wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अविकारी शब्द (अव्यय)

Total questions: 9

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

1 माँ बाहर घूम रही है l 'बाहर' शब्द क्रियाविशेषण का कौन - सा भेद है l

a)

कालवाचक क्रियाविशेषण

b)

स्थानवाचक क्रियाविशेषण

c)

रीतिवाचक क्रियाविशेषण

d)

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

2.

2 व्यक्तियों ने बहुत खाया l 'बहुत' शब्द क्रियाविशेषण का कौन - सा भेद है ?

a)

रीतिवाचक क्रियाविशेषण

b)

कालवाचक क्रियाविशेषण

c)

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

d)

स्थानवाचक क्रियाविशेषण

3.

3 घर के सामने खेत है l अव्यय शब्द छाँटकर बताइए कि वह अव्यय का कौन - सा भेद है ?

a)

खेत - क्रियाविशेषण अव्यय

b)

घर के - संबंधबोधक अव्यय

c)

सामने खेत - विस्मयादिबोधक अव्यय

d)

के सामने - संबंधबोधक अव्यय

4.

4 सावधानी से साइकिल चलाना अन्यथा गिर पड़ोगे l दिए गए वाक्य में समुच्चयबोधक अव्यय शब्द कौन - सा है ?

a)

से साइकिल

b)

सावधानी से

c)

साइकिल

d)

अन्यथा

5.

5 तुमने तो कमाल कर दिया l दिए गए वाक्य में कौन - सा विस्मयादिबोधक अव्यय शब्द लगेगा l

a)

वाह !

b)

हाय !

c)

छी:!

d)

हाँ !

6.

6 इस चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल है l लिखे हुए वाक्य में विशेषण शब्द छाँटकर विशेषण का भेद लिखिए l

a)

चिलचिलाती - गुणवाचक विशेषण

b)

धूप - गुणवाचक विशेषण

c)

चिलचिलाती - संख्यावाचक विशेषण

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

7 इस कक्षा के कुछ छात्र पिकनिक पर गए हैं l 'लिखे हुए वाक्य में 'कुछ' शब्द विशेषण का कौन - सा भेद है ?

a)

गुणवाचक विशेषण

b)

निश्चित संख्यावाचक विशेषण

c)

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

d)

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

8.

8 मुझे थोड़ा दूध चाहिए, बच्चे भूखे हैं l लिखे हुए वाक्य में 'थोड़ा' शब्द विशेषण का कौन - सा भेद है l

a)

निश्चित संख्यावाचक विशेषण

b)

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

c)

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

d)

सर्वनामिक विशेषण

9.

9 वह आदमी अच्छे से काम करना जानता है l लिखे हुए वाक्य में 'वह' शब्द विशेषण का कौन - सा भेद है l

a)

सर्वनामिक विशेषण

b)

गुणवाचक विशेषण

c)

परिमाणवाचक विशेषण

d)

संख्यावाचक विशेषण