wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Hindi8

Total questions: 75

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.
अंग छूना - मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
a)
कसम खाना
b)
प्रेम करना
c)
परेशान करना
d)
पीछे पड़ना
2.
अंडे का शहजादा - मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
a)
कमजोर व्यक्ति
b)
चालाक व्यक्ति
c)
अनुभवी व्यक्ति
d)
अनुभवहीन व्यक्ति
3.
अंधेरे का दिपक - के अर्थ के लिए सही मुहावरा क्या है।
a)
अनपढ़ व्यक्ति
b)
आशा का स्रोत
c)
इकलौता पुत्र
d)
विनाशकारी बन जाना
4.
जूती चाटना - के अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति क्या है?
a)
कंजुसी करना
b)
गिड़गिड़ाना
c)
क्षमा माँगना
d)
चापलूसी करना
5.
अपनी करनी पार उतरनी - लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
a)
कर्म का फल अवश्य मिलता है
b)
बुरे कार्य करना
c)
साधुता दिखाना
d)
किसी के साथ अच्छा व्यवहार न करना
6.
अथिति (1) / निश्चित राशी लेकर (य) / से भोजन तथा रहने की(र) / उसे पेइंग गेस्ट बनाने का (ल)/सुविधा के बदले।(व) / रवाज सर्वप्रथम फ्रांस में शुरू हुआ था।( 6) -1 और 6 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र व य ल
b)
र य व ल
c)
र य ल व
d)
व र य ल
7.
वास्तव में हम (1) / विकासशील देशों में हैं(य) / सुदृढ़ बनाने के लिए इन नई प्रौद्योगिकियों (र) / उन गिने-चुने अग्रणी (ल)/ जिन्होने अपनी अर्थ-व्यवस्था को (व) का सार्थक उपयोग किया है।, (6)- 1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
ल य व र
b)
य व र ल
c)
र व ल य
d)
य, र, ल, व
8.
प्रत्यक्ष हानि देखते हुए भी कुछ (1)/ हैं कि उनके त्याग से वे बुरे (य)/ समझदार तक इसलिए करते चलते (र)/ प्रथाओं का अनुरसण बड़े -बड़े (ल)/ कहें जाएँगें, लोगों में उनका वैसा (व)/ आदर -सम्मान न रह जाएगा।(6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य र व ल
b)
ल र य व
c)
र य व ल
d)
र व ल य
9.
भाषा की दीवार टूटते ही (1)/ कोई भी भेद नहीं रह जाता और(य)/ एक दक्षिण भारतीय के बीच (र)/ एक उत्तर भारतीय और (ल)/ वे एक-दूसरे के(व)/ बहुत करीब आ जाते हैं।(6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र ल य व
b)
य व ल र
c)
ल र य व
d)
य ल र व
10.
ऋतुराज वसन्त (1)/ मुखरित पुष्पों से अपने को सजाकर(य)/ के आगमन पर(र)/ लताएँ नव वधू के समान(ल)/ प्रकृति में एक नवीन चेतना दिखाई देने लगती है।(व)/ वसन्त का हार्दिक अभिनन्दन करती है। -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र ल य व
b)
य ल र व
c)
ल र य व
d)
र व ल य
11.
ईश्वर की अनुकम्पा से आपकी हर इच्छा पूरी हुई है।(1)/ तो मैं जानता हूँ(य)/ और आज जबकि आप(र)/ कि आप अपने में कोई अधूरी(ल)/ इस संसार से विदा हो रहे हैं(व)/इच्छा लेकर तो यहाँ से नहीं जा रहे हैं(6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र व य ल
b)
य व र ल
c)
ल र य व
d)
व र य ल
12.
आप भारत के नागरिक हैं।(1)/ सभी कार्य उनके नाम पर किये जाते हैं।(य)/ आप समाचार पत्र पढ़ते हैं।(र)/ आपकों ध्यानपूर्वक समझना चाहिये कि राष्ट्रपति को कितना गौरव और सम्मान प्राप्त है।(ल)/ आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समाचार सुनते है।(व)/ परन्तु व्यावहारिक रूप में वास्तविक शक्ति का प्रयोग प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।(6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य र ल व
b)
र व ल य
c)
र ल य व
d)
ल र य व
13.
