wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

पद परिचय

Total questions: 15

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

संज्ञा का पद परिचय देते समय निम्नलिखित में से क्या नहीं बताया जाता --

a)

संज्ञा का भेद

b)

संज्ञा का लिंग

c)

क्रिया का संज्ञा के साथ संबंध

d)

संज्ञा के काल का उल्लेख

2.

2- सर्वनाम का परिचय देते समय कौन-कौन सी बातें बताई जाती है--

a)

सर्वनाम का वाक्य

b)

सर्वनाम का काल

c)

सर्वनाम का वचन

d)

सर्वनाम का कारक

3.

रात में............ बारिश होती रही । क्रिया विशेषण से रिक्त स्थान की पूर्ति करें --

a)

अच्छी

b)

सुबह तक

c)

देर तक

4.

4- इस पुस्तक में अनेक चित्र है। 'अनेक' शब्द के पद परिचय चुनिए --

a)

विशेषण तथा चित्र विशेष्य

b)

विशेषण तथा बहुवचन

c)

क्रिया विशेषण

d)

जातिवाचक संज्ञा

5.

5- कोई व्यक्ति आपसे मिलने आया है। 'कोई' शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

विस्मयादिबोधक

b)

सर्वनाम तथा एकवचन

c)

सार्वनामिक विशेषण तथा व्यक्ति विशेष्य

d)

गुणवाचक विशेषण तथा व्यक्ति विशेष्य

6.

तुम इतना भी नहीं समझते। वाक्य में 'नहीं' शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

संबंधबोधक

b)

समुच्चयबोधक

c)

क्रिया विशेषण

d)

विस्मयादिबोधक

7.

राम को बार-बार घर की याद आती है । वाक्य में 'घर की'शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग एकवचन

b)

जाति वाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन

c)

संबंध कारक, राम का घर से संबंध

d)

क्रिया विशेषण ,याद आती क्रिया का स्थान

8.

दादाजी नवभारत टाइम पढ़ते हैं। वाक्य में 'दादाजी' शब्द का पद परिचय चुनिए

a)

जातिवाचक संज्ञा ,पुल्लिंग ,एकवचन

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्री लिंग ,बहुवचन

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुलिंग ,एकवचन

d)

विशेषण ,नवभारत विशेष्य

9.

चालक गाड़ी तेज चला रहा था। इस वाक्य में 'चला रहा था' शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

अकर्मक क्रिया , एकवचन ,स्त्रीलिंग

b)

सकर्मक क्रिया, एकवचन ,स्त्रीलिंग

c)

सकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग

d)

अकर्मक क्रिया ,एकवचन, पुल्लिंग

10.

धन के बिना कोई नहीं पूछता। इस वाक्य में 'के बिना' शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

समुच्चयबोधक ,दो वाक्यों को जोड़ रहा है

b)

संबंधबोधक, धन का तथा किसी का संबंध बता रहा है

c)

भाव वाचक संज्ञा ,संबंध कारक

d)

क्रिया विशेषण ,पूछता क्रिया की विशेषता

11.

मनुष्य केवल भोजन के लिए जी रहा है। इस वाक्य में 'मनुष्य' का पद परिचय चुनिए --

a)

गुणवाचक विशेषण, मनुष्य विशेष्य

b)

जाति वाचक संज्ञा, एकवचन,

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन

d)

जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन

12.

मैंने अभी रोटी नहीं खाई। इस वाक्य में 'मैंने' शब्द के पद परिचय के उचित विकल्प चुनिए --

a)

निजवाचक सर्वनाम, एकवचन ,पुल्लिंग

b)

पुरुषवाचक सर्वनाम , एकवचन

c)

पुल्लिंग , कर्ता कारक

d)

सार्वनामिक विशेषण,रोटी विशेष्य

13.

गांधी जी कहते थे कि सत्य की राह पर चलो। इस वाक्य में 'कि' शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

समुच्चयबोधक, दो वाक्यों को जोड़ रहा है

b)

संबंध बोधक, दो वाक्य में संबंध बता रहा है

c)

समानाधिकरण समुच्चयबोधक

d)

संयुक्त वाक्य तथा संयोजक शब्द

14.

अरे ! कितना सुंदर फूल है। वाक्य में 'अरे' शब्द का पद परिचय चुनिए --

a)

विस्मय सूचक विस्मयादिबोधक

b)

हर्ष सूचक विस्मयादिबोधक

c)

घृणा सूचक विस्मयादिबोधक

15.

उसने भी मेरी बात ध्यान पूर्वक सुनी। इस वाक्य में 'भी' शब्द का पद परिचय बताइए --

a)

सर्वनाम ,एक वचन ,पुल्लिंग

b)

निपात, वाक्य पर प्रभाव डाल रहा है

c)

गुणवाचक विशेषण, सुनना की विशेषता बता रहा है