wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बूढ़ी काकी

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

इनमें से कौन सी कहानी मुंशी प्रेमचंद द्वारा नहीं लिखी गई है ?

a)

नमक का दरोगा

b)

चाँदबीबी

c)

बूढ़ी काकी

d)

मंत्र

2.

बूढ़ी काकी कहानी समाज की किस समस्या की और संकेत करती है ?

a)

वृद्धाओं की विवश स्तिथि

b)

रिश्तों में आए बदलाव की समस्या

c)

गिरते मानवीय मूल्य

d)

उपर्युक्त सभी

3.

बूढी काकी से जुड़ी कौन-सी बात सही नहीं है ?

a)

बूढ़ी काकी स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए आतुर रहती थीं।

b)

बूढ़ी काकी के पति एवं संतानों की मृत्यु हो चुकी थी।

c)

कहानी के अंत में वह भूख के कारण झूठी पत्तल से बीन कर भोजन कर रही थीं।

d)

स्वभाव से वह बहुत शांत थीं।

4.

इस कहानी में मुखराम कौन है ?

a)

बूढी काकी का स्वर्गीय पति

b)

काकी का बेटा

c)

बुद्धिराम का भाई

d)

बुद्धिराम का बेटा

5.

पंडित बुद्धिराम का काकी से क्या सम्बन्ध था ?

a)

भतीजे का

b)

भांजे का

c)

बेटे का

d)

पड़ोसी का

6.

घर के किस सदस्य के मन में काकी के प्रति दया व स्नेह का भाव था?

a)

पंडित बुद्धिराम

b)

मुखराम

c)

रूपा

d)

लाडली

7.

बूढ़ी काकी को भोजन न मिलने पर लाड़ली का मन बेचैन क्यों हो रहा था ?

a)

क्योंकि वह अपने माता पिता द्वारा किये गए बुरे व्यवहार से दुखी एवं चिंतित थी।

b)

क्योंकि उनको खाना देने का काम उसका ही था।

c)

क्योंकि आज वह उनको खाना देना भूल गयी थी।

d)

क्योंकि आज वह छिप कर खाना नहीं पंहुचा पायी थी।

8.

अंत में रूपा द्वारा व्यंजनों की थाली परोसकर दिए जाने पर काकी ने क्या किया?

a)

काकी ने तिरस्कार से थाली दूर फेंक दी।

b)

काकी ने थाली लाड़ली को खाने को दे दी।

c)

काकी ने सब भुलाकर भोले बच्चे की तरह खाना शुरू कर दिया

d)

रूपा को भलाबुरा कहने के बाद थाली ले ली।

9.

रूपा द्वारा अपमानित किए जाने पर कोठरी में बैठ कर काकी क्या सोच रही थीं ?

a)

अपनी जल्दबाज़ी पर दुखी थीं।

b)

रूपा पर क्रोध कर रही थीं।

c)

इसका बदला कैसे लें इस पर विचार कर रहीं थीं।

d)

खाना कैसे चुरा के खाएं इसकी योजना बना रही थीं

10.

मुंशी प्रेमचंद अपनी इस कहानी के माध्यम से समाज में किस बदलाव की अपेक्षा करते हैं?

a)

हमें हर बुज़ुर्ग को आदर देते हुए एक बच्चे की भाँति उनका ध्यान रखना चाहिए।

b)

वृद्धाश्रम की व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए।

c)

स्वार्थ एवं लालच के कारण उनकी संपत्ति अपने नाम लिखा लेनी चाहिए।

d)

उपर्युक्त सभी