wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

फिराक गोरखपुरी

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

रुबाइयाँ किस रस से युक्त हैं ?

a)

हास्य रस

b)

वात्सल्य रस

c)

श्रृंगार रस

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

2.

'चाँद के टुकड़े' का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?

a)

नायक के लिए

b)

नायिका के लिए

c)

बच्चे के लिए

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

3.

'लोका देना' किसे कहते हैं

a)

बच्चे को झुलाना

b)

बच्चे को पुचकारना

c)

बच्चे को हवा में उछालना

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

4.

'गूँज उठती है' - इन शब्दों में कौन सा बिंब प्रयुक्त हुआ है

a)

दृश्य बिंब

b)

श्रव्य बिंब

c)

स्पर्श बिंब

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

5.

'आँगन में लिए चाँद के टुकड़े को' रुबाई में किस अलंकार का प्रयोग है ?

a)

स्वभावोक्ति अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

विभावना अलंकार

d)

विशेषोक्ति अलंकार

6.

रुबाई छंद की क्या विशेषता है ?

a)

चार चरण , तीसरे चरण को छोड़कर शेष तीनों चरण तुकांत l

b)

तीन चरण , दूसरे चरण को छोड़कर शेष तीनों चरण तुकांत l

c)

चार चरण , पहले चरण को छोड़कर शेष तीनों चरण तुकांत

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

7.

दिवाली के दिन माता बच्चे के लिए क्या लेकर आती है ?

a)

मिठाइयाँ

b)

नए कपडे

c)

चीनी मिट्टी के खिलौने

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

8.

'बालक तो हई' कहकर कवि ने बाल -मनोविज्ञान के इस सत्य को उद्घाटित किया है ?

a)

बालक चंचल होते हैं

b)

बालक जिद्दी होते हैं

c)

बालक मनमौजी होते हैं

d)

उपरोक्त सभी

9.

माँ चाँद को बेटे के लिए धरती पर कैसे लाती है ?

a)

पानी में चाँद का प्रतिबिम्ब दिखाकर

b)

दर्पण में चाँद का प्रतिबिम्ब दिखाकर

c)

चाँद के रूप का खिलौना लाकर

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

10.

'रस की पुतली' किसे कहा गया है ?

a)

राखी बाँधने वाली बहन को

b)

मीठी मीठी बातें करने वाली बहन को

c)

उमंग से भरपूर बहन को

d)

उपरोक्त सभी

11.

राखी के दिन मौसम कैसा है ?

a)

आसमान साफ़ है

b)

तेज़ धूप है

c)

आकाश में काले -काले बादल हैं

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

12.

'बिजली की तरह चमक रहे हैं लच्छे' -इन पंक्तियों में कौनसा अलंकार है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

13.

'आँगन में ठुनक रहा है' - इस रुबाई की भाषा कैसी है ?

a)

अभिनयात्मक

b)

संगीतात्मक

c)

चित्रात्मक

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

14.

'गेसु' शब्द का क्या अर्थ होता है ?

a)

गाल

b)

बाल

c)

कपड़े

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

15.

'नहला के छलके-छलके'- इस रुबाई में बच्चा अपनी माँ को कैसे देखता है ?

a)

रोते हुए

b)

हँसते हुए

c)

बड़े प्यार से

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

16.

'नौरस' विशेषण द्वारा कवि क्या कहना चाहता है ?

a)

नया रस

b)

नौ रस

c)

उपरोक्त सभी

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

17.

'तारे आँखें झपकावें हैं ' इस शेर में कवि किस दृश्य को साकार करना चाहता है ?

a)

तारों के टिमटिमाने को

b)

मौन वातावरण को

c)

रात के समय की ख़ामोशी को

d)

उपरोक्त सभी

18.

कवि और उसकी किस्मत में क्या समानता है ?

a)

अभाव के कारण रोते हैं

b)

असफलता प्राप्त होती है

c)

दोनों एक दूसरे को देखकर रोते हैं

d)

उपरोक्त सभी

19.

'हम हों या किस्मत हो हमारी' इस शेर में किस्मत को साथी बनाकर प्रस्तुत करने से कौनसा अलंकार है ?

a)

मानवीकरण अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

विभावना अलंकार

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

20.

'हम हों या किस्मत हो हमारी' शेर प्रेम की निराशा से भरपूर होने के कारण कौनसा रस है ?

a)

करुण

b)

वियोग श्रृंगार

c)

रौद्र

d)

हास्य

21.

'जो मुझको बदनाम करे हैं ' शेर में किन लोगों पर प्रहार किया गया है ?

a)

प्रेम की निंदा करने वाले

b)

ईर्ष्यालु

c)

कवि के दुश्मन

d)

उपरोक्त सभी

22.

'अपना परदा खोले हैं ' इन पंक्तियों का क्या अर्थ है ?

a)

वे लोग अपनी कमज़ोरी प्रकट करते हैं

b)

वे अपनी ईर्ष्या प्रकट कर रहे हैं

c)

वे अपने छिपे हुए दोषों का पर्दाफाश करते हैं

d)

उपरोक्त सभी

23.

कवि सबसे छुपकर चुपके से क्यों रोता है ?

a)

संसार के सामने निजी प्रेम को प्रकट नहीं करना चाहता

b)

जिससे अपनों के मन को ठेस न लगे

c)

प्रिया के सम्मान को बनाये रखने के लिए

d)

उपरोक्त सभी

24.

कवि के अनुसार प्रेम को पाने का क्या उपाय है ?

a)

अपने अहं को दूर कर प्रिय के प्रति समर्पण करना

b)

प्रिय की याद में रोते रहना

c)

प्रिय की याद में गज़ल लिखना

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

25.

'आँख रखना' मुहावरे का क्या अर्थ है ?

a)

पूरी समझ होना

b)

मर्म को जानना

c)

देखने में समर्थ होना

d)

उपरोक्त सभी

26.

'जगमग बैतों की चमक' किसे कहा गया है ?

a)

शेरो-शायरी का आलंकारिक सौंदर्य

b)

कवि का बात को कहने का कलात्मक ढंग

c)

कवि की कलाकारी

d)

उपरोक्त सभी

27.

'बैत' शब्द का क्या अर्थ है ?

a)

शायर

b)

शेर

c)

शायरी

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

28.

'मोती रोना' किसका प्रतीक है ?

a)

मोती पिरोना

b)

विरह के आँसुओं का प्रतीक

c)

मोतियों की चमक

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

29.

लोग कवि की प्रशंसा किस प्रकार किया करते थे ?

a)

कवि के शेरों में प्रसिद्ध शायर मीर के समान मधुरता है

b)

शायरी सुन्दर और मनोरम है

c)

बेहतरीन शायरी है

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

30.

'सदके फिराक़ एजाज़े-सुखन के' -यह शेर कैसा है ?

a)

वियोग श्रृंगार का

b)

आत्म-प्रशंसा का

c)

प्रेमपूर्ण

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं