wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

रस- प्रश्नोत्तरी

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

बीभत्स रस का स्थाई भाव है -

a)

क्रोध

b)

भय

c)

विस्मय

d)

जुगुप्सा

2.

'भाव जिसके हृदय में रहते हैं' उसे कहते हैं-

a)

आश्रय

b)

आलंबन

c)

उद्दीपन

d)

इनमें से कोई नहीं

3.

किस रस को रसराज कहा जाता है-

a)

वीर रस

b)

हास्य रस

c)

श्रृंगार रस

d)

शांत रस

4.

मन रे तन कागद का पुतला

लागै बूंद विनसि जाय छिन में,

गरब करें क्या इतना।। इन पंक्तियों में कौन सा रस है-

a)

भक्ति रस

b)

शृंगार रस

c)

करुण रस

d)

शांत रस

5.

करुण रस का स्थायी भाव क्या है-

a)

हास्य

b)

उत्साह

c)

शोक

d)

रति

6.

शांत रस का स्थायी भाव क्या है-

a)

निर्वेद

b)

रति

c)

श्रृंगार

d)

ग्लानि

7.

जुगुप्सा किस रस का सरदारी भाव है -

a)

रौद्र रस

b)

वीभत्स रस

c)

अद्भुत रस

d)

करुण रस

8.

वीर रस का स्थायी भाव है -

a)

रति

b)

उत्साह

c)

अद्भुत

d)

क्रोध

9.

किस रस का स्थायी भाव विस्मय है-

a)

हास्य रस

b)

शांत रस

c)

अद्भुत रस

d)

वीभत्स रस

10.

संचारी भावों की संख्या कितनी है -

a)

9

b)

11

c)

33

d)

10

11.

'रे नृप बालक कालबस बोलत मोहि न संभाल ।

धनुहीं हम त्रिपुरारी धनु बिदित सकल संसार।।'

पंक्तियों में निहित रस है-

a)

रौद्र रस

b)

वीर रस

c)

भयानक रस

d)

भक्ति रस

12.

सोभित कर नवनीत लिए

घुटुरुन चलत रेनु तन मंडित, मुख दधि लेप किए।।

पंक्तियों में कौन सा रस है-

a)

शृंगार रस

b)

भक्ति रस

c)

वात्सल्य रस

d)

अद्भुत रस

13.

अनुभाव कितने प्रकार के हैं-

a)

2

b)

4

c)

8

d)

10

14.

रस के अवयव हैं-

a)

स्थाई भाव

b)

अनुभाव और विभाव

c)

संचारी भाव

d)

उपरोक्त सभी

15.

'हास' किस रस का स्थायी भाव है

a)

हास्य रस

b)

करुण रस

c)

वीर रस

d)

भयानक रस

16.

शृंगार रस के कितने प्रकार होते हैं -

a)

2

b)

4

c)

6

d)

9

17.

मेरे हृदय के हर्ष हा !

अभिमन्यु अब है कहां ?

उक्त पंक्ति में कौन सा रस है-

a)

वीर रस

b)

करुण रस

c)

हास्य रस

d)

शांत रस

18.

भयानक रस का स्थायी भाव है-

a)

उत्साह

b)

भय

c)

करुणा

d)

दया

19.

'मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई जाके सिर मोर मुकुट मेरो पति सोई'

पंक्ति में कौनसा रस है-

a)

भक्ति रस

b)

वात्सल्य रस

c)

अद्भुत रस

d)

वीर रस

20.

अधोलिखित में से कौन सा संचारी भाव नहीं है-

a)

हर्ष

b)

चपलता

c)

क्रोध

d)

रति