NEW
Font size
S
M
L
XL
WorksheetsAgnipath MCQ अग्निपथ MCQ Class 9
Total questions: 18
Worksheet time: 9mins
Name
Class
Date
1.
कवि के अनुसार मनुष्य की असली परीक्षा कब होती है?
a)
कठिन समय में
b)
परीक्षा भवन में
c)
जीवन के अंत में
d)
इनमें से कोई नही
2.
कवि के अनुसार मनुष्य के कठिन समय में यदि कोई मदद का हाथ बढ़ाता है तो उसे क्या करना चाहिए?
a)
कठिन समय में मदद ले लेनी चाहिए
b)
कठिन समय में किसी की मदद नहीं लेनी चाहिए
c)
उसका हाथ थाम लेना चाहिए
d)
इनमें से कोई नहीं
3.
कवि के अनुसार जीवन में कौन सफल होता है?
a)
कठिन समय में मदद लेने वाला
b)
कठिन समय में हार मानने वाला
c)
जीवन के हर मोड़ पर दूसरों पर निर्भर रहने वाला
d)
हमेशा मेहनत करने वाला
4.
कवि के अनुसार कठिन रास्ते पर चलने का फैसला करने वाले मनुष्य को क्या प्रतिज्ञा करनी चाहिए?
a)
वह कभी थकेगा नहीं
b)
वह कभी रुकेगा नहीं
c)
वह कभी पीछे मुड़ कर देखेगा
d)
उपरोक्त सभी
5.
कवि के अनुसार कौन सा मनुष्य अपनी मंजिल को हासिल कर लेता है?
a)
कठिन समय में हार मानने वाला
b)
जीवन में हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाला
c)
जीवन के अंत में हार मानने वाला
d)
किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाला
6.
कवि के अनुसार किसका संघर्ष दूसरों के लिए प्रेरणा दायक होता है?
a)
कठिन समय में हार मानने वाले का
b)
जीवन में हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाले का
c)
जीवन के अंत में हार मानने वाले का
d)
किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले का
7.
कवि के अनुसार कौन से मनुष्य अंत में अपनी मंजिल को हासिल कर लेते है?
a)
खून-पसीने से लथपथ हो कर आगे बढ़ने वाले
b)
किसी से मदद लेने वाले
c)
जीवन के अंत में हार मानने वाले
d)
इनमें से कोई नहीं
8.
कवि के अनुसार 'अग्नि-पथ' अर्थ है?
a)
जिस रास्ते पर आग लगी हो
b)
संघर्ष पूर्ण जीवन
c)
आग से सना हुआ रास्ता
d)
इनमें से कोई नहीं
9.
कवि के अनुसार महान दृश्य क्या है?
a)
कठिन समय में भी आगे बढ़ते हुए मनुष्यों को देखना
b)
महान व्यक्तियों के दर्शन करना
c)
जीवन के अंत में हार मानाने वालों को देखना
d)
इनमें से कोई नहीं
10.
कवि ने कविता में वृक्ष शब्द किसके लिए प्रयोग किया है?
a)
स्वार्थी मनुष्यों को
b)
आलसी मनुष्यों को
c)
कठिन समय में मदद करने वालों को
d)
इनमें से कोई नहीं
11.
‘अग्निपथ’ कविता में कवि ने कैसे जीवन के बारे में बताया है?
a)
वैभवपूर्ण जीवन
b)
सहज जीवन
c)
संघर्षमय जीवन
d)
आडंबरहीन जीवन।
12.
कवि मनुष्य से किस बात की शपथ लेने को कहता है?
a)
ईमानदारी की
b)
परोपकार करने की
c)
कभी झूठ न बोलने की
d)
कभी न थकने व लक्ष्य से न भटकने की।
13.
दूसरों की सहायता लेने से कवि क्यों मना करता है?
a)
यदि हम दूसरों की सहायता लेंगे तो हमारी संघर्ष करने की शक्ति कम हो जाएगी।
b)
ऐसा करने से कवि के स्वाभिमान को ठेस पहुँचती है।
c)
यदि हम दूसरों की सहायता लेंगे तो हमें भी उनकी सहायता करनी पड़ेगी।
d)
दूसरों की सहायता असहाय लोग ही ले सकते हैं।
14.
“एक पत्र छाँह भी माँग मत’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए
a)
दूसरों से किसी भी प्रकार की सहायता की आशा न रखना
b)
दूसरों के आश्रय में न रहना
c)
दूसरों के बल पर आगे बढ़ना
d)
इनमें से कोई नहीं।
15.
निम्नलिखित में कौन-सी रचना हरिवंशराय जी की नहीं है?
a)
मधुशाला
b)
निशा-निमंत्रण
c)
उर्वशी
d)
क्या भूलूँ क्या याद करूँ।
16.
श्री हरिवंशराय बच्चन को निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार नहीं मिला?
a)
साहित्य अकादमी पुरस्कार
b)
सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार
c)
सरस्वती सम्मान
d)
ज्ञान पीठ पुरस्कार।
17.
हरिवंशराय बच्चन का जन्म कब हुआ था?
a)
27 नवंबर सन् 1907 को
b)
15 अगस्त सन् 1930 को
c)
27 नवंबर सन् 1917 को
d)
27 अक्टूबर सन् 1927 को
18.
‘अग्निपथ’ कविता किसके द्वारा लिखी गई है?
a)
अमिताभ बच्चन
b)
हरिवंशराय बच्चन
c)
रामधारी सिंह दिनकर
d)
अभिषेक बच्चन।
Reset
