Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Hindi

Total questions: 75

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.
टिप्पस लगाना - मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
a)
रिश्वत देना
b)
निशाना लगाना
c)
शिफारिश करवाना
d)
झूठी बातें मिलाना
2.
गूलर का फूल होना - मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
a)
व्यर्थ की बात कहना
b)
कभी भी दिखाई न देना
c)
स्पष्ट दिखाई देना
d)
कभी-कभी दिखाई देना
3.
पानी पीकर पर पूछना - के अर्थ के लिए सही मुहावरा क्या है।
a)
विपरीत काम करना
b)
अनोखा काम करना
c)
आराम से विचार करन
d)
काम निकलने के बाद सोचना
4.
न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी - के अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति क्या है?
a)
काम न करने के लिए असंभव बहाने बनाना
b)
अच्छी व्यवस्था न हो पाना
c)
प्रकाश के अभाव में नृत्य न होना
d)
नौ मन तेल का दीपक जलाने पर ही राधा नाचती है
5.
थोथा चना बाजै घना - लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
a)
खाद्य पदार्थों में मिलावट
b)
चने में घुन लगना
c)
अल्पज्ञ सदैव डींग हाँकता है
d)
घुना हुआ चना भी मूल्यवान होता है
6.
अंतरिक्ष जाने से पहले(1)/ उन्होंने पृथ्वी के अपने दोनों प्रतिनिधि (य)/ निर्देश दिया कि वे (र)/ शीघ्र इस मामले को समाप्त करें (ल)/ राज मयूर एवं उलूक को (व)/ और ततैया पर अनुशासनिक कार्यवाही करें। (6) - वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य ल र व
b)
र ल व य
c)
य व र ल
d)
र य व ल
7.
समाज सुधार के वर्तमान आंदोलनों (1)/ के बीच जिस प्रकार सच्ची अनुभूती (य)/ द्वारा प्रेरित साहसी और स्वार्थी (र)/ से प्रेरित उच्चाशय और गम्भीर पुरुष (ल)/ पाए जाते हैं उसी प्रकार तुच्छ मनोवृत्तियों (व)/ भी बहुत मिलते हैं। (6) - वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र, य, ल, व
b)
य, ल, व, र
c)
व, ल, र, य
d)
य, र, ल, व
8.
लाला लाजपतराय (1)/ शिशु को पालो, बालक की रक्षा करो और वयस्क को स्वतंत्रता दो (य)/ आर्थिक परिदृश्य पर (र) / का प्रसिद्ध वक्तव्य (ल)/ पूर्ण रूप से हमारे भूत और वर्तमान (व)/ खरा उतरता है। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य, ल, व, र
b)
ल, य, व, र
c)
र,य,व,ल
d)
य, र, व, ल
9.
प्रभाकर' जी की प्रतिभा (1) / कि वे यह भली-भाँति समझ जाते हैं (य) / समस्त प्रभाव को आकर्षक बना सकता है (र)/ इतनी तीव्र और कुशाग्र है(ल)/ कि कौन-सा शब्द वाक्य के (व)/ और कौन-सा नहीं। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
ल,य, व, र
b)
य, ल, व, र
c)
व, ल, र, य
d)
व, य, र, ल
10.
विदेशी कई कारणों से (य)/ इतिहास के दौरान (र)/ हमारे देश में आते रहे हैं (ल)/ भारत के दीर्घ (व) - वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
ल व र य
b)
ल य व र
c)
व र य ल
d)
र य व ल
11.
विज्ञान के ऐसे बहुराष्ट्रीय उद्योग के (1) / खासकर ल्योतार ने कहा है कि विज्ञान की (य)/ वैधता यदि उसी में खोजी जाएगी (र) / उत्तर- आधुनिक विचारकों ने (ल) / भयावह, निरंकुश एवं हिंसक विकास को देखते ही (व) / तो फिर मनुष्य अपनी वैधता को खो देगा। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
व य ल र
b)
य ल व र
c)
व ल य र
d)
य व र ल
12.