सभ्यता और संस्कृति के विकास में धर्म और विज्ञान का ही हाथ रहता है।(1)/विज्ञान प्रकृति को जीतता है। (य)/ धर्म सत्य -अहिंसा, परोपकार आदि से मन को जीतता है।(र)/ धर्म ने मनुष्य के मन का सुधार किया है और विज्ञान ने संस्कृति को जीता है।(ल)/इसीलिये यदि धर्म और विज्ञान मिल जायें ते हम संकुचित विचारधारा को छोड़कर समस्त संसार को अपना समझने लगेंगे।(व)/ इस संदर्भ में सभ्यता और संस्कृति से मानव का विकास होता है।(6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
व ल र य
b)
ल य व र
c)
ल र य व
d)
य ल व र
14.
(1) जाति, / (2) भाषा, / (व) के बीच कभी-कभी / (य) रहन-सहन व धार्मिक विभिन्नताओ / (र) सामंजस्य स्थापित रखना / (ल) दुष्कर हो जाता है / - क्रम संख्या 1 और 2 के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
य व र ल
b)
ल य व र
c)
व य ल र
d)
ल व य र
15.
आदमी समझता है कि बहानेबाजी से काम चल जाता है।(1)/ किन्तु काम न करने से काम ते होता नहीं।(य)/ यदि आदमी को इतनी मामूली-सी बात समझ आ जाये तो मैं समझता हूँ कि आदमी बहानेबाजी से मुक्त हो सकता है। (र)/ आगे -पीछे निकम्मे आदमी की पोल खुल ही जाती है।(ल)/ दूसरी ओर देखने वाला आदमी एकदम अंधा हो तो सचमुच कुछ देर के लिये काम चल भी जाता है।(व)/ पर न जाने आदमी इसे समझता क्यों नहीं?(6) -1 और 6 वाक्य के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?
a)
र व य ल
b)
ल र य व
c)
ल व य र
d)
व य ल र
16.
अधोलोक - का पर्यायवाची है : -
a)
वायुलोक
b)
गगनलोक
c)
पाताल
d)
परलोक
17.
अर्जुन - का पर्यायवाची है : -
a)
अनूठा
b)
अवश्व
c)
ध्वान्त
d)
पार्थ
18.
अंबुनिधि - किसका पर्यायवाची है?
a)
जल
b)
कमल
c)
सागर
d)
मेघ
19.
पद्म - किसका पर्यायवाची है?
a)
यातुधान
b)
मिथ्याभिमान
c)
दृष्टिहीन
d)
कमल
20.
वन-किसका पर्यायवाची नहीं है?
a)
पुष्प
b)
विहिप
c)
कानन
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
21.
अनुरक्ति - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
विराग
b)
विरक्ति
c)
तिरोभाव
d)
संस्कृति
22.
राहत - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
प्रकोप
b)
सिक्त
c)
अरुचि
d)
लाघव
23.
एकाग्रता - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
चंचल
b)
अनैक्य
c)
ज्येष्ठ
d)
वज्र
24.
अत्यधिक - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
अत्यल्प
b)
आधुनिक
c)
अनधिगत
d)
अनधीन
25.
अक्षुण्ण - का विलोम शब्द क्या है ?
a)
शाश्वत
b)
अछिन्न
c)
क्षुण्ण
d)
अभंजित
26.
आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
अध्यादेश
b)
अद्यतन
c)
अधिसूचना
d)
अधिकृत
27.
खाने का इच्छुक - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
पेटू
b)
मिताहारी
c)
बुबूक्षु
d)
अल्पाहारी
28.
फटे-पुराने कपड़े पहनने वाला - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
मितव्ययी
b)
गरीब
c)
फटीचर
d)
अपव्ययी
29.
जो ममत्व से रहित हो - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
निरुपम
b)
निर्मम
c)
निर्णायक
d)
निष्काम
30.
