wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

George Pancham Ki Naak MCQ

Total questions: 37

Worksheet time: 19mins

Name
Class
Date
1.
जार्ज पंचम की नाक के लिए हथियार बंद पहरेदार क्यों नियुक्त किए गए थे ?
a)
जार्ज पंचम की नाक बहुत सुंदर थी
b)
कुछ लोग उसकी नाक तोड़ देना चाहते थे
c)
वे जार्ज पंचम को इंग्लैंड भेजना चाहते थे
d)
वे नाक को दोबारा बनवाना चाहते थे
2.
लोगों ने अग्रेजों की लाटों को कहाँ पहुँचाया ?
a)
चिड़ियाघर में
b)
अजायबघर में
c)
नहर में
d)
यमुना को समर्पित किया
3.
भारतीय अधिकारियों की परेशानी का कारण क्या था?
a)
रानी आए और नाक न हो
b)
रानी का स्वागत किस प्रकार करें
c)
रानी की आगवानी कौन करे
d)
रानी को कहाँ ठहराया जाए
4.
दिल्ली में फौरन हाजिर होने का हुक्म किसे दिया गया ?
a)
चित्रकार को
b)
नाटककार को
c)
मिस्त्री को
d)
मूर्तिकार को
5.
किन फाइलों की छानबीन की गई?
a)
सार्वजनिक विभाग की
b)
दिल्ली नगर निगम की
c)
पुरातत्त्व विभाग की
d)
गृह मंत्रालय की
6.
पहली बार दरवाजे बंदकर मूर्तिकार ने क्या सुझाव दिया?
a)
नेताओं की मूर्ति से नाक उखाड़कर जार्ज पंचम की मूर्ति पर लगाने का
b)
नकली नाक लगाने का
c)
प्लास्टिक की नाक लगाने का
d)
अजायबघर में पड़ी मूर्ति की नाक इस पर लगाने का
7.
बिहार में सेक्रेटेरिएट पर झंडा फहराने को लेकर बच्चे कब शहीद हुए थे?
a)
सन् 1932 में
b)
सन् 1935 में
c)
सन् 1930 में
d)
सन् 1942 में
8.
अंत में मूर्तिकार ने कैसी नाक लगाने का सुझाव दिया?
a)
पत्थर की नाक
b)
जिंदा नाक
c)
प्लास्टिक की नाक
d)
लाख की नाक
9.
अखबारों में क्या खबर छपी ?
a)
नाक के लिए पत्थर नहीं मिला
b)
नाक लग गई है
c)
नाक का मसला हल हो गया है
d)
रानी का आगमन टल गया है
10.
मूर्ति के आसपास के तालाब में पानी क्यों भरा गया ?
a)
ताकि नाक सूखने न पाए
b)
ताकि कोई नाक तक पहुँचने न पाए
c)
ताकि नाक दूर से स्पष्ट दिखाई न दे
d)
ताकि उनकी पोल न खुल जाए
11.
‘जार्ज पंचम की नाक’ में किस पर व्यंग्य किया गया है?
a)
रानी एलिजाबेथ पर
b)
सरकारी तंत्र पर
c)
रानी के दर्जी पर
d)
भारतीयों की मेहमान नवाजी पर
12.
‘जार्ज पंचम की नाक’ व्यंग्य में किस विदेशी के भारत आने की चर्चा हो रही है ?
a)
जार्ज डब्ल्यू बुश
b)
जार्ज पंचम
c)
रानी एलिजाबेथ
d)
राजकुमारी डायना
13.
किस चीज को लेकर दिल्ली में तहलका मचा था ?
a)
जार्ज पंचम की नाक को लेकर
b)
एलिजाबेथ के कुत्ते को लेकर
c)
एलिजाबेथ के सूट को लेकर
d)
इनमें से कोई नहीं
14.
अंत में मूर्तिकार ने नाक के लिए क्या सुझाव दिया ?
a)
किसी भारतीय नेता की नाक लगा दी जाए
b)
जिंदा नाक लगा दी जाए
c)
प्लास्टिक की नाक बनवाकर लगा दी जाए
d)
पत्थर की नाक बनवा दी जाए
15.
जार्ज पंचम की नाक को लेकर सरकारी तंत्र की बदहवासी उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है ?
a)
उनके स्वाभिमान को
b)
आज़ादी की मानसिकता
c)
गुलामी की मानसिकता
d)
विदेश जाने के लिए जुगाड़ की मानसिकता
16.
रानी एलिजाबेथ के दर्जी की परेशानी का क्या कारण था ?
a)
उसे रानी के योग्य अच्छा कपड़ा नहीं मिल रहा था
b)
वह समझ नहीं पा रहा था कि रानी कौन-सा सूट कब पहने
c)
इंग्लैंड के मौसम और भारत के मौसम में काफी अंतर था
d)
इनमें से कोई नहीं
17.
‘इंग्लैंड के अखबारों की कतरनें हिन्दुस्तानी अखबार में अगले दिन चिपकी नज़र आती थीं’ आशय स्पष्ट कीजिए ?
a)
भारतीय उस समय दूसरे अखबारों की कतरनों से अखबार तैयार करते थे ।