ऐसे समय जब समाज के (1)/ मानव- सम्बन्धो के पिंजड़े में पंख (य) / बहुसंख्यक लोगों का जीवन इन (र)/ लिये आतुर हो उठे , उस समय कवि का प्रजापति रूप (ल) / फड़फड़ाने लगे, सीकचें तोड़कर बाहर उड़ने के (व) / और भी स्पष्ट हो उठता है। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
व र ल य
b)
र य ल व
c)
व य ल र
d)
र य व ल
13.
यह ठीक है (1)/ किन्तु यह कहना गलत होगा (य)/ शिक्षण के उत्तरदायित्व का निर्वाह ठीक से नहीं कर रहे हैं (र) / कि सभी शिक्षक अपने को केवल वेतन भोगी मानते हुए (ल) / कि कुछ शिक्षक दलगत राजनीति के चंगुल में फंसकर (व) / विद्यार्थियों के शैक्षिक और नैतिक विकास में योग नहीं दे रहे हैं। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
व र ल य
b)
व य र ल
c)
र ल व य
d)
र व य ल
14.
शुद्ध कविता से आशय (1)/ है जिसमें कल्पना और भाव का समन्वय (य)/ का निषेध नहीं , तो उसके प्रति (र) / तो रहता है, किन्तु जहाँ विचार तत्व (ल)/ केवल सौन्दर्यानुभूति जगाने वाले भाव - चित्रों से (व)/ कोई आग्रह भी नहीं होता। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य ल र व
b)
ल य व र
c)
व य ल र
d)
ल व य र
15.
परीक्षा से पूर्व (1) / मुख्य बिंदुओं की (य) / दत्त अध्ययन कार्य के (र) / टिप्पणियों का सार तैयार करना (ल)/ पढ़ते समय (व)/ बहुत ही महत्वपूर्ण है। (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बीच वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
ल र व य
b)
य र व ल
c)
ल व य र
d)
व र य ल
16.
उत्कर्ष - का पर्यायवाची है : -
a)
खींचना
b)
कृषि-कार्य
c)
उन्नति
d)
उठना
17.
कीचड़ - का पर्यायवाची है : -
a)
पंकज
b)
रक
c)
पंक
d)
पंकिल
18.
वानर - किसका पर्यायवाची है?
a)
प्लवग
b)
हरि
c)
कुक्कुट
d)
कपि
19.
चपला - किसका पर्यायवाची नहीं है?
a)
बिजली
b)
तड़ित
c)
दामिनी
d)
लक्ष्मी
20.
तैयार- किसका पर्यायवाची नहीं है?
a)
प्रस्तुत
b)
उद्यत
c)
तत्पर
d)
पका हुआ
21.
गृहीत - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
ग्रहण
b)
विराग
c)
त्याग
d)
त्यक्त
22.
तामसी - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
सादा
b)
सरल
c)
निरामिष
d)
सात्विक
23.
दुष्प्रवृत्ति - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
कठोरता
b)
कृपणता
c)
दृढ़ता
d)
सद्वृत्ति
24.
बंधन - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
अबंधन
b)
प्रबंधन
c)
मोक्ष
d)
त्याग
25.
दुर्बुद्धि - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
कुबुद्धि
b)
सद्बुद्धि
c)
तीव्रबुद्धि
d)
मंदबुद्धि
26.
जो कभी तृप्त न हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
प्यासा
b)
अतृप्त
c)
अघोरी
d)
भूखा
27.
जिसकी आयु लम्बी हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
अजर-अमर
b)
दीर्घायु
c)
चिरंजीव
d)
सौभाग्यशाली
28.
जो इस संसार की वस्तु न हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
लौकिक
b)
पारलौकिक
c)
अचर
d)
अलौकिक
29.
जिसमें सबकी सम्मति हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
सहमति
b)
सम्मानीय
c)
सर्वसम्मत
d)
सर्वज्ञ
30.