बहुत कम बरसात होना - वाक्यांश के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा ?
a)
अतिवृष्टि
b)
अनावृष्टि
c)
अल्पवृष्टि
d)
ओलावृष्टि
31.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
मेरे चौराहे पर गाड़ी बंद
b)
पड़ गई तो ट्रैफिक पुलिस वाले ने
c)
मुझे डांटने के बजाए गाड़ी को धक्का
d)
लगाकर मेरा मन जीत लिया।
e)
कोई त्रुटि नही
32.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
यह बहस एक बार फिर
b)
शुरू हो गई है कि सभ्य समाजों
c)
में फांसी की सजाए मौत
d)
होनी चाहिए या नहीं
e)
कोई त्रुटि नही
33.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
एक अध्ययन से पता
b)
चला है कि हमारा देशों के
c)
सैनिकों को भी संतुलित और
d)
पोषक भोजन नहीं मिलता है।
e)
कोई त्रुटि नही
34.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
एक ईमानदार नेता के अनशन से
b)
वे लोग भी प्रभावित हो गए
c)
हैं जो भूख हड़ताल आदि को
d)
नाटकबाजी समझते थे।
e)
कोई त्रुटि नही
35.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
देश में जब भी किस आपदा
b)
से लोगों की मौत होती है, सरकार
c)
थोड़े से मुआवजे की घोषणा करके
d)
अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाती है।
e)
कोई त्रुटि नही
36.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
यह तय है कि साधारणतम नागरिक
b)
अपने अधिकारों और कर्त्तवयों के
c)
प्रति जितना जागरूक होगा,समाज
d)
में परिवर्तन उतनी ही तेजी से आएका।
e)
कोई त्रुटि नही
37.
वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए।
a)
यह विडंबना ही है कि आज भी
b)
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद
c)
मेधावी छात्र विदेशों जाकर
d)
रोजी रोटी कमाना चाहते हैं।
e)
कोई त्रुटि नही
38.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
दरअसल में वह उससे प्रेम करता है|
b)
डाकू के पैरों में हथकड़ियाँ हैं|
c)
यह एतिहासिक घटना हैं|
d)
आपका भवदीय |
39.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
आज कठिन गर्मी है|
b)
आज बेशुमार गर्मी है|
c)
आज अधिक गर्मी है|
d)
आज अनधिक गर्मी है|
40.
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
a)
यह एक अनुवादितनिबंध है|
b)
इस रचना में अशुद्धियों का बाहुल्य है|
c)
वे इस जिले के लब्धप्रतिष्ठित व्यक्ति है|
d)
उसकी बुद्धिमानता से प्रभावित हूँ|
41.
वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है?
a)
प्राक्कथन
b)
औद्योगीकरण
c)
स्वच्छंद
d)
उपर्युक्त सभी
42.
वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है?
a)
अर्च्यना
b)
मरयादा
c)
सलज्ज
d)
इकीस
43.
करुण रस का स्थायी भाव होगाः
a)
क्रोध
b)
शोक
c)
जुगुत्सा
d)
भय
44.
दिन' शब्द का विशेषण रूप है
a)
दिन
b)
दिनके
c)
दैनिक
d)
दिनसा
45.
भुजंग' शब्द का अर्थः
a)
गज
b)
सुअर
c)
भुजाएँ
d)
साँप
46.
घर' का बहुवचन रूपः
a)
घर
b)
घरें
c)
घरों
d)
घराएँ
47.
निम्नलिखित वर्णों में कौन-सा वर्ण मूर्द्धन्य है?
a)
b)
c)
d)
48.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तत्सम नहीं है?
a)
वचन
b)
श्लाका
c)
तिक्त
d)
चर
49.
निम्नलिखित में से तत्सम शब्द क्या है?
a)
कपूत
b)
काम
c)
कौआ
d)
कपोत
50.
निम्नलिखित में से तद्भव शब्द क्या है?
a)
नाथ
b)
खेत
c)
त्रिकुटी
d)
प्रभु
51.
उच्चारण - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
उच्च + आरण
b)
उच + चरण
c)
उच्चा + रण
d)
उत् + चारण
52.
