wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मासिक जाँच ,कक्षा :10, विषय :हिन्दी,पूर्णाक :40,समय : 80 मिन

Total questions: 40

Worksheet time: 1hrs 25mins

Name
Class
Date
1.

'नेताजी का चश्मा' पाठ साहित्य के किस विधा की रचना है?

a)

निबन्ध

b)

संस्मरण

c)

कहानी

d)

आत्मकथा

2.

मूर्ति बनाने का काम किसे सौंपा गया?

a)

स्कूल के ड्राइंग मास्टर को

b)

हिन्दी शिक्षक को

c)

संगीत शिक्षक को

d)

खेल शिक्षक को

3.

चश्मे को बदलने का काम कौन करता था?

a)

कैप्टन क्रिकेट वाला

b)

कैप्टन चश्मे वाला

c)

कैप्टन फुटबॉल वाला

d)

कैप्टन कबड्डी वाला

4.

मूर्ति की आँखों पर रखा चश्मा कैसा था?

a)

पीपल के पत्ते का

b)

संतरा के पत्ते का

c)

नीम के पत्ते का

d)

सरकंडे का

5.

मूर्ति को देखकर हालदार साहब को नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा दिए गए कौन - सा नारा की याद आने लगता है?

a)

दिल्ली चलो

b)

पटना चलो

c)

कलकत्ता चलो

d)

वाराणसी चलो

6.

प्रश्न सुनकर पानवाले पर क्या प्रतिक्रिया हुई?

a)

उसके पैर थरथराने लगे

b)

उसकी आँखों में आँसू आ गए

c)

उसका सिर चकराने लगा

d)

उसका पूरा शरीर काँपने लगा

7.

सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग क्या कहते थे?

a)

कैप्टन

b)

कवि

c)

आचार्य

d)

भोलेनाथ

8.

'नेताजी का चश्मा' पाठ का संदेश क्या है?

a)

नयी पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को जगाना।

b)

नयी पीढ़ी में उग्रता की भावना को उभारना।

c)

नयी पीढ़ी में क्रांति की भावना को जगाना।

d)

नयी पीढ़ी में खेल की भावना को जगाना

9.

' बालगोबिन भगत' पाठ के रचनाकर इनमें से कौन हैं?

a)

स्वयं प्रकाश

b)

यशपाल

c)

मन्नू भंडारी

d)

रामवृक्ष बेनीपुरी

10.

अपनी चारित्रिक विशेषताओं के कारण बालगोबिन भगत क्या कहलाते थे?

a)

बलवान

b)

पहलवान

c)

साधु

d)

विद्वान

11.

भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?

a)

अपने ससुर की सेवा एवं देखभाल करना चाहती थी।

b)

अपने ससुर को मारना चाहती थी।

c)

अपने ससुर की सम्पत्ति हड़पना चाहती थी।

d)

अपने ससुर को घर से निकालना चाहती थी।

12.

भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर क्या कहा?

a)

आत्मा का परमात्मा से अलग होना तो आनन्द की बात है।

b)

आत्मा का परमात्मा में मिल जाना तो आनन्द की बात है।

c)

आत्मा का शरीर से निकल जाना तो आनन्द की बात है।

d)

इनमें से कोई नहीं।

13.

बालगोबिन भगत की आजीविका का साधन क्या था ?

a)

भीख माँगकर

b)

नौकरी

c)

अपने खेतों में अन्न उपजाकर

d)

इनमें से कोई नहीं

14.

'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर कबीर पंथ के अनुसार जीवन की विशेषताएँ इनमें से क्या है ?

a)

सत्य बोलना, दूसरे के सामान को न छूना

b)

सत्य नहीं बोलना, दूसरे के सामान को छूना

c)

खेतों में काम नहीं करना, दूसरों का मजाक उड़ाना

d)

दूसरे की सम्पत्ति को हड़पना, दूसरे से मारपीट करना, खरा व्यवहार नहीं करना

15.

हर वर्ष गंगा स्नान पर जाते समय भगत के मन में क्या विचार होते थे?

a)

साधु को किसी से भी भीख माँगनी चाहिए।

b)

साधु को किसी से भीख नहीं माँगनी चाहिए।

c)

साधु को संत समागम नहीं करना चाहिए।

d)

साधु को लोक दर्शन नहीं करना चाहिए।

16.

'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर भगत किसके समर्थक थे ?

a)

विधवा विवाह

b)

बाल विवाह

c)

दहेज प्रथा

d)

बाल मजदूरी प्रथा

17.

गोपियाँ किस भक्ति को मानती हैं?

a)

निर्गुण भक्ति

b)

सगुण भक्ति

c)

ज्ञान भक्ति

d)

इनमें से कोई नहीं

18.

गोपियों ने किसके प्रति अपनी अनन्यता प्रकट की है ?

a)

श्रीराम के प्रति

b)

श्री विष्णु के प्रति

c)

श्री ब्रह्मा के प्रति

d)

श्रीकृष्ण के प्रति

19.

'पुरइनि पात रहत जल भीतर' में कौन - सा अलंकार है ?

a)

यमक

b)

अनुप्रास

c)

श्लेष

d)

उपमा

20.

किसके मन की बात मन में ही रह गई ?

a)

उद्धव के मन की बात

b)

श्रीकृष्ण के मन की बात

c)

गोपियों के मन की बात

d)

भ्रमर के मन की बात

21.

