Worksheetsप्रेमचंद - नमक का दारोगा
Total questions: 35
Worksheet time: 18mins
'नमक का दारोगा' कहानी में ईश्वर प्रदत्त वस्तु किसे कहा गया है ?
रिश्वत को
नमक को
वेतन को
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
नमक निर्माण के निषेध का क्या दुष्परिणाम हुआ ?
नमक की चोरी होने लगी
नमक के व्यापार में रिश्वतखोरी बढ़ गई
नमक की कालाबाजारी होने लगी
उपरोक्त सभी
नमक सम्बन्धी कानून बनने पर कौन प्रसन्न थे ?
लोग
सरकारी अधिकारी
वंशीधर
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
नमक संबंधी कानून बनने पर सरकारी अधिकारी प्रसन्न क्यों थे ?
व्यापारियों से रिश्वत ऐंठने का सुनहरा मौका मिल गया था
भ्रष्टाचार कम हो गया था
नमक का उत्पादन बढ़ गया था
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
पटवारीगिरी और नमक के विभाग की नौकरी में लोगों का आकर्षण अधिक क्यों था ?
दोनों विभागों में ऊपरी कमाई बहुत अधिक थी
दोनों विभागों में भ्रष्टाचार बहुत अधिक था
दोनों विभागों में रिश्वत बहुत चलती थी
उपरोक्त सभी
"निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए " यह कथन किसने किसको कहा ?
वंशीधर के पिता ने वंशीधर को
वंशीधर ने अपने पिता को
अलोपीदीन ने वंशीधर को
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
ओहदे को ''पीर का मज़ार'' कहने में क्या व्यंग्य है
ओहदा वही श्रेष्ठ है , जिसमें लोगों का आकर्षण हो
ओहदा वही श्रेष्ठ है , जिसमें चढ़ावा खूब चढ़ता हो
ओहदा वही श्रेष्ठ है , जिसमें ऊपरी कमाई अधिक हो
उपरोक्त सभी
मासिक वेतन को ''पूर्णमासी का चाँद'' क्यों कहा गया है ?
माह में सिर्फ एक दिन दिखता है
उसमें वृद्धि होने की बजाय कमी होती है
एक दिन वह बिलकुल समाप्त हो जाता है
उपरोक्त सभी
लेखक ऊपरी आय के बारे में क्या कहता है ?
बहते हुए जल की तरह प्यास बुझाने वाला
ऊपरी आय ईश्वर की देन
ऊपरी आय में वृद्धि होती है
उपरोक्त सभी
वंशीधर के पिता के अनुभवों का सार क्या था ?
ऊपरी आय वाला सरकारी पद प्राप्त करना चाहिए
जिस नौकरी में रिश्वत के अवसर मिलें
जरूरतमंद व्यक्ति से कठोरता बरती जाए
उपरोक्त सभी
अलोपीदीन का न्याय और नीति पर विश्वास क्यों नहीं था ?
देश में न्यायपालिका नहीं थी
उसने रिश्वत के बल पर सबको बिकते देखा था
उसे जीवन में धोखा मिला था
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अलोपीदीन ने वंशीधर को किस प्रकार प्रभावित करने का प्रयत्न किया ?
चापलूसी भरी बातें करके
रिश्वत का लालच देकर
ब्राह्मण होने की बात करके
उपरोक्त सभी
इस कहानी में वंशीधर के चरित्र की कौनसी विशेषता उजागर हुई है ?
दृढनिश्चयी
साहसी
कर्तव्यनिष्ठ
उपरोक्त सभी
वंशीधर ने अलोपीदीन के साथ कठोरता का व्यवहार क्यों किया ?
वंशीधर सत्यनिष्ठ दारोगा थे
अलोपीदीन नमक को चोरी से ले जाना चाहता था
अलोपीदीन ने वंशीधर को रिश्वत देने का प्रयास किया था
उपरोक्त सभी
अलोपीदीन को किस कारण से हिरासत में लिया गया ?
दारोगा वंशीधर को रिश्वत देने के प्रयास में
नमक को गैरकानूनी ढंग से ले जाने के कारण
दारोगा की चापलूसी करने के कारण
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अलोपीदीन किस कारण से आश्चर्यचकित हो गए ?
हिरासत में लिए जाने के आदेश को सुनकर
दारोगा द्वारा रिश्वत न लेने को देखकर
दारोगा द्वारा किये गए अपमान से
उपरोक्त सभी
बदलू सिंह कौन था ?
अलोपीदीन का साथी
अलोपीदीन का वकील
वंशीधर का सिपाही
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अलोपीदीन ने वंशीधर के कठोर व्यवहार को देखकर क्या सोचा ?
वंशीधर उद्दंड है
वंशीधर मोह - माया से दूर है
वंशीधर रिश्वत लेने में संकोच करता है
उपरोक्त सभी
कहानी में किन दो शक्तियों में संग्राम होने लगा ?