पवन - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
प + वन
b)
पव + अन
c)
पो + अन
d)
पव + न
53.
शुभारंभ - का संधि विच्छेद क्या है?
a)
शुभ + आरंभ
b)
शुभा + रंभ
c)
सुब + आरंभ
d)
शौभा + रांभ
54.
सिरदर्द - में कौन सा समास है?
a)
कर्मधारय
b)
तत्पुरुष
c)
अव्ययीभाव
d)
बहुव्रीहि
55.
राजपुत्र - में कौन सा समास है?
a)
कर्मधारय
b)
बहुब्रीहि
c)
तत्पुरुष
d)
द्वंद्व
56.
निम्न में विस्मयबोधक शब्द कौन-सा है?
a)
हाय!
b)
अरे!
c)
आह!
d)
किन्तु
57.
निम्नलिखित में कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है?
a)
विवाद
b)
सार
c)
रूप
d)
आय
58.
निम्नलिखित में कौन सा शब्द पुलिंग है?
a)
चिकित्सालय
b)
देवनागरी
c)
अमावस्या
d)
आँख
59.
निम्न में से 'रूढ़' शब्द कौन-सा है?
a)
लंबोदर
b)
घुड़साल
c)
दूधवाला
d)
लोटा
60.
कौन से दीर्घ स्वर हिन्दी में नहीं हैं?
a)
b)
स्
c)
d)
सू और ऋ
61.
डॉक्टर' शब्द की 'ऑ' ध्वनी किस भाषा से आई है?
a)
फ्रेंच
b)
जर्मन
c)
रूसी
d)
अंग्रेजी
62.
निम्न में बताइए कि किस शब्द में द्वित्व व्यंजन है?
a)
उत्साह
b)
दिल्ली
c)
इलाहाबाद
d)
पुनः
63.
चौथाई' शब्द में विशेषण हैः
a)
आवृत्तिवाचक विशेषण
b)
गणनावाचक विशेषण
c)
क्रमवाचक विशेषण
d)
अपूर्णांकबोधक विशेषण
64.
वह अपना कर्त्तव्य कर रहा है। यह वाक्य किस काल में है?
a)
सामान्य वर्तमान काल
b)
तात्कांलिक वर्तमाल काल
c)
भूत काल
d)
भविष्यत् काल
65.
पाठिका' शब्द में प्रत्यय लगा है
a)
b)
का
c)
ईका
d)
इका
66.
सम्बन्धवाचक सर्वनाम बताएँ-
a)
कोई
b)
कौन
c)
जो
d)
वह
67.
ढूँढाणी बोली है-
a)
पश्चिमी राजस्थान की
b)
पूर्वी राजस्थान की
c)
दक्षिणी राजस्थान की
d)
उत्तरी राजस्थान की
68.
निम्न में जातिवाचक संज्ञा कौन -सी है?
a)
कैलाश
b)
काशी
c)
गंगा
d)
नदी
69.
कृष्ण ने गाना गया' वाक्य में कारक है-
a)
कर्म
b)
सम्बोधन
c)
सम्प्रदान
d)
कर्त्ता
70.
हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। -रेखांकित शब्द को पहचानिए
a)
उपसर्ग
b)
अव्यय
c)
सर्वनाम
d)
कारक
71.
देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा________ कहलाता है।- रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा ?
a)
देशभक्त
b)
देशबंधु
c)
देशप्रेमी
d)
देशद्रोही
72.
भाग्य-अभाग्य की बातें तो ______ लोग करते है। - रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
आलसी
b)
कायर
c)
कामकाजी
d)
मेहनती
73.
स्वाद के लिए नहीं,_______के लिए खाओ| रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
पेट भरने
b)
आनंद
c)
स्वास्थ्य
d)
जीने
74.
_______ही इस संसार का सबसे बड़ा बल है| - रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
आत्मबल
b)
आत्मसंतोष
c)
आत्मसात
d)
आत्मचिंतन
75.
______ही आपको सफलता दिलाएगी | - रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?
a)
चंचलता
b)
एकाग्रता
c)
आत्मनिष्ठा
d)
आत्मबल