जिसके विषय में कोई विवाद न हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
विवादग्रस्त
b)
निर्विकल्प
c)
निर्विरोध
d)
निर्विवाद
31.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
धरती के अंचल में बहने वाली नदी
b)
निरन्तर प्रवाहित हो रही है
c)
सतत् आगे बढ़ रही है।
d)
कोई त्रुटि नही
32.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
शरीर के लिए साँस का आना- जाना
b)
जितना आवश्यक है जितना ही मनुष्य के जीवन
c)
के लिए संस्कृति
d)
कोई त्रुटि नही
33.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
साहित्य समाज का दर्पण है
b)
तथा साहित्य और जीवन में
c)
घोर सम्बन्ध है।
d)
कोई त्रुटि नही
34.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
रायपुर रेडियो स्टेशन से
b)
यह समाचार बताया गया कि
c)
एक बालिका का अपहरण हो गया है।
d)
कोई त्रुटि नही
35.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
मैं खाने बैठा हूँ
b)
मेरे लिए खाना लाओ
c)
क्योंकि मुझे भूख लगी है।
d)
कोई त्रुटि नही
36.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
जब भूमि पर रहने वाले लोग में यह भाव उत्पन्न होता है
b)
कि यह पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र
c)
तभी राष्ट्र- निर्माण की भावना हमारे ह्यदय में अंकुरित होती है।
d)
कोई त्रुटि नही
37.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
मानव अपने ज्ञान से
b)
जैसे सोचता-विचारता है
c)
उसी के अनुसार कर्म करता है।
d)
कोई त्रुटि नही
38.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
वे सब प्रकार के दोषों से विहीन हैं।
b)
वे सब दोषों से हीन हैं।
c)
वे सब प्रकार के दोषों से मुक्त हैं।
d)
वे सभी ही दोषों से मुक्त हैं।
39.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
मैं सारी रात भर जागता रहा।
b)
मैं पुरी रात भर जागता रहा।
c)
मैं सारी रात जागता रहा।
d)
मैं पूरी रात जागता रहा।
40.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
उसने मिष्टान्न खरीदा
b)
भोजन बहुत गरिष्ट था
c)
पन्तजी की षष्ठिपूर्ति पर 'रूपाम्बरा' कृति भेंट में दी गयी
d)
आप ते अन्तर्ध्यान हो गये
41.
वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है?
a)
र्निजीव
b)
निरजीव
c)
निर्जीव
d)
निज्रीव
42.
वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है?
a)
र्फुतीला
b)
फुर्तीला
c)
फुर्तिला
d)
फुर्तला
43.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द एकवचन नहीं है?
a)
आग
b)
हवा
c)
वर्षा
d)
समाचार
44.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण दीर्घ स्वर है?
a)
आ
b)
उ
c)
ए
d)
ऐ
45.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण तालव्य व्यंजन है?
a)
ष
b)
त
c)
च
d)
ट
46.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण अंतस्थ व्यंजन है?
a)
य
b)
ष
c)
थ
d)
फ
47.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण उति्क्षप्त व्यंजन है?
a)
द
b)
ड़
c)
न
d)
प
48.
निम्नलिखित में कौन ' तत्सम' शब्दों की जोड़ी नहीं है?
a)
कर्म-विद्या
b)
दधि- भात
c)
मत्स्य- मृग
d)
ज्ञान-क्षेत्र
49.
निम्नलिखित में से तत्सम शब्द क्या है?
a)
साँप
b)
चिन्ह
c)
वीणा
d)
विस्मय
50.
निम्नलिखित में से तद्भव शब्द क्या है?
a)
संयम
b)
जन्म
c)
लवण
d)
इनमें से कोई नहीं
51.
ब्रह्माण्ड - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
ब्रह्मान+ ड
b)
ब्रह+ मांड
c)
ब्रह्मा + अंड
d)
ब्रह्माण+ अंड
52.
वनौषधि - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
वनम् + औषधि
b)
वन+ औषधि
c)
वनः + औषधि
d)
वनो+ औषधि
53.
प्रश्नोत्तर- का संधि विच्छेद क्या है?
a)
प्रश्न+वोत्तर
b)
प्रश्न + इतर
c)
प्रश्न+उत्तर
d)
प्रश्नो+ त्तर
54.
