वाक्य रूपांतरण
वाक्य प्रक्रिया
वाक्य संश्लेषण
वह कौन - सा व्यक्ति है जिसने जवाहर लाल नेहरु का नाम न सुना हो |
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
निम्न वाक्यों में से संयुक्त वाक्य कौन - सा है ?
वह खाना खाकर सो गया
उसने खाना खाया और सो गया
गीता जिस घर में रहती है बहुत गंदा है
निम्नलिखित में कौन - सा मिश्र वाक्य है ?
चोर को देखर सिपाही पकड़ने दौड़ा
नेताजी भाषण देकर चले गये
सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है
बिजली नहीं थी इसलिए अँधेरा था
'बुरी तरह हराना ' किस मुहावरे का अर्थ है ?
दाँतों तले ऊँगली दबाना
दाँत खट्टे करना
छक्के छुड़ाना
गाल बजाना
घबरा जाना-किस मुहावरा का अर्थ है ?
घबराना
आग बबूला होना
नौ-दो ग्यारह होना
हाथ-पाँव फूलना
अँगारे सिर पर धरना का अर्थ बताइए-
अत्यधिक गर्मी पड़ना।
कठिन कार्य करना
विपत्ति मोल लेना।
'रोने 'के अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा यह है -
आँखों का तारा
आँखें खुलना
आँखें भर आना
आँख लगना
समान अर्थ वाले मुहावरे चुनिए I
खुशी का ठिकाना ना होना
हवा से बातें करना
दाँत खट्टे करना
फूला ना समाना
चित्र देखकर सही मुहावरे का अंदाजा लगाइए।
अँधेरे घर का उजाला
अंधे की लकड़ी
भीगी बिल्ली बनना
इनमें से कुछ भी नहीं
जुवान पर लगाम न होना का अर्थ है -
स्पष्टवादी होना
अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना
सदैव कठोर वचन कहना
सर्वत्र अपनी वाग्मिता दिखाना
मालूम होता है तुम्हारे यहाँ “रहने का संयोग समाप्त“ हो गया है | रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -
नाता टूट जाना
अन्न जल उठ जाना
डेरा उठ जाना
हाथ तंग होना
अरुण ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए “बहुत परिश्रम किया” | रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -
जान पर खेलना
लोहे के चने चबाना
लुटिया डुबाना
एंडी चोटी का जोर लगाना
"वे माँ से कहानी सुनते रहते हैं।" वाक्य में क्रिया पदबंध है
वे माँ से
माँ से कहानी
सुनते रहते हैं
कहानी सुनते
मैंं तेजी से दौड़ता हुआ घर पहुँचा। - रेखांकित में कौन-सा पदबंध है
क्रिया विशेषण
विशेषण
संज्ञा
सर्वनाम
गुरु रामानंद के शिष्य कबीर संंत होने के साथ-साथ एक समाज सुुुुुुुुधारक भी थे। - वाक्य में रेखांकित पदबंंध है
विशेषण
संज्ञा
सर्वनाम
क्रिया विशेषण
"कछुए की गति से कब तक पहुँच पाओगे ?" - इस वाक्य में क्रिया पदबंंध होगा
गति से चलोगे
कब तक
पहुँच पाओगे
पाओगे
पिछला सब कुछ भूलकर उसने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया। - इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है
विशेषण
संज्ञा
सर्वनाम
क्रिया विशेषण
इनमें से कौन-सा क्रिया विशेषण का एक उदाहरण नहीं है ?
मैंंने उसकी सुबह से रात तक प्रतीक्षा की
विनायक पढ़कर सो गया
बच्चे तेज़ दौड़ते-दौड़ते थक गए थे
अभागी वह करती भी तो क्या करती ?
फ़ूलोंं पर भँवरे मंडरा रहे हैं। - रेखांकित में पदबंध का भेद है
क्रिया विशेषण
क्रिया
विशेषण
संज्ञा
धीमी आवाज़ में कहानी सुनते-सुनते अनीता सो गई। - वाक्य में रेखांकित पदबंध का सही नाम छाँटिए
संज्ञा
सर्वनाम
क्रिया विशेषण
क्रिया
मोहन बहुत ताकतवर है। इसमें "ताकतवर" कौन-सा पद है ?
विशेषण
क्रिया विशेषण
क्रिया
सर्वनाम
