wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

समेकित हिंदी प्रश्नावली

Total questions: 40

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.
पारिवारिक शब्द में प्रत्यय है |
a)
परि + वारिक
b)
परिवा + रिक
c)
परिवार + इक
d)
पारिवा + इक
2.

.......... आया था ...... चला जाएगा ।

a)

मैं- तुम

b)

हम -सब

c)

यह - जो

d)

जो-वो

3.

.... सिवा .... इस दुनिया में कोई नहीं है ।

a)

क्या-तुम

b)

हम- आप

c)

उसके- इसके

d)

आपके- मेरा

4.

जिस शब्द से किसी काम का करना या होना प्रकट हो उसे कहते है|

a)

संज्ञा

b)

क्रिया

c)

सर्वनाम

d)

कारक

5.

संयुक्ताक्षर 'श्र' निम्न में से किसके मिलने से बनता है ?

a)

श् + र

b)

स् + र

c)

ष् + र

6.

संयुक्ताक्षर 'क्ष' निम्न में से किसके मिलने से बनता है ?

a)

क् +ष

b)

क् + श

c)

क् + स

7.

निम्नलिखित शब्दों में के कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? सही विकल्प चुनिए।


प्रोत्साहित

a)

प्रो

b)

प्र

c)

पर

d)

परो

8.

निम्नलिखित शब्दों में के कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? सही विकल्प चुनिए। दुरुपयोग

a)

दु

b)

दुः

c)

दुर्

d)

दूर्र

9.

निम्नलिखित शब्दों में के कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? सही विकल्प चुनिए। अनुवाद

a)

b)

अन

c)

अनु

d)

अन्न

10.

निम्नलिखित शब्दों में के कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? सही विकल्प चुनिए। उन्नत

a)

उत

b)

उत्

c)

उन

d)

उन्

11.

निम्नलिखित शब्दों में के कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? सही विकल्प चुनिए। प्रत्येक

a)

प्र

b)

प्रति

c)

पर

d)

प्रा

12.

निम्नलिखित शब्दों में के कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? सही विकल्प चुनिए। सुरक्षित

a)

b)

सुर

c)

सु

d)

सुर्

13.

उत्कृष्ट शब्द में उपसर्ग पहचानिए।

a)

उत्

b)

उत

14.

उपसर्ग शब्द के आरंभ में आते हैं।

a)

सही

b)

गलत

15.

प्रत्यय सहायक होते हैं _

a)

वर्ण की रचना करने में

b)

शब्द की रचना करने में

c)

वाक्य की रचना करने में

d)

पद की रचना करने में

16.

प्रत्यय के कितने भेद है?

a)

पाँच

b)

चार

c)

दो

d)

एक भी नहीं

17.

क्रिया के मूल रूप में जुड़नेवाले प्रत्यय क्या कहलाते है?

a)

कृत प्रत्यय

b)

कृदंत प्रत्यय

c)

तद्धित प्रत्यय

d)

तद्धितांत प्रत्यय

18.

"आवट" प्रत्यय का प्रयोग किस शब्द के साथ होगा?

a)

पढ़

b)

दौड़

c)

लिख

d)

सबके साथ

19.

तद्धित प्रत्यय का प्रयोग किन शब्दों के साथ किया जाता है?

a)

संज्ञा

b)

क्रिया

c)

अव्यय

d)

सबके साथ

20.

"इक" प्रत्यय का प्रयोग किन किन शब्दों के साथ हो सकता है?

a)

सोना ,ईमान

b)

उड़ ,गाड़ी

c)

समाज ,इतिहास

d)

किसी के साथ नहीं

21.

"त्व " प्रत्यय का प्रयोग किन_ किन शब्दों के साथ हो सकता है?

a)

रुक ,मज़हब

b)

ग्रन्थ,

c)

मनुष्य ,ईश्वर

d)

शरीर ,नौकरी

22.

"आशंकित" शब्द में कौन सा मूल शब्द और प्रत्यय लगा है?

a)

आ +शंकित

b)

आशंका + इत

c)

आशं +कित

d)

आ +कित

23.

किस शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय दोनों का प्रयोग हुआ है?

a)

वार्षिक

b)

मित्रता

c)

निर्माण

d)

बेरोज़गारी

24.

किस शब्द में " एरा" प्रत्यय का प्रयोग होगा?

a)

नाना

b)

बिछ

c)

चाचा

d)

अकेला

25.

किस शब्द में " इका " प्रत्यय का प्रयोग हुआ है ?

a)

रुकावट

b)

प्रेमिका

c)

प्रायोगिक

d)

राजनीतिक

26.

किस शब्द में दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ है?

a)

महत्वपूर्ण

b)

हिचकिचाहट

c)

नागरिकता

d)

पागलपन

27.

किस शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय दोनों का प्रयोग हुआ है?

a)

चाँदनी

b)

अनुकरणीय

c)

प्रतिनिधि

d)

नापसंद

28.

अनुप्रास यमक श्लेष आदि किस प्रकार के अलंकारों में आते हैं ?

a)

शब्द अलंकार

b)

अर्थ अलंकार

c)

उपरोक्त सभी

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं l

29.

जेते तुम तारे , तेते नभ में न तारे हैं यह पंक्ति किस अलंकार का उदाहरण है ?

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

30.

मुख बाल रवि सम लाल होकर ज्वाल -सा बोधित हुआ l यह पंक्ति किस अलंकार का उदाहरण है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

31.

पायो जी मैंने राम- रतन धन पायो l यह पंक्ति किस अलंकार का उदाहरण है ?

a)

रूपक अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

32.

तन कर भाला यह बोल उठा , राणा मुझको विश्राम न देl मुझको शोणित की प्यास लगी , बढ़ने दे शोणित पीने दे l इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

a)

अतिशयोक्ति

b)

मानवीकरण

c)

उत्प्रेक्षा

d)

रूपक

33.

आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार l राणा ने सोचा इस बार तब तक चेतक था उस पार ll इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

a)

मानवीकरण अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

रूपक अलंकार

34.

हरि मुख मानो मधुर मयंक l इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

35.

कालिंदी कूल कदंब की डारन l इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

36.

उपमेय किसे कहते हैं ?

a)

जिसकी उपमा दी जाए l

b)

जिससे उपमा दी जाए l

c)

जिस से तुलना की जाए l

d)

उपरोक्त सभी l

37.

किस अलंकार में शब्द की पुनरावृत्ति और अर्थ की भिन्नता होती हैं ?

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

38.

मैया मैं तो चंद्र खिलौना लूंगा l इस पंक्ति में उपमान क्या है ?

a)

चंद्र

b)

खिलौना

c)

मैया

d)

उपरोक्त सभी

39.

प्रकृति के उपादानों में मानवीय क्रियाओं भावनाओं का आरोप किस अलंकार के अंतर्गत होता है ?

a)

मानवीकरण

b)

अतिशयोक्ति

c)

उत्प्रेक्षा

d)

रूपक

40.

वाह कितना सुंदर फूल है। इसके लिए उपयुक्त विराम चिह्न है-

a)

b)

?

c)

,

d)

!