फुलवाड़ी - में कौन सा समास है?
a)
कर्मधारय
b)
बहुव्रीहि
c)
तत्पुरुष
d)
अव्ययीभाव
55.
शांतिपुत्र - में कौन सा समास है?
a)
अधिकरण तत्पुरुष
b)
सम्बन्ध तत्पुरुष
c)
संप्रदान तत्पुरुष
d)
अपादान तत्पुरुष
56.
वह पढ़ रहा है।' वाक्य में है-
a)
सामान्य वर्तमान
b)
संदिग्ध वर्तमान
c)
अपूर्ण वर्तमान
d)
इनमें से कओई नहीं
57.
निम्नलिखित में कौन सा वर्ण 'अघोष' है?
a)
अ
b)
ज
c)
ह
d)
स
58.
क्ष' ध्वनि किसके अन्तर्गत आती है?
a)
मूल स्वर
b)
घोष वर्ण
c)
संयुक्त वर्ण
d)
तालव्य
59.
वर्णमाला में संयुक्त स्वर कौन से हैं?
a)
अ, आ
b)
इ,ई
c)
ऐ, औ
d)
ज,झ
60.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द बहुवचन नहीं है?
a)
दर्शन
b)
हस्ताक्षर
c)
जनता
d)
बाल
61.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द एकवचन नहीं है?
a)
हवा
b)
वर्षा
c)
आग
d)
समाचार
62.
पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए-
a)
संतान
b)
विजय
c)
शक्कर
d)
वर्णन
63.
हिन्दी में शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर होता है?
a)
संज्ञा
b)
सर्वनाम
c)
क्रिया
d)
प्रत्यय
64.
पीड़ित' शब्द क्या है?
a)
संज्ञा
b)
सर्वनाम
c)
विशेषण
d)
क्रियाविशेषण
65.
निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण अव्यय चुनिए-
a)
कुत्ता भौंक रहा है
b)
राम खाना खा रहा है
c)
अधिक मत बोलो
d)
राधा रातभऱ जागती रही
66.
कौन-सा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है-
a)
पैगम्बर
b)
बेगम
c)
चेचक
d)
बारूद
67.
उपवाक्य पहचानिए- " वह आदमी जो कल आया था, आज भी आया है।"
a)
संज्ञा उपवाक्य
b)
विशेषण उपवाक्य
c)
क्रिया विशेषण उपवाक्य
d)
क्रिया उपवाक्य
68.
इनमें से कर्म का विशेषण कौन सा है?
a)
कर्म
b)
कार्मिक
c)
कर्मठ
d)
कार्य
69.
वह अपना कर्तव्य कर रहा है- यह वाक्य किस काल में है?
a)
सामान्य वर्तमान काल
b)
तात्कालिक वर्तमान काल
c)
भविष्यत् काल
d)
भूतकाल
70.
सेवक' शब्द का भाववाचक संज्ञा लिखिए-
a)
सेविका
b)
सेवकाई
c)
सेवक
d)
सेवका
71.
सत्य और अहिंसा का ........ सम्बन्ध है। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
भीषण
b)
विकट
c)
घनिष्ठ
d)
निकट
e)
72.
सैनिक तीर, तलवार आदि...... से सुसज्जित थे। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
शास्त्रों
b)
अस्त्र-शस्त्रों
c)
शस्त्रों
d)
अस्त्रों
73.
....... सरोवर के जल में ही खिलता है। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
मनसिज
b)
मनोज
c)
अम्बुज
d)
मलयज
e)
74.
प्रायः लोग ........ से पत्रोत्तर का कारण समयाभाव बताते हैं। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
अवलम्ब
b)
विलम्ब
c)
आलम्ब
d)
अविलम्ब
75.
भाषा का प्रसार बहुत व्यापक रूप से होता है जबकि बोली का क्षेत्र...... होता है। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
सीमित
b)
रेखांकित
c)
निर्धारित
d)
निश्चित