wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Paheli 1

Total questions: 17

Worksheet time: 85secs

Name
Class
Date
1.

तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान

a)

जहाज

b)

अनार

2.

कटोरे पे कटोरा, बेटा बाप से भी गोरा

a)

अनार

b)

नारियल

3.

लाल डिबिया में है पीले खाने, खानों में मोती के दाने

a)

भुट्टा

b)

अनार

4.

चौकी पर बैठी एक रानी, सिर पर आग बदन में पानी

a)

मोमबत्ती

b)

घड़ी

5.

एक मंजिला घर में, एक लाल कुर्सी, लाल बिस्तर, लाल कंप्यूटर, लाल फूल, लाल मेज, लाल कालीन है – चारों ओर सब कुछ लाल रंग का है। सीढ़ी का रंग क्या है?

a)

लाल

b)

पीले

c)

नहीं

6.

पैर नहीं है, पर चलती रहती, दोनों हाथों से अपना मुँह पोंछती रहती ।

a)

बोतल

b)

घड़ी

7.

हरी थी मन भरी थी, लाख मोती जड़े थी, राजाजी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी

a)

भुट्टा

b)

घड़ी

8.

सुबह–सुबह ही आता हूँ, दुनिया की खबर सुनाता हूँ, बिन मेरे उदास हो जाते, सबका प्यारा रहता हूँ ।

a)

अंडा

b)

अखबार

9.

वह क्या है जिसे इस्तेमाल करने से पहले तोड़ना पड़ता है?

a)

बोतल

b)

अंडा

10.

साल के किस महीने में 28 दिन होते हैं?

a)

1

b)

2

c)

6

d)

12

11.

काला रंग मेरी शान, सबको मैं देता हूँ ज्ञान, शिक्षक करते मुझे पर काम, नाम बताकर बनो महान

a)

ब्लैकबोर्ड

b)

तवा

12.

वह क्या है जिसकी गर्दन है पर सिर नहीं

a)

बोतल

b)

मोमबत्ती

13.

बूझो भैया एक पहेली, जब काटो तो नई नवेली

a)

पेंसिल

b)

बोतल

14.

प्रथम कटे तो दर हो जाऊँ, अंत कटे तो बंद हो जाऊँ, केला मिले तो खाता जाऊँ, बताओ मैं हूँ कौन

a)

अंदर

b)

बंदर

15.

दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के, एक बिछड़ जाए तो दूसरा काम न आए

a)

मूली

b)

जूते

16.

वह क्या है जिसके चार पाँव हैं पर वह चल नहीं सकती

a)

घोड़ा

b)

मेज

17.

बिना बताए रात को आते हैं, बिन चोरी किए गायब हो जाते हैं, बताओ क्या?

a)

तारे

b)

रात