Worksheetsअर्थ के आधार पर वाक्य भेद
Total questions: 37
Worksheet time: 19mins
अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?
5
6
7
8
वाक्य किसे कहते हैं ?
अक्षरों का समूह वाक्य कहलाता है l
शब्दों का समूह वाक्य कहलाता है l
सार्थक शब्दों का सार्थक समूह वाक्य कहलाता है l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
विधान वाचक वाक्य किसे कहते हैं ?
जिस वाक्य में क्रिया के न होने का बोध हो l
जिस वाक्य में क्रिया के होने या करने का बोध हो l
जिस वाक्य में प्रश्न किए जाने का बोध हो l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं l
अहा! तुम आ गएl यह किस प्रकार का वाक्य है ?
संदेह वाचक
संकेतवाचक
विस्मयादिबोधक
इच्छा वाचक
तुम सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहो l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
इच्छा वाचक
संकेतवाचक
संदेह वाचक
आज्ञा वाचक
आपका मित्र कहाँ पढ़ता है ? यह किस प्रकार का वाक्य है ?
विधि वाचक
प्रश्नवाचक
इच्छा वाचक
निषेधवाचक
हो सकता है , वह समय पर न आ सके l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
संदेह वाचक
संकेतवाचक
विधि वाचक
निषेधवाचक
आप शोर मत करिए l किस प्रकार का वाक्य है ?
निषेधवाचक
आज्ञा वाचक
विधि वाचक
संकेतवाचक
जब तक लोग डाउन समाप्त नहीं होगा तब तक विद्यालय नहीं खुल सकेंगे l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
संदेह वाचक
संकेतवाचक
निषेधवाचक
विधि वाचक
मुझे बाजार जाना है l इस वाक्य को निषेधवाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा l
क्या मुझे बाजार जाना है ?
मुझे बाजार नहीं जाना है l
क्या मैं बाजार जाऊं ?
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा l इस वाक्य को संदेह वाचक में बदलिए l
क्या आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा ?
शायद आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा l
यदि वर्षा हुई तो आज मैच नहीं होगा l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
धोनी विश्व का सफलतम कप्तान है lइस वाक्य को प्रश्नवाचक में बदलिए l
क्या धोनी विश्व का सफलतम कप्तान है ?
शायद धोनी विश्व का सफलतम कप्तान है l
धोनी विश्व का सफलतम कप्तान नहीं है l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कभी-कभी मैच देखना चाहिए l इस वाक्य को आज्ञा वाचक वाक्य में बदलिए l
कभी कभी मैच नहीं देखना चाहिए l
शायद कभी मैच नहीं देखना चाहिए l
कभी-कभी मैच देखा करो l
उक्त में से कुछ भी नहीं
सहवाग सबसे आक्रामक बल्लेबाज है lइस वाक्य को इच्छा वाचक में बदलिए
क्या सहवाग सबसे आक्रामक बल्लेबाज है ?
सहवाग सबसे आक्रामक बल्लेबाज नहीं है l
काश सहवाग सबसे आक्रामक बल्लेबाज बने l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
मैं चाहता हूँ कि आप ही गीत गाओ l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
विधि वाचक
आज्ञा वाचक
इच्छा वाचक
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
शायद आज वह आ जाएगा।
इच्छावाचक
संकेतवाचक
संदेहवाचक
प्रश्नवाचक
अगर तुम पढ़ते तो उत्तीर्ण हो जाते।
संकेतवाचक
संदेहवाचक
निषेधवाचक
विधानवाचक
वाह, तुमने तो कमाल कर दिया !
प्रश्नवाचक
विस्मयादिवाचक
विधानवाचक
संकेतवाचक
तुम यहीं बैठोगे, कहीं नहीं जाओगे।
निषेधवाचक
संदेहवाचक
संकेतवाचक
आज्ञावाचक
मुझे कोई सड़क पार करवा दो।
इच्छावाचक
विधानवाचक
संकेतवाचक
विस्मयादिवाचक
तुम यहाँ से जा सकते हो।
इच्छावाचक
आज्ञावाचक
विधानवाचक
संकेतवाचक
क्या हम दोनों मिलकर इस साँड़ को भगा नहीं सकते ?
निषेधवाचक
इच्छावाचक
विस्मयादिवाचक
प्रश्नवाचक
हीरा और मोती की जोड़ी सदा बनी रहे।
विधानवाचक
संदेहवाचक
इच्छावाचक
संकेतवाचक
शायद इस बार लेखक को ल्हासा में रहने का स्थान नहीं मिलेगा।
संदेहवाचक
संकेतवाचक
विधानवाचक
प्रश्नवाचक
माटीवाली की उम्र क्या रही होगी ?
संकेतवाचक
प्रश्नवाचक
संदेहवाचक
विधानवाचक
अगर हीरा नहीं रोकता तो मोती तो उसे पटक ही देता।
संदेहवाचक
विधानवाचक
आज्ञावाचक
संकेतवाचक
' संदेहवाचक वाक्य' का उदहारण है
वह नहीं लिख रहा है।
अब तक फ़सल कट चुकी होगी।
दिल्ली देश की राजधानी है।
आप बैठिये।
'आज्ञावाचक वाक्य' का उदहारण है -
दीवारों को साफ़ कर दो।
वह पत्र लिख रहा है।
अब तकट्रेन आ चुकी होगी।
मैं चाहता हूँ कि सभी स्वस्थ हों।
निम्नलिखित में कौन-सा 'प्रश्नवाचक वाक्य' है?
सोहन पुस्तक नहीं पढ़ता है।
आपका क्या नाम है?
चुप रहो।
सुरेश एक अच्छा खिलाड़ी है।
'कोरोना एक भयंकर महामारी है।' - कैसा वाक्य है ?
संकेतवाचक
विधानवाचक
निषेधवाचक
प्रश्नवाचक
'हरियाणा एक राज्य है।' - कैसा वाक्य है ?
विधानवाचक
निषेधवाचक
प्रश्नवाचक
इच्छावाचक
' संकेतवाचक वाक्य' का उदहारण है
वह नहीं लिख रहा है।
अब तक फ़सल कट चुकी होगी।
दिल्ली देश की राजधानी है।
अगर परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल होओगे।
'किताब के पेज मत फाड़ो।' कौन-सा वाक्य है ?
प्रश्नवाचक वाक्य
संकेतवाचक वाक्य
आज्ञावाचक वाक्य
संकेतवाचक वाक्य
निम्नलिखित में कौन-सा 'निषेधवाचक वाक्य' है?
सोहन पुस्तक नहीं पढ़ता है।
आपका क्या नाम है?
चुप रहो।
सुरेश एक अच्छा खिलाड़ी है।
'ईश्वर करे, आप खूब उन्नति करें।' कौन-सा वाक्य है
आज्ञावाचक वाक्य
इच्छावाचक वाक्य
संकेतवाचक वाक्य
संदेहवाचक वाक्य
१) जब असफल हो गए तो, शोक करना व्यर्थ है ?
संयुक्त
सरल
मिश्र
आज्ञावाचक
२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ ।
संयुक्त
संकेत वाचक
विधान वाचक
मिश्र
