Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य विचार

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

1 पर्वतराज हिमालय भारत का मुकुट कहा जाता है l दिए गए वाक्य में उद्देश्य बताइए l

a)

भारत

b)

मुकुट

c)

हिमालय

d)

पर्वतराज और मुकुट

2.

2 मोहन ने भाषण दिया l दिए गए वाक्य में विधेय बताइए l

a)

मोहन ने

b)

भाषण दिया

c)

ने भाषण

d)

मोहन भाषण

3.

3 मोहन, तुम कमरे से बाहर चले जाओ l वाक्य पढ़कर अर्थ के आधार पर वाक्य का भेद बताइए l

a)

निषेधवाचक वाक्य

b)

प्रश्नवाचक वाक्य

c)

विधानवाचक वाक्य

d)

आज्ञावाचक वाक्य

4.

4 चंद्रमा आग का बड़ा गोला नहीं है l वाक्य पढ़कर अर्थ के आधार पर वाक्य का भेद बताइए l

a)

विस्मयादिवाचक वाक्य

b)

निषेधवाचक वाक्य

c)

संदेहवाचक वाक्य

d)

इच्छावाचक वाक्य

5.

5 वर्षा रुक गई और हम कमरों से बाहर निकले l रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताइए l

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

विधानवाचक वाक्य

6.

6 गुरुजी के आते ही कक्षा चुप हो गई l रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताइए l

a)

मिश्रित वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

मिश्रित - संयुक्त वाक्य

7.

7. नीचे लिखे वाक्यों को ध्यान से पढ़िए और उचित विराम चिह्न वाला वाक्य बताइए l

a)

भारतभूमि राम, कृष्ण, दयानंद, गाँधी जैसे महापुरुषों की है l

b)

भारतभूमि राम कृष्ण, दयानंद गाँधी जैसे महापुरुषों की है ?

c)

भारतभूमि ? राम, कृष्ण दयानंद, गाँधी जैसे महापुरुषों की है l

d)

भारतभूमि राम, कृष्ण, दयानंद ; गाँधी जैसे महापुरुषों की है !

8.

8 नीचे लिखे विराम चिह्नों के आगे उनके नाम लिखे गए हैं l उन्हें पढ़कर सही विकल्प बताइए -

a)

! प्रश्नवाचक चिह्न ? पूर्ण विराम चिह्न , योजक चिह्न

b)

" '" उद्धरण चिह्न - योजक चिह्न , अलापविराम

c)

?पूर्णविराम ! विस्मयादिबोधक ' निर्देशक चिह्न

d)

: अर्धविराम . अल्पविराम l पूर्णविराम

9.

9 नीचे लिखे वाक्य पढ़िए और बताइए कि किस वाक्य में सही विराम चिह्न का प्रयोग किया गया है l

a)

माता ? पिता का कहना मानना चाहिए ?

b)

महात्मा गाँधी जी ने कहा - "सदा सत्य बोलो " l

c)

राहुल ! गुस्से से ? तुम सब मुझे क्यों मार रहे हो l

d)

दादा - दादी मुझे बहुत प्यार करते हैं ?

10.

10 'नाग' शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा ?

a)

नागीन

b)

नागिना

c)

साँपिन

d)

नागिन

11.

11 'पाठक' शब्द का बहुवचन शब्द क्या होगा ?

a)

पाठिका

b)

पाठका

c)

पाठकगण

d)

पाठकलोग

12.

12 लड़की तालाब में कूदी l लिखे हुए वाक्य में 'में' परसर्ग कारक का कौन - सा भेद है ?

a)

अधिकरण

b)

कर्ता

c)

संप्रदान

d)

कर्म

13.

13 अखिलेश की माता जयपुर गई है l लिखे हुए वाक्य में 'की' परसर्ग कारक का कौन - सा भेद है ?

a)

कर्म

b)

संबोधन

c)

संबंध

d)

अपादान

14.

14 चिड़िया शब्द का पुल्लिंग क्या होगा ?

a)

कौआ

b)

चील

c)

चिड़ा

d)

चिड़ियाँ

15.

15 अध्यापिका शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा ?

a)

आचार्या

b)

अध्यापिकाएँ

c)

अध्यापकवृंद

d)

गुरु