wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

नमक - रजिया सज्जाद जहीर

Total questions: 21

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

'नमक' कहानी में किसका वर्णन है ?

a)

भारत पाक विभाजन के बाद दोनों देशों के विस्थापित पुनर्वासित व्यक्तियों की भावनाओं का

b)

किए हुए वायदे का निर्वाह करने का

c)

भावनाओं के आगे कानून की विवशता का

d)

उपरोक्त सभी

2.

सिख बीबी को देखकर सफिया हैरान क्यों रह गई थी ?

a)

वह बहुत ही बुजुर्ग थी

b)

वह अकेली रहती थी

c)

उसकी माँ की हमशक्ल थी

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

3.

'नमक' कहानी में तोहफा क्या था ?

a)

कीनू के फल

b)

लाहौरी नमक की पुड़िया

c)

हैंडबैग

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

4.

'नमक' कहानी में किसे कानून की परवाह नहीं थी ?

a)

बीबी को

b)

सफिया के भाई को

c)

सफिया को

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

5.

'नमक' कहानी में मशीन किसका प्रतीक है ?

a)

भावनाशून्य व्यक्तियों का

b)

कारखानों की मशीनों का

c)

मनुष्यों का

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

6.

'नमक' कहानी में 'शायर' किसका प्रतीक हैं ?

a)

उर्दू कवियों का

b)

महान मानवीय भावनाओं का

c)

साहित्यकारों का

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

7.

'अदीब' किसे कहते हैं ?

a)

अच्छे व्यक्ति को

b)

बुरे व्यक्ति को

c)

साहित्यकार को

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

8.

कहानी में अदीबों पर व्यंग्य क्यों किया गया है ?

a)

वह भावना के वश में आकर नियम कानून की परवाह नहीं करते

b)

वह बुद्धि से अधिक भावनाओं को महत्व देते हैं

c)

उनकी नजर में इंसानियत कानून से बढ़कर होती है

d)

उपरोक्त सभी

9.

सफिया और उसके भाई के बीच नमक बहस का मुद्दा क्यों बना हुआ था ?

a)

सफिया लाहौरी नमक को कस्टम वालों को दिखा कर ले जाना चाहती थी

b)

सफिया का भाई उसे नमक नहीं ले जाने देना चाहता था

c)

नमक ले जाना कानून के विरुद्ध था

d)

उपरोक्त सभी

10.

सफिया के मन में नमक ले जाने को लेकर क्या द्वंद्व चल रहा था ?

a)

नमक कस्टम वालों को दिखा कर ले जाऊँ ?

b)

कस्टम वालों के मना करने पर मजबूरी में नमक छोड़ना पड़ेगा ?

c)

माँ से किए वायदे का क्या होगा ?

d)

उपरोक्त सभी

11.

कहानी के अंत में सफिया ने क्या निर्णय लिया ?

a)

वह नमक की पुड़िया नहीं ले जाएगी

b)

वह नमक की पुड़िया कीनुओं की टोकरी की तह में रख ले जाएगी

c)

वह सैयद होते हुए भी माँ से किए गए वायदे को नहीं निभा पाएगी

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

12.

सफिया को कीनुओं के नीचे दबा नमक कैसा महसूस हुआ ?

a)

उसे ऐसा करना अच्छा नहीं लग रहा था

b)

नमक ले जाने के लिए ऐसा करना उसकी मजबूरी थी

c)

उसे किसी प्रिय जन को कब्र में दबा देने का एहसास हो रहा था

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

13.

कस्टम अधिकारी किस देश का था ?

a)

पाकिस्तान का

b)

भारत का

c)

चीन का

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

14.

कस्टमअधिकारी ने भारत में किस को सलाम किया ?

a)

जामा मस्जिद की सीढ़ियों को

b)

सफिया की मुँह बोली माँ को

c)

भारत की धरती को

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

15.

कहानी में वर्णित 'अटारी' क्या है ?

a)

घर की छत

b)

रेलगाड़ी का नाम

c)

भारत-पाकिस्तान की सीमा

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

16.

भारतीयों और पाकिस्तानियों में क्या समानता है ?

a)

समान पहनावा

b)

समान भाषा और बोलचाल का तरीका

c)

समान जीवन शैली

d)

उपरोक्त सभी

17.

भारत-पाकिस्तान के निवासियों के बीच मुश्किल क्या हैं ?

a)

राजनैतिक दृष्टि से अलगाव होना

b)

आपसी बँटवारा होना

c)

दिलों की दूरियाँ बढ़ जाना

d)

उपरोक्त सभी

18.

सफिया भाई से क्या तर्क करके नमक ले जाना चाहती है ?

a)

जिस लाहौरी नमक की पुड़िया वह ले जा रही है उसका बाजार मूल्य कुछ नहीं है

b)

लाहौरी नमक की पुड़िया एक तोहफा है , कोई चोरी की चीज नहीं है

c)

इंसानियत कानून से बढ़कर है , अतः वह माँ से किए वायदे को निभाएगी

d)

उपरोक्त सभी

19.

सफिया को बचपन में सुनी शहज़ादों की कहानियाँ क्यों याद आने लगी ?

a)

शहज़ादों की तरह अपने प्रिय तोहफे को सबकी नजरों से बचाना चाहती थी

b)

वह शहज़ादों की कहानियाँ पसंद करती थी

c)

यह जादू की कहानियों से अपना मनोरंजन करना चाहती थी

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

20.

सफिया का भाई किस पद पर नियुक्त था ?

a)

डॉक्टर

b)

पुलिस अफसर

c)

इंजीनियर

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

21.

'नमक' कहानी में तोहफा क्या था ?

a)

कीनू के फल

b)

लाहौरी नमक की पुड़िया

c)

हैंडबैग

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं