wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Milkee's 3

Total questions: 40

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.

आसमान पर चढ़ाना का अर्थ है -

a)

अत्यधिक अभिमान करना

b)

कठिन काम के लिए प्रेरित करना

c)

बहुत शोर करना

d)

अत्यधिक प्रशंसा करना

2.

आँख की किरकिरी होना का अर्थ है -

a)

अप्रिय लगना

b)

धोखा देना

c)

कष्टदायक होना

d)

बहुत प्रिय होना

3.

लाल-पीला होना का अर्थ है -

a)

मुद्राएं बनाना

b)

क्रोध करना

c)

तेवर बदलना

d)

रंग बदलना

4.

सिर हथेली पर रखना का अर्थ है -

a)

वीरता का प्रदर्शन करना

b)

पराजय स्वीकार कर लेना

c)

मरने के लिए तैयार होना

d)

अहं का विसर्जन करना

5.

अंतर के पट खोलना का अर्थ है -

a)

प्रशंसा करना

b)

भेद खोलना

c)

विवेक से काम लेना

d)

अपमानित करना

6.

अंगूठी का नग होना का अर्थ है -

a)

बहुत सुंदर

b)

छिपा हुआ

c)

बहुत प्रिय

d)

अनुरूप जोड़ा होना

7.

काम काज में कोरा होना का अर्थ है -

a)

काम न करना

b)

काम समाप्त करना

c)

काम पूरा न करना

d)

काम न जानना

8.

जुवान पर लगाम न होना का अर्थ है -

a)

स्पष्टवादी होना

b)

अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना

c)

सदैव कठोर वचन कहना

d)

सर्वत्र अपनी वाग्मिता दिखाना

9.

टस से मस न होना का अर्थ है -

a)

कठोर हृदय होना

b)

अनुनय-विनय से न पसीजना

c)

जगह न बदलना

d)

धैर्यपूर्वक सहन करना

10.

टांग अड़ाना का अर्थ है -

a)

बदनाम करना

b)

बिना कारण लड़ना

c)

गलत काम करना

d)

अवरोध पैदा करना

11.

मुंह का निवाला का अर्थ है -

a)

स्वादिष्ट एवं प्रियकर

b)

अंत्यंत प्रिय

c)

बहुत आसान काम

d)

बहुत कठिन काम

12.

समुद्र मंथन करना का अर्थ है -

a)

घोर तप करना

b)

दृढ़ प्रतिज्ञा करना

c)

उद्देश को प्राप्त करना

d)

कठोर परिश्रम करना

13.

खो देना के लिए सही मुहावरा है -

a)

हाथ मलना

b)

हाथ कटाना

c)

हाथ साफ़ करना

d)

हाथ धोना

14.

विरोध करना के लिए सही मुहावरा है -

a)

सिर कटाना

b)

सिर चढ़ाना

c)

सिर झुकाना

d)

सिर उठाना

15.

बुरी तरह हारना के लिए सही मुहावरा है -

a)

मुंह खून लगना

b)

मुंह ताकना

c)

मुंह की खाना

d)

मुंह उतरना

16.

नाश कर देना के लिए मुहावरा है -

a)

पानी में आग लगाना

b)

पानी-पानी होना

c)

पानी फेर देना

d)

पानी भरना

17.

अगर-मगर करना का अर्थ है -

a)

इधर की बात उधर करना

b)

कपट करना

c)

व्यर्थ समय गंवाना

d)

बहाने बनाना

18.

अग्नि परीक्षा देना का अर्थ है -

a)

कठोर तप करना

b)

साहसपूर्वक सामना करना

c)

दृढ़ निश्चय करना

d)

कठिन परिस्थिति में पड़ना

19.

छाती पर मूंग दलना का अर्थ है -

a)

कठिन काम करना

b)

बात-बात पर लड़ना

c)

कर्जा वसूल करना

d)

पास रहकर दुःख देना

20.

तीर मारना का अर्थ है -

a)

युद्ध-कला में निपुण होना

b)

शिकार करना

c)

बड़ा काम करना

d)

धन कमाना

21.

तेली का बैल होना का अर्थ है -

a)

बुरी तरह काम में लगे रहना

b)

काम करने से बहाना करना

c)

मन लगाकर काम नहीं करना

d)

निर्धन होना

22.

