wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वर्तनी से संबंधित प्रश्नोत्तरी

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

अध्यापिका ने चित्र दिखाकर इसके दो पर्याय लिखने के लिए कहा। बच्चे ने उत्तर में यह लिखा-आकास,गगण। परंतु बच्चे को अंक नहीं मिले क्योंकि

a)

पर्याय गलत थे

b)

वर्तनी अशुद्ध थी

c)

चित्र स्पष्ट नहीं था

d)

इनमें से कुछ नहीं

2.

रात्री, परीवार, मीठास

उपर्युक्त दिए गए शब्दों में किस स्वर की मात्रा से संबंधित अशुद्धियाँ है?

a)

अ , आ की मात्रा

b)

र की मात्रा

c)

सिर्फ आ की मात्रा

d)

इ , ई की मात्रा

3.

पेड़ से फल गिर पढ़ा।

मोहन ने बंटी का खत पड़ा।

इन दोनों वाक्यों की अशुद्धि मिटाने के लिए इन दो शब्दों को बदल दें।

a)

पेड़ से मोहन को

b)

फल से बंटी को

c)

पढ़ा से पड़ा को

d)

ने और से को

4.

सबसे प्यारा, भारत देस हमारा।

इस वाक्य में अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द यह है-

a)

देस

b)

सबसे

c)

प्यारा

d)

हमारा

5.

बालक अत्याचारि पढ़ना बुद्धिमान

उपर्युक्त शब्दों में से शुद्ध वर्तनी वाला विशेषण शब्द यह है -

a)

बालक

b)

अत्याचारि

c)

पढ़ना

d)

बुद्धिमान

6.

आजाद हुआ था यह देश सन् 1947 में।

इस वाक्य में क्रम- संबंधी अशुद्धियाँ है I

a)

सही

b)

गलत

7.

इस चित्र के लिए शुद्ध वाक्य होगा।

a)

बच्चे सीढ़ियों को उतर रहे हैं।

b)

बच्चे सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं।

c)

बच्चों से सीढ़ियाँ उतर रही हैं।

d)

इनमें से कुछ भी नहीं

8.

उपर्युक्त चित्र के लिए अशुद्ध वाक्यों को चुनिए।

a)

रेलगाड़ी में बहुत भीड़ है।

b)

रेलगाड़ी में बहुत सारे लोग खड़े हैं।

c)

रेलगाड़ी में झुंड है।

d)

रेलगाड़ी में समूह है।

9.

शुद्ध वाक्य के विकल्प को चुनिए।

a)

मेरे को घर जाना है।

b)

मुझे घर जाना है।

c)

मैंने घर जाना है।

d)

मैं घर जाना है।

10.

अशुद्ध वाक्य के विकल्प को चुनिए।

a)

राम खत पढ़ रहा है।

b)

मीरा ने पत्र पढ़ा।

c)

श्याम ने चिट्ठी पढ़ा।

d)

नीलिमा ने चिट्ठी पढ़ी।