b)
भारतीय अखबार खबरें चुराकर छापते थे
c)
जो खबर इंग्लैंड के अखबार में छपती थी अगले दिन वह खबर भारतीय अखबारों में छप जाती थी
d)
एलिजाबेथ ने अखबार वालों को प्रचार करने के लिए कहा था
18.
नाक किसका द्योतक होती है ?
a)
मान-सम्मान या प्रतिष्ठा का
b)
गुलामी की
c)
गुलामी की मानसिकता की
d)
गुस्से की
19.
नई दिल्ली में सब था …………. सिर्फ नाक नहीं थी।’ कथन का आशय बताइए ?
a)
नई दिल्ली में कोई विकास नहीं हो रहा था
b)
नई दिल्ली में नेताओं ने सम्मान तक पर रखकर एलिजाबेथ की अगवानी की
c)
नई दिल्ली में मूर्तियों की नाक गायब हो गई थी
d)
भारत में सब सुविधाएँ थीं पर मान-सम्मान नहीं था
20.
रानी के सूट पर कितना खर्चा आया था ?
a)
करीब सौ पौंड
b)
दो सौ पौंड
c)
तीन सौ पौंड
d)
चार सौ पौंड
21.
इमारतों ने किस प्रकार श्रृंगार किया ?
a)
हसीनाओं की तरह
b)
नाजनीनों की तरह
c)
महिलाओं की तरह ।
d)
नौटंकी वालों की तरह
22.
जार्ज पंचम की नाक व्यंग्य में कब की घटना का उल्लेख
a)
सन् 1947 की
b)
लार्ड डलहौजी के समय की
c)
सन् 1942 की
d)
इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ के भारत आगमन की
23.
रानी एलिजाबेथ का दर्जी क्यों परेशान था ?
a)
रानी के कपड़ों की नाप खो गई थी
b)
उनके लिए अच्छा कपड़ा नहीं मिल रहा था
c)
हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और नेपाल के दौरे पर रानी क्या पहनेगी, यह सोचकर
d)
उसको भारत के मौसम की जानकारी नहीं थी
24.
दिल्ली में सब कुछ था परन्तु ……….. ?
a)
नाक नहीं थी
b)
जार्ज पंचम की लाट नहीं थी
c)
ईमानदारी नहीं थी
d)
चापलूसी नहीं थी
25.
देखते ही देखते सड़कें कैसी हो गईं ?
a)
काली
b)
हसीन
c)
जवान
d)
जर्जर
26.
मूर्तिकार यों तो कलाकार था, पर ……………
a)
होनहार था
b)
पैसे से लाचार था
c)
ईमानदार था
d)
दुनियादारी से बेखबर था
27.
रानी एलिजाबेथ के सूट के बारे में कैसी खबरें छप रही थीं ?
a)
रानी ने एक ऐसा हलके नीले रंग का सूट बनवाया है जिसका रेशमी कपड़ा हिंदुस्तान से मँगवाया गया है
b)
रानी ने हल्के पीले रंग का सूट बनवाया है
c)
सूट पर पांच सौ पौंड खर्च आया है।
d)
उसका कपड़ा जर्मनी से मँगवाया है
28.
जॉर्ज पंचम की नाक पाठ के लेखक का नाम बताये ?
a)
शिवपूजन सहाय
b)
कमलेश्वर
c)
प्रेमचंद
d)
अजय
29.
कमलेश्वर का जनम कब और कहाँ हुआ था ?
a)
1935 मैनपुरी में (बिहार)
b)
1987 मैनपुरी में (राजस्थान)
c)
1932 मैनपुरी में (उत्तर प्रदेश)
d)
1936 मैनपुरी में (बंगाल)
30.
कमलेश्वर ने इनमे से कोनसा पुरस्कार प्राप्त किया ?
a)
साहित्य अकादमी
b)
ज्ञानपीठ
c)
व्यास सम्मान
d)
उर्दू अकादमी
31.
कमलेश्वर को भारत सर्कार ने किस्से अलंकृत किया ?
a)
पद्म श्री
b)
पद्म विभूषण
c)
पद्म भूषण
d)
इनमे से सभी
32.
कोनसे शहर की कायापलट रानी के आने से होने लगी ?
a)
दिल्ली
b)
कलकत्ता
c)
मद्रास
d)
बंगलोर
33.
नाज़नीन का क्या अर्थ है ?
a)
मान सम्मान
b)
प्रतिष्ठा
c)
कोमलांगी
d)
इनमे से सभी
34.
शाही लाटो की नाकों की लिए क्या होता रहा हे ?
a)
पहरेदारी
b)
संघर्ष
c)
युद्ध
d)
जिहाद
35.
जॉर्ज पंचम की किस स्थान पर स्थित लाट की नाक गायब हुई थी ?
a)
इंडिया गेट
b)
ताज महल
c)
हवामहल
d)
चांदनी चौक
36.
जॉर्ज पंचम की खोयी नाक का नाप किसने लिया ?
a)
सभापति
b)
मूर्तिकार
c)
दर्ज़ी
d)
रानी
37.
बिहार सेक्रेट्रिएट के सामने बच्चे कब शहीद हुए थे ?
a)
1942 में
b)
1957 में
c)
1962 में
d)
1952 में