Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Hindi6

Total questions: 75

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.
आँचल पसारना - मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
a)
याचना करना
b)
आकर्षित करना
c)
प्रेम निवेदन करना
d)
लापरवाह होना
2.
कलम तोड़ना - मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
a)
बढ़िया लिखना
b)
पढ़ाई न करना
c)
नुकसान करना
d)
खराब लिखना
3.
ऊँगली उठाना - के अर्थ के लिए सही मुहावरा क्या है।
a)
निंदा करना
b)
धमकी देना
c)
बुलाना
d)
संकेत करना
4.
अपनी- अपनी डफली,अपना-अपना राग - के अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति क्या है?
a)
खुद की डफली और खुद का संगीत
b)
कोई काम नियम-कायदे से न करना
c)
डफली बजाना और राग गाना
d)
संगीत को समझना
5.
चोर की दाढी में तिनका - लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
a)
चोर आडम्बर दिखाता है
b)
चोर साधारण जन से अधिक दान करता है
c)
अपराधी सदा संका से घिरा रहता है
d)
उनमे से कोई नही
6.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरित्र (1) / करता रहेगा जो अपना कर्मों पर विश्वास कर (य) / उन उत्साही व्यक्तियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य (र) / और समाज का अपने अनुसार चलने के लिए (ल)/आत्मशक्ति से समाज मे अपना स्थान बनाते हैं (व) / बाध्य करते हैं।( 6) -1 और 6 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र व य ल
b)
र य व ल
c)
ल य र व
d)
व य ल र
7.
इस वस्तु स्थिति में (1) / चिंताधारा का अर्थ नही निकलना चाहिये, बल्कि (य) / अनेकता में प्रवाहित होने वाली जो एकता की (र) /मूलधारा है, उसका तत्व (ल)/ भारतीयता से किसी एक नामवाली (व) -बोध करना चाहिये (6)- 1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र, य, ल, व
b)
ल, य, व, र
c)
व य ल र
d)
य, र, ल, व
8.
हिन्दी वालों के लिए यह समय एक (1)/ सरकारी कामकाज, शिक्षालयों, न्यायालयों और सभी क्षेत्रों में अधिक से (य) / ओर तो ठंडे मन से स्थिति को समझने का और दूसरी (र) / अधिक लागू करने और हिन्दी भाषा और साहित्य को अधिक से अधिक (ल) / ओर आपने खुद चारों प्रदेशों मे जल्द से जल्द हिन्दी को (व)/ सशक्त और समृद्ध बनाने का है। (6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य ल व र
b)
ल य व र
c)
र व य ल
d)
य र व ल
9.
गोस्वामी तुलसीदास ने (1) / कामना करने वाले कपिमुख (य) / अवधारणा कर सोने में सुगंध (र) /नारद के शिष्ट हास्य की (ल)/ मानस में विश्व सुन्दरी की(व)/का समावेश किया गया है। (6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र ल व य
b)
व य ल र
c)
व ल र य
d)
व य र ल
10.
यह झण्डा (1) / कपडे की तीन पट्टियां हैं, मगर (य) / विश्वास, मोहब्बत और मुल्क (र) /जिसे आप, हम और करोडो लोग सिर नवाते हैं, महज (ल)/ इस झण्डे में आपस की एकता, एक-दूसरे का (व)/की तरक्की की भावना छिपी है। (6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
ल व र य
b)
ल य व र
c)
र ल व य
d)
र य व ल
11.
यह सहज (1)/ स्त्री का सौंदर्य-बोध (य)/ कुलीनों, कालों का गोरो से (र)/ पुरूष से, दलित का (ल)/ सम्भव है कि (व)/ अलग हो (6) - क्रम संख्या 1 और 6 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
ल व र य
b)
य ल व र
c)
ल र य व
d)
व य ल र
12.