गोपियों की विरह व्यथा बढ़ने का क्या कारण है ?

a)

उद्धव के द्वारा योग का संदेश देना

b)

कृष्ण के द्वारा योग का संदेश देना

c)

ब्रजवासी के द्वारा योग का संदेश देना

d)

इनमें से कोई नहीं

22.

योग का संदेश किसे दिए जाने की बात गोपियों ने की है ?

a)

जिनके मन चकरी के समान घूमते नहीं रहते हैं।

b)

जिनके मन मन धरती के समान घूमते रहते हैं।

c)

जिनके मन स्थिर है।

d)

जिनके मन चकरी के समान घूमते रहते हैं।

23.

'नंद - नंदन' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?

a)

उद्धव के लिए

b)

गोपियों के लिए

c)

श्रीकृष्ण के लिए

d)

इनमें से कोई नहीं

24.

राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?

a)

प्रजा को सताए

b)

प्रजा को नहीं सताए

c)

प्रजा पर अत्याचार करे

d)

प्रजा से युद्ध करे

25.

तुलसीदास किस काल के कवि हैं ?

a)

आदिकाल

b)

भक्तिकाल

c)

रीतिकाल

d)

आधुनिक काल

26.

'राम - लक्ष्मण - परशुराम संवाद' की भाषा क्या है?

a)

ब्रजभाषा

b)

मैथिली

c)

संस्कृत

d)

अवधी

27.

'राम - लक्ष्मण - परशुराम संवाद' तुलसीदास के किस ग्रंथ से संकलित है ?

a)

कवितावली

b)

दोहावली

c)

विनय पत्रिका

d)

रामचरितमानस

28.

धनुष के टूटने के पश्चात कौन क्रोधित हो गए ?

a)

श्रीराम

b)

परशुराम

c)

बलराम

d)

घनश्याम

29.

राम के स्वभाव की विशेषताएँ कौन - सी हैं?

a)

क्रोधी स्वभाव के हैं।

b)

विनयशील स्वभाव के हैं।

c)

उग्र स्वस्भाव के हैं।

d)

इनमें से कोई नहीं।

30.

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की कौन - सी विशेषताएँ बताईं हैं ?

a)

वीर योद्धा युद्धभूमि में करनी नहीं करते हैं।

b)

वीर योद्धा अपनी वीरता का बखान करते हैं।

c)

वीर योद्धा अपनी वीरता की डींग हाँकते हैं।

d)

वीर योद्धा युद्धभूमि में करनी करते हैं।

31.

लक्ष्मण के किस कथन को सभा ने अनुचित कहा ?

a)

मैं क्षत्रिय समझकर आपको बचा रहा हूँ।

b)

मैं वैश्य समझकर आपको बचा रहा हूँ।

c)

मैं शूद्र समझकर आपको बचा रहा हूँ।

d)

मैं ब्राह्मण समझकर आपको बचा रहा हूँ।

32.

'तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा' में प्रयुक्त अलंकार कौन - सा है ?

a)

अनुप्रास

b)

यमक

c)

उत्प्रेक्षा

d)

उपमा

33.

जिस वाक्य में एक मुख्य क्रिया होती है, उसे क्या कहते हैं ?

a)

जटिल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

सरल वाक्य(साधारण वाक्य)

34.

निम्नलिखित में सरल वाक्य पहचानिए -

a)

वहाँ एक छोटा - सा गाँव था जिसके चारों ओर जंगल था।

b)

मैंने एक व्यक्ति देखा जो बहुत दुबला- पतला था।

c)

मैंने एक बहुत दुबले - पतले व्यक्ति को देखा।

d)

वह लड़का गाँव में गया और बीमार हो गया।

35.

निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य चुनिए -

a)

खेत में चर रही गाय आत्माराम की थी।

b)

शेर दिखाई दिया और सब डर गए।

c)

ज्यों ही शेर दिखाई दिया, सब डर गए।

d)

जब शेर दहाड़ रहा था, तब उसने हिरण पर हमला किया।

36.

निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य चुनिए -

a)

ज्यों ही पुलिस आई, चोर भाग गया।

b)

बालक को रोते देखकर मैंने उससे रोने का कारण पूछा।

c)

घंटी बजी और छात्र पुस्तकें उठाकर , कक्षा से निकलकर अपने घर चले गए।

d)

रामू के खेत में गाएँ चर रही थीं और उसने उन्हें खेत से बाहर निकाल दिया।

37.

निम्नलिखित वाक्य किस प्रकार का है ?

. आकाश में उड़ते हुए बाज़ ने चिड़िया पकड़ी।

a)

मिश्र वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

सरल(साधारण) वाक्य

d)

जटिल वाक्य

38.

निम्नलिखित सरल वाक्यों को एक संयुक्त वाक्य में बदलिए -

. रास्ते में भीड़ - भाड़ थी।

. भीड़ - भाड़ के कारण मैंने आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

a)

रास्ते में भीड़ - भाड़ होने के कारण मैंने आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

b)

चूँकि रास्ते में भीड़ - भाड़ थी इसलिए मैंने आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

c)

रास्ते में भीड़ - भाड़ थी इसलिए मैंने आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

d)

रास्ते में भीड़ - भाड़ थी ,मैंने आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

39.

विभाव, अनुभाव, व्यभिचारी भाव के संयोग से किसकी निष्पत्ति ( उत्पत्ति) होती है ?

a)

उत्साह

b)

रस

c)

शोक

d)

भय

40.

वीर रस का स्थायी भाव क्या है ?

a)

आज

b)

क्रोध

c)

उत्साह

d)

रति