wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chhota mera Khet part 2

Total questions: 19

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.
 'छोटा मेरा खेत' में किस प्रकार की शैली का प्रयोग किया गया है ?
a)
चित्रात्मक शैली का
b)
वर्णनात्मक शैली का
c)
प्रतीकात्मक शैली
d)
अभिधात्मक शैली का
2.
 'बगुलों के पंख' कविता के रचनाकार कौन हैं ?
a)
रविशंकर जोशी
b)
उमाशंकर जोशी
c)
रविशंकर जोशी
d)
रमाशंकर जोशी
3.
 'पल्लवित पुष्पों से नमित हुआ विशेष' में कौन-सा अलंकार है ?
a)
उपमा अलंकार
b)
यमक अलंकार
c)
रूपक अलंकार
d)
उत्प्रेक्षा अलंकार
4.
 'सतेज' शब्द का क्या अभिप्राय है ?
a)
सफेद
b)
निस्तेज
c)
तेजहीन
d)
तेजस्वी
5.
 'बगुलों के पंख' कविता में किस शैली का प्रयोग किया गया है ?
a)
चित्रात्मक शैली का
b)
वर्णनात्मक शैली का
c)
प्रतीकात्मक शैली का
d)
अभिधात्मक शैली का
6.
 बगुलों के पंखों का रंग कैसा है ?
a)
नीला
b)
सफेद
c)
काला
d)
मटमैला
7.
 'अंधड़' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
रात
b)
दिन
c)
अँधेरा
d)
आँधी
8.
 कवि ने किसकी सुन्दरता का मनोहारी चित्रण किया है ?
a)
पंक्तिबद्ध बगुलों की
b)
पंक्तिबद्ध हंसों की
c)
पंक्तिबद्ध बत्तखों की
d)
पंक्तिबद्ध कबूतरों की
9.
 कवि के अनुसार आकाश किससे भरा हुआ है ?
a)
सफेद बादलों से
b)
संतरी बादलों से
c)
काले बादलों से
d)
स्लेटी बादलों से
10.
 'बगुलों के पंख' कविता में किस प्रकार की पदावली का प्रयोग किया है ?
a)
अतुकांत पदावली
b)
तुकांत पदावली
c)
क्लिष्ट पदावली
d)
कोमलकांत पदावली
11.
 'कजरारे बादलों की छाई नभ छाया' में कौनसा अलंकार है ?
a)
यमक अलंकार
b)
श्लेष अलंकार
c)
रूपक
d)
उत्प्रेक्षा
12.
 बगुलों की पंक्ति क्या चुराए जा रही है ?
a)
कवि की आँखें
b)
कवि का मन
c)
कवि के शब्द
d)
कवि की कविता
13.
 कवि को बादलों का सौन्दर्य अपने आकर्षण में बाँध रहा है ?
a)
काया रूपी सौन्दर्य
b)
माया रूपी सौन्दर्य
c)
प्रकृति रूपी सौन्दर्य
d)
जीवन रूपी सौन्दर्य
14.
 बगुलों के पंख काले बादलों के ऊपर तैरते हुए किसके समान प्रतीत होते हैं ?
a)
प्रात:काल की सिंदूरी काया
b)
साँझ की श्वेत काया
c)
रात्रि की काली काया
d)
साँझ की पीली काया
15.
 कवि के खेत में कौनसा पात्र सदैव भरा रहता है ?
a)
अक्षयपात्र
b)
मिट्टी का
c)
तांबे का पात्र
d)
लोहे का पात्र
16.
 कवि ने कवि-धर्म की तुलना किससे की है ?
a)
गीत रूपी बीज से
b)
प्रेम रूपी बीज से
c)
कृषि रूपी बीज से
d)
उपरोक्त सभी
17.
 'रोपाई' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
सींचना
b)
बीजना
c)
रोना
d)
हँसना
18.
 'अक्षय' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
अंत
b)
छोटा
c)
जो कभी खत्म न हो
d)
उत्पन्न
19.
 'बगुलों के पंख' कविता किस काव्य संग्रह से संगृहीत है ?
a)
गंगोत्री
b)
निशीथ
c)
वसंत वर्षा
d)
विश्व-शांति