सच्चे वीर दुनिया के मैदान में अचानक ही (1)/ खडे हो जाते हैं (य)/ बाहर तो जवाहिरात की खानों की ऊपरी जमीन की तरह (र)/ उनकी जीवन भीतर ही भीतर होता है(ल)/ सामने आकर (व)/कुछ भी दृष्टि में नही आता (6) - क्रम संख्या 1 और 2 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र व ल य
b)
व य ल र
c)
ल य व र
d)
ल व य र
13.
उस सुहावने वातावरण में (1)/ मधुर ने पुछा (य)/ जिसकी प्रशंसा कई मित्रों ने की है (र)/ कि आपका यह मकान दिल्ली में किस जगह (ल)/ वेद जी यह बताईये (व)/ मैं भी उसे देखना चाहता हूँ। (6) - क्रम संख्या 1 और 2 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
व ल र य
b)
ल य व र
c)
य व ल र
d)
य ल व र
14.
भारतवर्ष का (1)/ वर्तमान उसके आगे है (य)/ झिलमिला रही है वही उसकी तेजोमय (र)/ और वह सुदूर उदयाचल के पास स्वर्ण-ज्योति (ल)/ अतीत उसके साथ है (व)/ भविष्य की निशानी है। (6) - क्रम संख्या 1 और 2 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य ल र व
b)
ल य व र
c)
व य ल र
d)
ल व य र
15.
जिस समय किसी भारी (1)/ विद्यार्थी आनंद के साथ सभा में आगे (य)/ प्रशंसा अवश्य होती है और वह जीते या हारे, (र)/ आता है, उस समय बुद्धि-साहस की (व)/ शास्त्रार्थी पंडित से भडने के लिए कोई (व)/ बुद्धिवीर ही समझा जाता है। (6) - क्रम संख्या 1 और 2 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र व य ल
b)
व य ल र
c)
ल व य र
d)
व य र ल
16.
पद्माकर - का पर्यायवाची है : -
a)
सूर्य
b)
चन्द्र
c)
तालाब
d)
कमल
17.
अद्भुत - का पर्यायवाची है : -
a)
रक्षण
b)
परीक्षण
c)
लक्षण
d)
विलक्षण
18.
प्रशस्त - किसका पर्यायवाची है?
a)
निरसन
b)
प्रस्थान
c)
प्रयाण
d)
परिणाही
19.
प्रसिद्ध - किसका पर्यायवाची है?
a)
चर्चित
b)
परीक्षित
c)
विख्यात
d)
परिचित
20.
वस्त्र-किसका पर्यायवाची नहीं है?
a)
पट
b)
अम्बर
c)
निलय
d)
वसन
21.
उग्र - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
स्थिर
b)
चंचल
c)
अस्थिर
d)
सौम्य
22.
मूक - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
विद्वान
b)
कुटिल
c)
उदार
d)
वाचाल
23.
क्षुद्र - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
विशाल
b)
सूक्ष्म
c)
द्यश्य
d)
भारी
24.
क्षणिक - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
तात्कालिक
b)
दीर्घकालिक
c)
अल्पकालिक
d)
शाश्वत
25.
परिचित - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
ज्ञान
b)
शत्रु
c)
निष्ठाहीन
d)
अपरिचित
26.
जिसके नीचे लिखा गया है - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
अनुकरणीय
b)
अथाह
c)
अन्तर्लिखित
d)
अधोलिखित
27.
जो कम बोलता हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
मुमुक्षु
b)
मर्मज्ञ
c)
मिठबोल
d)
मितभाषी
28.
जिसका वर्णन न हो सके - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
अवर्णनीय
b)
अक्षम्य
c)
अगम
d)
अकृतपूर्व
29.
जो आँखों के सामने हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
परोक्ष
b)
प्रज्ञा
c)
पारलौकिक
d)
प्रत्यक्ष
30.
