NEW
Font size
Worksheetsविशेषण
Total questions: 12
Worksheet time: 6mins
' वह सात दिन से बीमार है। ' वाक्य में विशेषण शब्द है -
वह
सात
दिन
बीमार
'लोहे का यह तराज़ू चार किलो का है।' वाक्य में चार किलो विशेषण का कौन सा भेद है ?
गुणवाचक
सार्वनामिक
परिमाणवाचक
संख्यावाचक
विशेषण शब्द किसकी विशेषता बताते हैं ?
संज्ञा की
वाक्य की
क्रिया की
'मैं पाँचवी कक्षा की छात्रा हूँ। ' में पाँचवी विशेषण का कौन सा भेद है ?
अनिश्चित संख्यावाचक
निश्चित संख्यावाचक
निश्चित परिमाणवाचक
' पाँच लीटर दूध '- किस विशेषण का उदाहरण है ?
परिमाणवाचक
संख्यावाचक
विशेषण के भेद होते हैं -
चार
पाँच
कौन -सा उदाहरण गुणवाचक विशेषण है ?
दस फूल
सुंदर फूल
रोहन मेधावी छात्र है - इसमें विशेष्य है।
रोहन
मेधावी
जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताई जाती है , उसे विशेष्य कहते हैं।
सही
गलत
दो, अनेक, कुछ - ये शब्द परिमाणवाचक के उदाहरण हैं।
सही
गलत
सार्वनामिक विशेषण को संकेतवाचक भी कहते हैं।
सही
गलत
गुण, दोष , रंग, रूप संबंधी विशेषता प्रकट करने वाले शब्द संख्यावाचक विशेषण होते हैं।
सही
गलत
