wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बूझो तो जाने !

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

कभी तीखा कभी मीठा

सुन लो रामायण सुन लो गीता

मुझ से आज तक कौन जीता

हराने के पीछे भी मेरा बूता ।

a)

अचार

b)

जुबान

c)

कपड़ा

d)

फूल

2.

बांध के मेरी टाँगे

कब तक नचाओगे

मैं रुका तो तुम नमकीन

पानी से नहाओगे ।

a)

घोड़ा

b)

समुद्र

c)

पंखा

d)

कुर्सी

3.

छोटे से हैं मटकूदास, कपड़े पहने एक सौ पचास |

a)

प्याज़

b)

मेहमान

c)

गोभी

d)

झाड़ू

4.

ऐसा कौन सा महीना है जिसमें लोग सबसे कम सोते हैं ?

a)

सावन

b)

मई

c)

दिसंबर

d)

फरवरी

5.

मेरा भाई बड़ा शैतान, बैठे नाक पर, पकड़े कान ?

a)

चश्मा

b)

बंदर

c)

छोटा भाई

d)

मकड़ी

6.

एक ऐसी चीज, जिसमें छोटी सी आंख तो होती है, पर देख नहीं सकती।

a)

ताला

b)

सुई

c)

कम्प्यूटर

d)

फूलदान

7.

छोटा हूं पर बड़ा कहलाता। सारे दिन सफेद तालाब में नहाता। देखकर मुझको मुंह में पानी आता।

a)

कमल

b)

आँख

c)

दही-बड़ा

d)

पनीर

8.

फूल भी हूँ, फल भी हूँ और हूँ मिठाई, तो बताओ क्या हूँ मैं भाई॥

a)

रस मलाई

b)

गुलाब जामुन

c)

पेठा

d)

शक्करपारे

9.

आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ, अंत कटे साथ बन जाता संपूर्ण सबके मन भाता ।

a)

अनार

b)

जुलुस

c)

संगीत

d)

सितार

10.

जन्म दिया रात ने, सुबह ने किया जवान। दिन ढलते ही, निकल गई इसकी जान।

a)

सूरज

b)

समाचार पत्र

c)

गुब्बारा

d)

चाय