wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी व्याकरण

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

निम्न में से तत्सम शब्द है।

a)

मुँह

b)

पत्ता

c)

दिवस

d)

हाथ

2.

निम्न में से देशज शब्द नहीं है।

a)

लोटा

b)

डिबिया

c)

जूता

d)

किताब

3.

योगरूढ़ पहचानिए।

a)

लंबोदर

b)

भोजन

c)

हवाईजहाज़

d)

रेलगाड़ी

4.

अविकारी शब्द है।

a)

कलियाँ

b)

इसलिए

c)

खिलाड़ी

d)

तुम

5.

अंधकार का पर्यायवाची है।

a)

कंचन

b)

तिमिर

c)

सहोदर

d)

कृपाण

6.

सुधा किसका पर्यायवाची है ?

a)

अंशु

b)

अश्म

c)

समीर

d)

अमिय

7.

पावक का समानार्थी शब्द है।

a)

अजर

b)

अनिल

c)

अनल

d)

अखिल

8.

विलोम शब्दों के गलत जोड़े को पहचानिए।

a)

सौभाग्य-दुर्भाग्य

b)

उपकार-अनुपकार

c)

उदार-अनुदार

d)

आलस्य-स्फूर्ति

9.

जिसका कोई शत्रु नहीं होता उसे ................कहते हैं।

a)

अजातशत्रु

b)

अज्ञातशत्रु

c)

अजेय

d)

दुर्जेय

10.

मेरे देखते ही देखते वह पतंग.....................................।

a)

आपे से बाहर हो गई।

b)

आकाश से बातें करने लगी।

c)

आसमान सिर पर उठाने लगी।

d)

अंगारों से खेलने लगी।

11.

सैनिकों ने रणभूमि में अद्भुत साहस दिखाकर हम देशवासियों पर ...............

a)

आँच तक नहीं आने दी।

b)

जूँ तक नहीं रेंगने दी।

c)

आसमान तक नहीं टूटने दिया।

d)

पर्दा तक नहीं पड़ने दिया ।

12.

कर को नहीं कह सकते हैं।

a)

किरण

b)

सूँड़

c)

वंश

d)

टैक्स

13.

सतलुज है।

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा

d)

समूहवाचक संज्ञा

14.

मिलना की भाववाचक संज्ञा नहीं बनेगी।

a)

मिलन

b)

मिले

c)

मेल

d)

मिलाप

15.

महीनों तथा दिनों के नाम होते हैं।

a)

पुल्लिंग

b)

स्त्रीलिंग

c)

नपुंसकलिंग

d)

इनमें से कोई नहीं।

16.

सदैव स्त्रीलिंग शब्द है।

a)

पक्षी

b)

मच्छर

c)

चील

d)

खरगोश

17.

हिंदी भाषा में कितने वचन होते है ?

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

18.

पक्का का बहुवचन होगा।

a)

पक्की

b)

पक्कें

c)

पके

d)

पक्के

19.

हम बहुवचन का प्रयोग करते हैं।

a)

भाववाचक संज्ञा के लिए

b)

आकाश के लिए

c)

आदर देने के लिए

d)

संज्ञा अथवा सर्वनाम के लिए

20.

सदा एकवचन शब्द है।

a)

हस्ताक्षर

b)

प्राण

c)

दर्शन

d)

दही