wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Thakur ka kuan

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

कहानी 'ठाकुर का कुआँ' समाज की किस समस्या को दर्शाती है ?

a)

जाति-पाँति की समस्या

b)

भ्रष्टाचार की समस्या

c)

गिरते नैतिक मूल्यों की समस्या

d)

इनमें से कोई नहीं

2.

'बेचारे गड़रिए की भेड़ चुरा ली थी और बाद में मार कर खा गया 'यह वाक्य गंगी ने किसके लिए प्रयोग किया है?

a)

साहूकार के लिए

b)

पंडित के लिए

c)

ठाकुर के लिए

d)

महंगू के लिए

3.

'यह कैसा पानी है?' यह वाक्य किसने किससे कहा है?

a)

जोखू ने ठाकुर से

b)

ठाकुर ने महंगू से

c)

जोखू ने गंगी से

d)

कुएं पर खड़ी महिलाओं ने मजदूरों से

4.

महंगू को मारने के पीछे क्या कारण था ?

a)

भेड़ें चुरा लेने के कारण

b)

बेगार न दिए जाने के कारण

c)

रुपए चुरा लेने के कारण

d)

जुआ खेलने के कारण

5.

गंगी कहाँ बैठकर मौके का इंतज़ार करती रही ?

a)

पेड़ के पीछे

b)

जगत की आड़ में

c)

झोपड़ी के पीछे

d)

अपने घर के पीछे

6.

पंडित जी के लिए गंगी ने किन शब्दों का प्रयोग किया है ?

a)

घी में तेल मिलाकर बेचते हैं

b)

घर में बारह महीने जुआ चलता है

c)

गाँव के लोगों से बेगार वसूलते हैं

d)

चोरी, जाल फ़रेब करते हैं

7.

गंगी पानी भरने के लिए किसके जाने का इंतजार करने लगी?

a)

कुएँ पर पानी भरने आई महिलाओं का

b)

बेफिक्रों के जाने का

c)

मज़दूरों के सोने का

d)

ठाकुर के जाने का

8.

'गंगी दबे पाँव कुएँ की जगत पर चढ़ी, विजय का ऐसा अनुभव उसे पहले ना हुआ था'- गंगी को ऐसा अनुभव क्यों हुआ होगा?

a)

चुपके से सही उच्च वर्ग के लोगों को परास्त करना चाहती है

b)

शुद्ध पानी की ज़रूरत अब उसकी विवशता है

c)

सारी बाधाओं को तोड़कर वह पानी भरने जा रही है

d)

उपर्युक्त सभी

9.

'गंगी क्या जवाब देती किंतु उसने बदबूदार पानी पीने को न दिया' - उसके किस मनोभाव को प्रकट करता है?

a)

सामाजिक पाबंदियों को निभाने का भाव

b)

अपने दलित कमज़ोर होने का भाव

c)

विवशता में भी पति के स्वास्थ्य को सही रखने का भाव

d)

असहाय होने का भाव

10.

कहानी की प्रमुख पात्र गंगी की स्वभावगत विशेषताओं के संदर्भ में कौन-सी बात सही नहीं है?

a)

विद्रोह करने वाली स्त्री

b)

पति से प्रेम करने वाली स्त्री

c)

सामाजिक पाबंदियों को मानने वाली स्त्री

d)

विवशता में भी साहस का परिचय देने वाली स्त्री