NEW
Font size
Worksheetsरचना के आधार पर वाक्य भेद
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
१) जब असफल हो गए तो, शोक करना व्यर्थ है ?
संयुक्त
सरल
मिश्र
आज्ञावाचक
२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ ।
संयुक्त
संकेत वाचक
विधान वाचक
मिश्र
३) जब संकट आ जाए तो घबराना उचित नहीं ?
संयुक्त
सरल
मिश्र
आज्ञार्थक
४) जब तक विन्ध्वंस नहीं होता तब तक नव-निर्माण नहीं हो सकता ?
संयुक्त
सरल
मिश्रित
तीनों में से कोई नहीं
५) यदि पुस्तक होती तो श्याम अवश्य पढ़ता
सरल
संयुक्त
संकेत वाचक
मिश्रित
६) परिवार की शोभा वही बढ़ा सकता है, जो सबका चहेता हो
इच्छावाचक
सरल
मिश्रित
संयुक्त
७) जो पक्षी आकाश में विचरण करते हैं वे बड़े भले लगते हैं
मिश्रित
सरल
संयुक्त
विस्मयादिबोधक
८) मैंने उसे पढ़ाया और नौकरी दिलाई
सरल
संयुक्त
मिश्रित
आज्ञावाचक
९) जैसे ही चाँद निकला, वैसे ही अंधकार दूर हो गया
समुच्चयबोधक
सरल
संयुक्त
मिश्रित
१०) जो परिश्रम करते हैं वे विद्यार्थी सदा सफल होते हैं
संयुक्त
संकेतवाचक
मिश्रित
सरल
सार्थक शब्दों का व्यवस्थित समूह जिससे आपेक्षित अर्थ प्रकट होता है क्या कहलाता है ?
वाक्य
पाठ
अनुराग
सभी
रावण तीनों लोकों का स्वामी बनना चाहता था |
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्रित वाक्य
वह प्रतिदिन घर का कार्य करने के बाद भी समय पर कार्यालय पहुँचती है |
मिश्रित वाक्य
संयुक्त वाक्य
सरल वाक्य
उसने अपने भाई का खाना खाया।
मिश्र वाक्य में परिवर्तन करे -
उसने वह खाना खाया उसके भाई का था।
उसने वह खाना खाया जो उसके भाई का था।
खाना वह खाया जो उसके भाई का था।
गरीब को लूटने के अतिरिक्त उसने उसकी हत्या भी कर दी।
सयुंक्त वाक्य में परिवर्तन करे -
उसने न केवल गरीब को लूटा, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।
उसने न केवल गरीब को लूटा, और उसकी हत्या भी कर दी।
उसने न केवल गरीब को लूटा, उसकी हत्या भी कर दी।