जो क्षमा न किया जा सके - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
अज्ञ
b)
अक्षम्य
c)
अजर
d)
अभियुक्त
31.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
तुम कक्षा में आते हो
b)
तो तुम्हारी पुस्तक
c)
साथ क्यों
d)
नही लाते
e)
कोई त्रुटि नही
32.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
गुणी मनुष्य कहता है
b)
कि मैं विविध प्रकार के दुःखो को
c)
सहन करके भी दुःखी नही हूँ
d)
कोई त्रुटि नही
33.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
मैं आज सुबह
b)
आपके घर गया था
c)
किन्तु तुम घर
d)
पर नही मिले
e)
कोई त्रुटि नही
34.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
रेखा ने अमित को आवाज लगाकर कहा
b)
कि राहुल का दुध
c)
रसोई में गैस के ऊपर रखा है
d)
कोई त्रुटि नही
35.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
तुष्टीकरण करने की नीति अपनाकर
b)
न व्यक्ति आगे बढ सकता है
c)
और न राष्ट्र
d)
कोई त्रुटि नही
36.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
गम्भीर नदियों, विस्तृत सागरों
b)
एवं उत्तुंग पर्वत श्रृंगों को पार करना भी
c)
अब कठिन न रहा
d)
कोई त्रुटि नही
37.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
अध्यापक ने
b)
आज हमारे को
c)
नया पाठ पढाया
d)
कोई त्रुटि नही
38.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
तुम्हें इतनी देरी क्यों हुई
b)
तुम्हें इतनी देर क्यों हुई
c)
तुमको इतनी देरी क्यों हुई
d)
तुमको इतनी देर क्यों ही
39.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
सीता की चरित्र अच्छा है
b)
सीता का चरित्र अच्छी है
c)
सीता का चरित्र च्छा है
d)
सीता की चरित्र अच्छी है
40.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
आकाशवाणी से यह समाचार कहा गया
b)
आकाशवाणी से यह समाचार सुनाया गया
c)
आकाशवाणी से यह समाचार बताया गया
d)
आकाशवाणी से यह समाचार प्रसारित गया
41.
वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है?
a)
अधर्मी
b)
अधर्मि
c)
अध्रमी
d)
अर्धमी
42.
वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है?
a)
अनिर्वाय
b)
अनिवाय्र
c)
अनिवार्य
d)
अनीवार्य
43.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण मूर्धन्य और तालु वर्ण है?
a)
थ, फ
b)
घ, म
c)
ज, श
d)
ड, न
44.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण संयुक्त स्वर व व्यंजन है?
a)
आ, क
b)
ओ, त्र
c)
उ, य
d)
ई, छ
45.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण उष्म व्यंजन है?
a)
श
b)
य
c)
व
d)
ल
46.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण घोष व अल्प प्राण वर्ण है?
a)
क,त
b)
झ,ढ
c)
ठ, फ
d)
ट, थ
47.
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण महाप्राण व्यंजन है?
a)
ध
b)
ड
c)
म
d)
य
48.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तत्सम नहीं है?
a)
शांति
b)
साँस
c)
गणना
d)
जन्त
49.
निम्नलिखित में से तत्सम शब्द क्या है?
a)
अश्रु
b)
रेडियो
c)
पगडी
d)
कान
50.
निम्नलिखित में से तद्भव शब्द क्या है?
a)
कल्प
b)
मधुर
c)
प्रतिवाद
d)
मौत
51.
षडानन - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
षडा + आनन
b)
षड् + आनन
c)
षट + आनन
d)
षट् + आनन
52.
घुडदौड - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
घड + दौड
b)
घोड + दौड
c)
धोडा + दौड
d)
इनमे से कोई नही
53.
इत्वैयम्- का संधि विच्छेद क्या है?
a)
इत्य + एवम्
b)
इतिय् + वम्
c)
इति + एवम्
d)
इति + इयम्
54.
पथभ्रष्ट - में कौन सा समास है?
a)
द्विगु
b)
अव्ययी भाव
c)
तत्पुरुष
d)
द्वंद्व
55.