युद्ध में मृत्यु पाना के लिए सही मुहावरा है -

a)

काम आना

b)

काम तमाम करना

c)

देर हो जाना

d)

डेरा उठ जाना

23.

मालूम होता है तुम्हारे यहाँ “रहने का संयोग समाप्त“ हो गया है | रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -

a)

नाता टूट जाना

b)

डेरा उठ जाना

c)

अन्न जल उठ जाना

d)

हाथ तंग होना

24.

अरुण ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए “बहुत परिश्रम किया” | रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -

a)

जान पर खेलना

b)

लोहे के चने चबाना

c)

एंडी चोटी का जोर लगाना

d)

लुटिया डुबाना

25.

भ्रष्ट नेताओं के कारण कांग्रेस चुनाव “हार गयी” | रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -

a)

अंतर पट खुलना

b)

लुटिया डूब जाना

c)

अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना

d)

भूत भगाना

26.

आँख का नीर (पानी) ढल जाना का अर्थ है -

a)

मरते समय आंसू बहाना

b)

निर्लज्ज हो जाना

c)

निरुत्साहित होना

d)

निष्प्रभ होना

27.

कान फूंकना का अर्थ है -

a)

चौकन्ना करना

b)

चुगली करना

c)

जादू-टोना करना

d)

दीक्षित करना

28.

छक्के छुड़ाना का अर्थ है -

a)

क्रिकेट के खेल का एक नियम

b)

हराना

c)

घायल करना

d)

परेशान करना

29.

दाम लगाना का अर्थ है -

a)

मूल्य आंकना

b)

पूरी कीमत देना

c)

लागत मात्र देना

d)

मोल-भाव करना

30.

दिन को दिन और रात को रात न समझना का अर्थ है -

a)

सूर्योदय से रात्रि-पर्यन्त अथक कार्य करना

b)

वास्तविकता को समझने की कोशिश ही न करना

c)

यथार्थ से अवगत न होना

d)

कोई बड़ा काम करते समय अपने सुख आराम का कुछ भी ध्यान न रखना

31.

पौ बारह होना का अर्थ है -

a)

दाव हारना

b)

कार्य सिद्ध होना

c)

लाभ ही लाभ होना

d)

सुबह हो जाना

32.

मखमली जूते मारना का अर्थ है -

a)

मीठी बातों से लज्जित करना

b)

व्यंग्य करना

c)

धनी व्यक्ति को प्रताड़ित करना

d)

अपमानित करना

33.

हाथ ऊंचा होना का अर्थ है -

a)

युद्ध में विजय प्राप्त कर लेना

b)

दान आदि के लिए मन में उदारता का भाव होना

c)

अत्यधिक प्रतिष्ठित

d)

किसी को मारने के लिए हाथ उठाना

34.

चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है -

a)

आराम की नींद सोना

b)

बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना

c)

आत्मप्रशंसा करना

d)

क्षमता से अधिक व्यय करना

35.

ढपोर शंख का अर्थ है -

a)

सब संबंध छोड़ देना

b)

कांपने लगना

c)

विख्यात होना

d)

बेवकूफ

36.

नौ-दो ग्यारह होना का अर्थ है -

a)

मिलकर कार्य करना

b)

धोखे में पड़ना

c)

निशाना बन जाना

d)

रफू-चक्कर होना

37.

पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है -

a)

भेद न लगने देना

b)

वस्तु का सही स्थान पर न होना

c)

अप्राकृतिक व्यवहार होना

d)

छोटी उम्र में ही बुद्धिमान होना

38.

भयभीत होना के लिए सही मुहावरा है -

a)

कलेजे पर सांप लेटना

b)

कलेजे पर पत्थर पड़ना

c)

कलेजा धक-धक करना

d)

कलेजा मुंह को आना

39.

किसी वस्तु का आवश्यकता से कम होना के लिए सही मुहावरा है -

a)

अंगुली चाटना

b)

ऊंट के मुंह में जीरा

c)

ओस के चाटे प्यास न बुझाना

d)

एक अनार सी बीमार

40.

पुलिस के द्वारा की गयी नाकेबंदी की वजह से डाकुओं की ......|रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा है -

a)

नानी मर गई

b)

ऐसी-तैसी हो रही है

c)

जान के लाले पड़ गये हैं

d)

तरकीब काम नहीं कर रही है