wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

विशेषण व उसके भेद

Total questions: 10

Worksheet time: 3mins

Name
Class
Date
1.

'यह रंग-बिरंगी तितली है।'इस वाक्य में विशेष्य क्या है?

a)

यह

b)

रंग-बिरंगी

c)

तितली

d)

इनमें से कोई नहीं

2.

'इस कतार में छह बच्चे खड़े हैं।' इस वाक्य में विशेषण का कौन-सा भेद प्रकट होता है।

a)

गुणवाचक

b)

परिमाणवाचक

c)

संख्यावाचक

d)

सार्वनामिक

3.

'टोकरी में लाल सेब रखे हैं।' इस वाक्य में किसकी विशेषता बताई गई है?

a)

टोकरी

b)

सेब

c)

लाल रंग

d)

उपर्युक्त सभी की

4.

'कुछ लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।' में कुछ शब्द विशेषण का कौन-सा भेद प्रकट कर रहा है?

a)

अनिश्चित परिमाणवाचक

b)

निश्चित संख्यावाचक

c)

अनिश्चित संख्यावाचक

d)

निश्चित परिमाणवाचक

5.

'दो किलो चावल से खीर बनाई गई' वाक्य में 'दो किलो' चावल विशेषण का कौन -सा भेद बताता है?

a)

सार्वनामिक

b)

परिमाणवाचक

c)

संख्यावाचक

d)

गुणवाचक

6.

'यह ऊँची इमारतें हैं।' इस वाक्य में विशेषण का कौन-सा भेद प्रकट हो रहा है।

a)

गुणवाचक

b)

अनिश्चित संख्यावाचक

c)

निश्चित परिमाणवाचक

d)

सार्वनामिक

7.

'एक लीटर पानी 'में 'एक लीटर 'शब्द विशेषण के किस भेद की ओर इशारा कर रहा है?

a)

निश्चित परिमाणवाचक

b)

संख्यावाचक

c)

अनिश्चित परिमाणवाचक

d)

इनमें से कोई नहीं

8.

'पापा का दफ़्तर बिल्डिंग की पाँचवी मंज़िल पर है। 'इस वाक्य में विशेषण व विशेष्य शब्द कौन-से हैं?

a)

पापा विशेष्य- दफ्तर विशेषण

b)

दफ्तर विशेष्य - बिल्डिंग विशेषण

c)

बिल्डिंग विशेष्य- पाँचवी विशेषण

d)

मंज़िल विशेष्य- पाँचवी विशेषण

9.

चाय में थोड़ी-सी चीनी और डाल दीजिये। इस वाक्य में विशेषण क्या है?

a)

चीनी

b)

थोड़ी -सी

c)

चाय

d)

इनमें से कोई भी नहीं

10.

विशेषण के कितने भेद होते हैं?

a)

एक

b)

दो

c)

तीन

d)

चार