राजमहल - में कौन सा समास है?
a)
कर्मधारय
b)
बहुब्रीहि
c)
तत्पुरुष
d)
द्वंद्व
56.
वचन की दृष्टि से कौन सा शब्द युग्म सुमेलित नहीं है?
a)
पुस्तक-पुस्तकें
b)
पत्र-पत्रिकायें
c)
बाला-बालाएं
d)
साधु-साधुओं
57.
निम्नलिखित में कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है?
a)
सहारा
b)
सूचीपत्र
c)
सियार
d)
परिषद
58.
निम्नलिखित में कौन सा शब्द पुलिंग है?
a)
देह
b)
आचरण
c)
अक्ल
d)
अदालत
59.
नी' किस कारक की विभक्ति है?
a)
संप्रदान की
b)
संबंध की
c)
करण की
d)
अपादान की
60.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य अपादान कारक का उदाहरण है?
a)
राम ने रावण को तीर से मारा
b)
मोहन से अब सहा नही जाता
c)
हिमालय से गंगा निकलती है
d)
चाकू से फल काटो
61.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम है?
a)
कोई
b)
कौन
c)
जो
d)
वह
62.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द प्रेरणात्मक क्रिया है?
a)
खेलना
b)
भागना
c)
टहलना
d)
पिटवाना
63.
हो सकता है नैना को माफ़ी मिल जाये।।' इस वाक्य में कौन सा काल है?
a)
सम्भाव्य भविष्यत् काल
b)
तत्कालिक भूतकाल
c)
पूर्ण वर्तमान
d)
तात्कालिक वर्तमान
64.
शायद वह छुपकर परीक्षा की तैयारी करती होगी।' इस वाक्य में कौन सा काल है?
a)
सामान्य वर्तमान
b)
हेतुहेतुमद् भूतकाल
c)
सम्भाव्य भविष्यत् काल
d)
आसन्न भूत
65.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है?
a)
लेख लिखा गया
b)
सीता गाती है
c)
मैं स्कूल गया
d)
उससे चुप नही रहा जाता
66.
निम्नलिखित में से विशेषण चुनिये।
a)
भलाई
b)
मिठास
c)
थोडा
d)
स्वयं
67.
आलस्य' शब्द का विशेषण क्या होगा?
a)
आलस
b)
अलस
c)
आलसी
d)
आलसीपन
68.
कुछ' किस प्रकार का विशेषण है?
a)
परिमाणबोधक
b)
अनिश्चित संख्यावाचक
c)
संख्यावाचक
d)
सार्वनामिक
69.
रंजीत तेज दौडता है।' इस वाक्य में कौन सा शब्द क्रिया विशेषण है?
a)
है
b)
तेज
c)
रंजीत
d)
दौड़ता
70.
तिल-तिल' किस प्रकार का अव्यय है?
a)
आश्चर्य बोधक
b)
हर्ष बोधक
c)
श्रेणी बोधक
d)
संबोधन बोधक
71.
एक गुण समस्त----- को ढक लेता है।- रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा ?
a)
दोषों
b)
अच्छाइयों
c)
इच्छाओं
d)
खुशियों
72.
दिशाहीनता गंतव्य स्थान तक पहुँचन में--- होती है। - रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
साधक
b)
बाधक
c)
घातक
d)
सहायक
73.
इस.... परिस्थिति में आपकी सहायता करना कठिन है। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
तीक्ष्ण
b)
कठिन
c)
गंभीर
d)
विषम
74.
मोहन ने ..... से देशभक्ति का संकल्प कीया। - रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
उत्सुकता
b)
तत्परता
c)
प्रयत्न
d)
दृढ़ता
75.
ताजमहल ..... का अद्भुत नमूना है। - रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
शिल्पकला
b)
मूर्तिकला
c)
चित्रकला
d)
स्थापत्यकला