धर्म व धन की शक्ति
अलोपीदीन व वंशीधर
धनलोभी व धनत्यागी में
उपरोक्त सभी
किसने ''देव दुर्लभ त्याग'' किया व कैसे ?
अलोपीदीन ने , रिश्वत देने की बात करके
वंशीधर ने , हजारों रुपए की रिश्वत का त्याग करके
बदलू सिंह ने अलोपीदीन को गिरफ्तार करके
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अलोपीदीन को अपनी इज्जत पर बट्टा लगने की आशंका क्यों थी ?
वह आज तक कभी जेल नहीं गए थे
धन के कारण शहर में उनकी जो इज्जत थी , वह नमक चोरी के कारण मिट्टी में मिलने वाली थी
दारोगा वंशीधर ने उनकी रिश्वत अस्वीकार करके उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया था
उपरोक्त सभी
बदलू सिंह मन ही मन दारोगा को गलियाँ क्यों दे रहा था ?
वह अलोपीदीन को छोड़ना चाहता था
वह रिश्वत लेना चाहता था
वह अलोपीदीन को हथकड़ी लगाकर मुसीबत में नहीं पड़ना चाहता था
उपरोक्त सभी
सारे शहर में किसलिए हलचल मच गई ?
अलोपीदीन के नमक की चोरी के सिलसिले में पकडे जाने पर
वंशीधर के दारोगा बन जाने पर
बदलू सिंह के द्वारा अलोपीदीन को हथकड़ी लगाने पर
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अलोपीदीन को किस अगाध वन का सिंह कहा गया है और क्यों ?
शहर का , धन के कारण इज्जतदार होने से
अदालत का , अदालत में सभी पर उनके धन का प्रभाव होने से
जेल का , जेल में सभी उनके आज्ञाकारी होने से
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अदालत को अगाध वन क्यों कहा गया है ?
उसकी कार्यशैली जंगल के समान डरावनी होने से
स्वार्थी और हिंसक कर्मचारियों के होने से
उसमें कभी भी कुछ भी निर्णय हो जाने से
उपरोक्त सभी
शहर के लोग अलोपीदीन को हिरासत में देखकर विस्मित क्यों हो गए ?
उसने रिश्वत के बल पर सबको खरीद रखा था
वह बोलचाल में भी बहुत कुशल था
वह शहर का इज्जतदार व्यक्ति था
उपरोक्त सभी
अदालत का प्रत्येक मनुष्य अलोपीदीन से सहानुभूति क्यों रखता था ?
प्रत्येक कर्मचारी उससे रिश्वत प्राप्त कर चुका था
वह शहर का इज्जतदार व्यक्ति था
वह सच्चा और ईमानदार था
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अदालत में मुकदमा शीघ्र क्यों समाप्त हो गया ?
सभी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत से ख़रीदे हुए थे
अदालत में सभी ने वंशीधर के विरुद्ध कार्य किया
सभी अधिकारियों की सहानुभूति के कारण
उपरोक्त सभी
न्यायाधीश ने अलोपीदीन के बारे में क्या टिप्पणी की ?
वह शहर का धनी व्यक्ति है
वह थोड़े से धन के लिए नमक की चोरी नहीं करेंगे
उनके विरूद्ध दिए गए सभी प्रमाण आधारहीन हैं
उपरोक्त सभी
न्यायाधीश ने वंशीधर के बारे में क्या दोगली टिप्पणी की
वंशीधर विभाग के हित के लिए सावधान हैं
उद्दंडता और विचारहीनता ए कारण उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है
उन्होंने अलोपीदीन जैसे भले व्यक्ति को कष्ट दिया
उपरोक्त सभी
अदालत की नींव किसने हिला दी ?
वकीलों के तर्कों ने
रिश्वत और लोभ -लालच ने
अलोपीदीन ने
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
चपरासियों ने वंशीधर को झुक -झुककर सलाम क्यों किया ?
उनके सम्मान के लिए
उनकी सत्यनिष्ठा का मजाक उड़ाने के लिए
उनकी ईमानदारी के लिए
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
अदालत में मुकदमा हारने के बाद भी वंशीधर की चाल में अकड़ क्यों थी ?
वह लोभ से डगमगाए नहीं थे
अदालत में विरोधी शक्तियों के सामने झुके नहीं थे
विरोध की आँधी का अकेले डटकर मुकाबला किया था
उपरोक्त सभी
अलोपीदीन वंशीधर के पास किस इच्छा से आए थे ?
वह वंशीधर की सत्यनिष्ठा और दृढ चरित्र से प्रभावित हुए थे
वह उनकी पूरी संपत्ति को सँभालने का कार्य उन्हें देना चाहते थे
उन्हें वंशीधर जैसे ईमानदार व्यक्ति की तलाश थी
उपरोक्त सभी
अलोपीदीन की नज़रों में कैसे व्यक्ति मोती के समान हैं ?
रूपवान व्यक्ति
सत्य के मार्ग पर अटल रहने वाले व्यक्ति
उसका साथ देने वाले व्यक्ति
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
