wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

सम्पूर्ण हिन्दी व्याकरण

Total questions: 20

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

‘चिराग तले अन्धेरा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -

a)

अपनी बुराई नहीं दिखना।

b)

काम न जानना और बहाने बनाना।

c)

न कारण होगा न कार्य होगा।

d)

परिश्रम का फल अन्धेरे से उजाला लाता है।

2.

‘अन्धा होना’ मुहावरे का अभिप्राय है -

a)

आंखों से दिखाई न देना

b)

आंख से काना

c)

विवेक भ्रष्ट होना

d)

जहां धांधली का बोलबाला हो

3.

‘एक पंथ दो काज’ मुहावरे का उचित अर्थ है -

a)

एक साथ दो-दो दोष।

b)

एक राह पर दो लोग साथ होना।

c)

एक प्रयत्न से दो काम हो जाना।

d)

समय पर कार्य करना।

4.

निम्नलिखित में से लोकोक्ति का चयन कीजिए -

a)

आंखे दिखाना

b)

दांत खट्टे करना

c)

अंगारे उगलना

d)

कौआ चले हंस की चाल

5.

‘अक्ल पर पत्थर पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है -

a)

प्रतिभावान होना

b)

बुद्धिमान होना

c)

बुद्धिभ्रष्ट होना

d)

मूर्ख होना

6.

किस कारक में `से ` विभक्ति का प्रयोग साधन के अर्थ में होता है?

a)

अपादान

b)

कर्ता

c)

करण

d)

सम्प्रदान

7.

पेड़ से पता गिरता है : में कोन सा कारक है?

a)

अधिकरण

b)

कर्म

c)

करण

d)

अपादान

8.

तोता डाली पर बैठा है : कारक है?

a)

करण

b)

सम्प्रदान

c)

अधिकरण

d)

कर्ता

9.

सम्प्रदान कारक में `को` का प्रयोग किस अर्थ में होता है?

a)

के लिए

b)

पर

c)

से

d)

की अपेक्षा

10.

ऐ रमेश ! यहाँ आओ | इस वाक्य में कोन सा कारक है?

a)

अधिकरण

b)

कर्ता

c)

संबोधन

d)

करण

11.

निर्वाह में प्रयुक्त उपसर्ग है :

a)

नि

b)

नि:

c)

निर

d)

निरि

12.

बहाव शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौन सा है:

a)

बह

b)

हाव

c)

आव

d)

आवा

13.

विज्ञान शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है :

a)

ज्ञान

b)

विज्ञ

c)

वि

d)

अन

14.

धुंधला शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है :

a)

धूं

b)

धुंध

c)

ला

d)

इनमे से कोई नहीं

15.

निम्नलिखित में से पूर्व कालिक वाक्य है?

निम्नलिखित में से पूर्व कालिक वाक्य है?

a)

राम गाना गाता है

b)

रमेश पढ़ाई करता है

c)

सीता खाना खाती है

d)

मोहन नहाकर चला गया

16.

अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?

a)

पढ़ना

b)

खाना

c)

देखना

d)

रोना

17.

पंडित जी हवन करा कर कथा कह रहे हैं : में करा कर में कौन सी क्रिया है?

a)

संयुक्त क्रिया

b)

पूर्वकालिक क्रिया

c)

मुख्य क्रिया

d)

सहायक क्रिया

18.

‘संकीर्ण’ का सही विलोम शब्द होगा –

a)

विस्तीर्ण

b)

विदीर्ण

c)

विशाल

d)

कोई नहीँ है

19.

‘क्षणिक’ शब्द का विलोम होगा –

a)

शाश्वत

b)

नश्वर

c)

सनातन

d)

अमर

20.

अशुद्ध वर्तनी के विकल्प का चयन कीजिए_

a)

संक्षिप्तीकरण

b)

संसत्सदस्य

c)

सहस्त्र

d)

संदीपनि